20-25 की उम्र में ही सफेद होने लगे हैं बाल? ये कारण हो सकते हैं जिम्मेदार, पढ़ें बचाव के आसान उपाय
आजकल 20-25 की उम्र में बालों का सफेद होना आम हो गया है। इसके पीछे लाइफस्टाइल से जुड़े कारण हो सकते हैं। ...और पढ़ें

कम उम्र में ही सफेद होने लगे हैं बाल? (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल ज्यादातर युवाओं में समय से पहले बाल सफेद होने की समस्या आम हो गई है। 20-25 की उम्र में ही कई लोग इस परेशानी से गुजर रहे हैं, जो न सिर्फ लुक्स, बल्कि आत्मविश्वास पर भी असर डालती है।
इसके पीछे कई कारण छिपे हैं, जिन्हें समझना और सही आहार व समाधान अपनाना बेहद जरूरी है। आइए जानें समय से पहले बाल सफेद होने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं और बचने के लिए क्या करना चाहिए।
समय से पहले बाल सफेद होने के कारण
- जेनेटिक कारण- अगर परिवार में किसी के बाल जल्दी सफेद हुए हैं, तो इसकी संभावना अगली पीढ़ी में भी रहती है।
- तनाव- लगातार तनाव से मेलानिन का निर्माण कम हो जाता है।
- पोषक तत्वों की कमी- विटामिन-बी12, आयरन, फोलेट और कॉपर की कमी सफेद बालों का मुख्य कारण मानी जाती है।
- अनहेल्दी लाइफस्टाइल- स्मोकिंग, जंक फूड और देर रात तक जागने से शरीर के सेल्स कमजोर पड़ जाते हैं।
- प्रदूषण और केमिकल्स- हेयर डाई, स्ट्रेटनिंग और हार्श शैम्पू का इस्तेमाल भी बालों को नुकसान पहुंचाता है।
- हॉर्मोनल इंबैलेंस- थायरॉयड या अन्य हॉर्मोन संबंधी समस्याएं भी जल्दी बाल सफेद कर सकती हैं।
- डाइट का रखें ध्यान- सही डाइट बालों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। इसलिए विटामिन-बी12 से भरपूर फूड्स, जैसे कि दूध, पनीर, दही, अंडा, मछली खाएं। डाइट में आयरन, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फूड्स भी जरूर शामिल करें। ये सभी फूड्स बालों के लिए काफी जरूरी होते हैं।
समय से पहले बालों को सफेद होने से रोकने के लिए क्या करें?
- रोजाना भरपूर नींद लें, योग व मेडिटेशन करें।
- हेयर डाई और केमिकल प्रोडक्ट्स का कम से कम इस्तेमाल करें।
- अपने बालों को आंवला, नारियल और भृंगराज तेल से नियमित मालिश करें।
- आंवला-पाउडर, करी पत्ते और मेथी दानों का पेस्ट बालों पर लगाने से फायदा मिलता है।
- स्मोकिंग व शराब से दूरी बनाएं, क्योंकि ये आदतें समय से पहले बाल सफेद करने में अहम भूमिका निभाती हैं।
- जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से विटामिन-बी12, आयरन या बायोटिन सप्लीमेंट लिए जा सकते हैं।