मौसम की नमी नहीं बिगाड़ पाएगी आपका हेयरस्टाइल! उमस के लिए बेस्ट हैं ये हेयर केयर टिप्स
रूखे और बेजान बालों की समस्या बेहद आम है, वो भी तब जब मौसम उमस वाला हो। ...और पढ़ें

ह्यूमिडिटी में बालों की देखभाल के टिप्स (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। रूखे और बेजान बालों की समस्या बेहद आम है, वो भी तब जब मौसम उमस वाला हो। ऐसे में अगर आप ह्यूमिडिटी में बालों की अच्छी देखभाल करना चाहती हैं तो इसके लिए अच्छे हेयर केयर रूटीन की जरूरत होगी।
ह्यूमिडिटी में बालों की देखभाल के टिप्स
बालों के रूखे और बेजान होने की एक वजह उनका डैमेज होना भी है, लेकिन हम यहां ह्यूमिडिटी में हेयर केयर के बारे में बात करने जा रहे हैं:
1. माइल्ड शैंपू
हेयर केयर के बहुत से प्रोडक्ट में ऐल्कोहॉल बेस्ड सोल्यूशन वाले होता है, जो बालों से मॉइस्चर खींच लेता है। यही वजह है कि बालों में रूखापन कम करने के लिए शैंपू खरीदते समय उसके इंग्रेडिएंट चेक करने चाहिए। माइल्ड शैंपू वाकई में किसी जादू से कम नहीं।
2. कंडीशनर भूलें नहीं
बालों को सही से पोषण देने का काम कंडीशनर करता है, फिर चाहे आप किचन के किसी इंग्रेडिएंट का इस्तेमाल करें या कोई प्रोडक्ट। कंडीशनर लगाते समय ध्यान रखें कि उसे स्कैल्प न लगाएं क्योंकि इससे त्वचा ऑयली हो सकती है।
3. माइक्रोफाइबर टॉवल
सूती कपड़े की तौलिया बालों से नमी सोख लेती है और वो बेजान से लगने लगते हैं। इससे बचने के लिए माइक्रोफाइबर तौलिए का इस्तेमाल शुरू कर दें।
4. हेयर मास्क
कंडीशनर के अलावा हेयर मास्क दूसरा तरीका हैं, जिनसे बालों को पोषण दिया जाता है। पर जहां कंडीशनर रोजाना लगाते हैं तो हेयर मास्क हफ्ते में दो बार ही लगाया जाता है। अगर आप हेयर मास्क लगाना स्किप करते रहते हैं तो ह्यूमिडिटी में ऐसा न करें।
खबरें और भी
5. गर्म पानी के इस्तेमाल से बचें
गर्म पानी से बाल धोने से उसका मॉइस्चर कम होने लगता है। इसके बजाय बहुत हल्का गुनगुना पानी यूज में लाया जा सकता है। ठंडे पानी से हेयर वॉश करें तो सबसे बेहतर।
6. सिल्क का कवर
फ्रीजी बालों को ठीक करने के लिए अपने तकिये का कवर बदल लें। सूती कपड़ा बालों में फ्रिक्शन बढ़ाता है, इसके बजाय तकिये पर सिल्क का कवर लगाएं।
7. रेगुलर ट्रिम
रूखे-बेजान बालों के लिए रेगुलर ट्रिम रामबाण की तरह काम कर सकता है। डैमेज और दो मुंहे बाल जल्दी फ्रीजी होते हैं, रेगुलर ट्रिमिंग से बालों की हेल्थ अच्छी बनी रहती है। 6-8 हफ्तों में एक बार ट्रिम करना सही माना जाता है।