चेहरे पर सूजन और मुहांसे हो सकते हैं 'Cortisol Face' का संकेत, डॉक्टर ने बताए इसे ठीक करने के 3 उपाय
ज्यादा तनाव के कारण शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ता है, जिसके कारण स्किन डैमेज होने लगती है। ...और पढ़ें

क्या स्ट्रेस के कारण चेहरे की रौनक कम हो सकती है? (AI Generated Image)
HighLights
तनाव से कोर्टिसोल बढ़ता है, जो त्वचा को कमजोर करता है
सूजन, मुंहासे, झुर्रियां 'कोर्टिसोल फेस' के मुख्य लक्षण हैं
पर्याप्त नींद, व्यायाम, पोषण से त्वचा को ठीक किया जा सकता है
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव केवल हमारे दिमाग तक सीमित नहीं रह गया है। अगर लंबे समय तक स्ट्रेस बना रहे, तो इसका असर चेहरे पर भी साफ झलकने लगता है। सोशल मीडिया पर इसके लिए एक कोर्टिसोल फेस शब्द वायरल हो रहा है।
डर्मेटोलॉजिस्ट बताते हैं कि मानसिक तनाव के कारण चेहरे की बनावट और चमक भी प्रभावित होने लगती है। अगर आप भी ज्यादा स्ट्रेस में रहते हैं, तो इसके बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए। आइए इस बारे में डॉ. सचिन गुप्ता (सीनियर कंसल्टेंट, डर्मेटोलॉजी, अमृता हॉस्पिटल, फरीदाबाद) से जानते हैं।
कोर्टिसोल चेहरे पर कैसे असर डालता है?
कोर्टिसोल हमारे शरीर का स्ट्रेस हार्मोन है, जो सूजन और मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करने के लिए जरूरी होता है, लेकिन जब हम लगातार तनाव में रहते हैं, तो शरीर में कोर्टिसोल का लेवल हमेशा बढ़ा रहता है। यह हार्मोन बढ़ने के कारण त्वचा की बाहरी सुरक्षा परत कमजोर हो जाती है और कोलेजन टूटने लगता है, जो त्वचा को जवां बनाए रखने के लिए जिम्मेदार होता है।
तनाव के चेहरे पर दिखने वाले लक्षण
कोर्टिसोल का बढ़ा हुआ स्तर चेहरे पर कई तरह के बदलाव ला सकता है, जिन्हें लोग अक्सर साधारण समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं-
- चेहरे पर सूजन- स्ट्रेस के कारण चेहरा सूजा हुआ और भारी लग सकता है।
- मुहांसे- तनाव ऑयल ग्लैंड्स को एक्टिव कर देता है, जिससे एक्ने की समस्या हो सकती है।
- समय से पहले बुढ़ापा- कोलेजन की कमी से चेहरे पर फाइन लाइन्स और झुर्रियां जल्दी दिखने लगती हैं।
- बेजान त्वचा- चेहरे की प्राकृतिक चमक खो जाती है और त्वचा थकी हुई नजर आती है।
क्या यह गंभीर समस्या है?
डॉ. सचिन गुप्ता के अनुसार, जब कोर्टिसोल लंबे समय तक बढ़ा रहता है, तो मरीजों में चेहरे की सूजन, पिगमेंटेशन और त्वचा के ढीलेपन जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। हालांकि, अक्सर लोग इन शारीरिक बदलावों को अपने मानसिक तनाव से जोड़कर नहीं देख पाते।
खबरें और भी
क्या इसे ठीक किया जा सकता है?
अच्छी खबर यह है कि तनाव के कारण चेहरे पर होने वाले ये बदलाव काफी हद तक ठीक किए जा सकते हैं। अपनी त्वचा की रौनक वापस पाने के लिए डॉक्टर कुछ बुनियादी बदलावों की सलाह देते हैं-
- पूरी नींद- शरीर और त्वचा की मरम्मत के लिए गहरी नींद बेहद जरूरी है।
- शारीरिक गतिविधि- नियमित एक्सरसाइज स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है।
- सही पोषण- हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट त्वचा को अंदर से स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।