कान्स रेड कार्पेट पर सिंड्रेला बनीं आलिया भट्ट, आईसी ब्लू गाउन में एक्ट्रेस ने बटोरी फैंस की वाहवाही
कान्स के दूसरे रेड कार्पेट लुक के लिए आलिया भट्ट ने एक आईसी ब्लू गाउन चुना, जिसमें वो डिजनी प्रिंसेस जैसी लग रही थीं। ...और पढ़ें
-1778732371761_m.webp)
फेयरी टेल प्रिंसेस जैसी दिखीं आलिया भट्ट (Picture Courtesy: Instagram)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) में बॉलीवुड सुपरस्टार आलिया भट्ट का जलवा बरकरार है। पहले दिन से ही अपने शानदार लुक्स से फैंस को दीवाना बनाने वालीं आलिया का दूसरा रेड कार्पेट लुक भी सामने आ गया है।
इस बार उन्होंने आईसी ब्लू शेड का एक बेहद खूबसूरत गाउन चुना है, जिसमें वह हूबहू किसी डिज्नी प्रिंसेस सिंड्रेला जैसी लग रही हैं। इंटरनेट पर उनके इस अवतार की खूब चर्चा हो रही है। आइए आलिया के इस स्टनिंग आउटफिट और फ्लॉलेस मेकअप की बारीकियों को डिकोड करते हैं।
-1778732498349.jpg)
(Picture Courtesy: Instagram)
मॉडर्न एज सिंड्रेला
आलिया का यह लुक किसी फेयरी टेल की प्रिंसेस जैसा था। इस आउटफिट की सबसे बड़ी खासियत इसका स्कल्प्टेड सिलुएट था। गाउन के ऊपरी हिस्से में एक फिटेड कॉर्सेट था, जिसने आलिया की कमर को खूबसूरती से उभारा। इसकी पतले स्ट्रैप्स और सॉफ्ट नेकलाइन ने उन्हें एक ग्रेसफुल लुक दिया।
-1778732487446.jpg)
(Picture Courtesy: Instagram)
कमर के नीचे से गाउन एक बड़े घेरे वाली लेयर्ड ट्यूल स्कर्ट में बदल रहा है। इसमें सॉफ्ट प्लीटिंग की कई परतें थीं, जो उनके चलने के साथ एक ड्रीमी मूवमेंट पैदा कर रही थीं।
आईसी ब्लू रंग का इस लुक का मास्टरस्ट्रोक था। यह रंग न केवल रेड कार्पेट के बैकग्राउंड पर खिलकर आ रहा था, बल्कि आलिया की स्किन टोन पर भी बेहद सोफिस्टिकेटेड लग रहा था।
लेस इज मोर को किया फॉलो
अक्सर रेड कार्पेट पर सितारे हैवी और चमकदार जूलरी चुनते हैं, लेकिन आलिया ने मिनिमलिज्म को चुना। उन्होंने अपने लुक को भारी नेकलेस के बजाय एक शीर मेश-फिनिश चोकर के साथ पूरा किया। इसके साथ उन्होंने टियरड्रॉप डायमंड इयररिंग्स पहने थे। उनकी जूलरी उनके गाउन की खूबसूरती को दबा नहीं रही थी, बल्कि उसे कॉम्प्लीमेंट कर रही थी।
खबरें और भी
मेकअप और हेयरस्टाइल

(Picture Courtesy: Instagram)
आलिया का मेकअप हमेशा से ही नेचुरल और ग्लोई रहा है, और कान्स के इस लुक में भी उन्होंने अपनी इसी पहचान को बरकरार रखा। उन्होंने नो-मेकअप मेकअप लुक जैसा एक ग्लोइंग बेस चुना, जिससे उनकी त्वचा को एक नेचुरल ग्लो मिल रहा था। गाउन के रंग से मैच करते हुए उन्होंने आंखों पर हल्के म्यूटेड ब्लू टोन का इस्तेमाल किया।
-1778732514950.jpg)
(Picture Courtesy: Instagram)
वहीं उनके होंठों के लिए सिग्नेचर न्यूड ब्राउन शेड चुना गया, जो उनके पूरे लुक को बैलेंस कर रहा था। उन्होंने अपने बालों को एक खूबसूरत ब्रेडेड बन में बांधा था। चेहरे के दोनों तरफ निकली छोटी-छोटी लटों ने उनके फेस फ्रेम को एक सॉफ्ट लुक दिया, जो उनके सिंड्रेला लुक को और खूबसूरत बना रहा था।