विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बायोटिन की कमी पूरी करने के लिए इन 7 फूड आयटम्स को कर लें डाइट में शामिल, बाल हो जाएंगे जड़ों से मजबूत

Published: Fri, 29 Aug 2025 07:56 PM (IST)

बायोटिन की कमी बाल झड़ने के लक्षण के रूप में नजर आता है। यह विटामिन बालों की सेहत के साथ-साथ ...और पढ़ें

हेल्दी बालों के लिए खाएं बायोटिन रिच फूड्स (Picture Credit- Freepik)
हेल्दी बालों के लिए खाएं बायोटिन रिच फूड्स (Picture Credit- Freepik)

HighLights

  1. बालों को हेल्दी बनाने के लिए सही डाइट भी बेहद जरूरी है।
  2. बायोटिन हेल्दी बालों के लिए काफी जरूरी माना जाता है।
  3. आप कुछ बायोटिन रिच फूड्स डाइट में शामिल कर सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बायोटिन या विटामिन-बी बालों और नाखूनों की सेहत को बेहतर बनाने के लिए जाना जाता है। यह विटामिन शरीर में स्टोर नहीं होता, इसलिए इसे रेगुलर लेने की जरूरत पड़ती है। आप अपनी डाइट में इन फूड आयटम्स को शामिल कर बायोटिन की कमी को पूरा कर सकते हैं।

बायोटिन की कमी के ये दिखते हैं लक्षण

  • बालों का पतला होना
  • बालों का झड़ना
  • नाखूनों का टूटना
  • आंखों, नाक और मुंह के आस-पास छिलकेदार रैशेज हो जाना
  • स्किन इन्फेक्शन
  • बहुत ज्यादा थकान, डिप्रेशन, डिमेंशिया होना

इनमें पाया जाता है बायोटिन

  • अंडे का पीला भाग: अंडे में विटामिन बी, प्रोटीन, आयरन और फॉस्फोरस भरपूर मात्रा में पाया जाता है। खासकर इसके पीले भाग में बायोटिन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। एक उबले हुए अंडे में लगभग 10 मिलीग्राम बायोटिन होता है जोकि आपके रोजाना की मात्रा का 33% के बराबर है। अंडे को हमेशा ही पूरा पकाकर ही खाएं इससे बायोटिन बेहतर तरीके से अब्सॉर्ब होने में मदद मिलेगी।
  • फलियां: मटर, बीन्स और दालें प्रोटीन, फाइबर और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स का भंडार होते हैं। मूंगफली और सोयाबीन में बायोटिन भरपूर पाया जाता है। कुछ रिसर्च में यह बात सामने आई है कि जिनकी डाइट में ज्यादा मात्रा में फलियां शामिल होती हैं वो बायोटिन की सही मात्रा ले पाते हैं।
  • नट्स और सीड्स: ये फाइबर, अनसैचुरेटड फैट और प्रोटीन के बहुत अच्छे स्रोत माने जाते हैं। ज्यादातर नट्स और सीड्स से बायोटिन मिलता है, लेकिन उसकी मात्रा में फर्क पाया जाता है। जैसे सूरजमुखी के बीच में 2.6 मिलीग्राम बायोटिन मिलता है, वहीं बादाम में 1.5 मिलीग्राम।
  • शकरकंद: यह विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर माना जाता है। साथ ही बायोटिन का भी एक अच्छा स्रोत है। इसे आप बेक कर, उबालकर जैसे चाहे खा सकते हैं।
  • मशरूम: सेहत के लिए मशरूम काफी पौष्टिक माना जाता है, साथ ही बायोटिन का बेहतरीन स्रोत भी। कई रिसर्च बताते हैं कि बायोटिन की ज्यादा मात्रा की वजह से ही मशरूम जंगलों में कीड़े और बाकी जीवों से सुरक्षित रह जाता है।
  • ब्रोकली: यह सब्जी फाइबर, कैल्शियम और विटामिन ए, सी से भरपूर है। साथ ही बायोटिन का एक अच्छा स्रोत है। सिर्फ आधे कप ब्रोकली से आपको दिनभर की अपनी जरूरत का 1% बायोटिन मिल जाता है।
  • एवोकाडो: फोलेट और अनसैचुरेटेड फैट का एक अच्छा स्रोत माना जाने वाला एवोकाडो बायोटिन से भी भरपूर होता है। एक मीडियम साइज के एवोकाडो से आपको अपनी जरूरत का 6% तक बायोटिन मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- बालों के लिए बेस्ट माने जाते हैं ये नट्स; लंबे-घने और शाइनी हेयर के लिए आज से शुरू कर दें खाना

यह भी पढ़ें- हाथ लगाते ही गुच्छे में झड़ जाते हैं बाल? तो झाड़ू बनने में पहले ही खाना शुरू कर दें 5 चीजें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।