महंगे प्रोडक्ट्स नहीं, 'हीलिंग और नरिशमेंट' है जापानी ब्यूटी का सीक्रेट; नेचुरली पाएं ग्लोइंग स्किन और घने बाल
जापानी महिलाओं की बेदाग त्वचा और मजबूत बालों का राज महंगे प्रोडक्ट्स नहीं, बल्कि सदियों से अपनाए जा रहे प्राकृतिक हर्ब्स और प्लांट-बेस्ड डाइट है। ...और पढ़ें

क्या आप जानते हैं उम्र को मात देने वाला जापानी ब्यूटी सीक्रेट? केमिकल नहीं, इन 7 हर्ब्स का होता है इस्तेमाल (Image Source: AI-Generated)
HighLights
जापानी कैमेलिया ऑयल त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करता है
ग्रीन टी फ्री-रेडिकल डैमेज से बचाकर झुर्रियां कम करती है
स्नो मशरूम त्वचा में नमी बनाए रखने में सहायक है
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पूरी दुनिया में जापानी महिलाओं की रिंकल-फ्री, चमकती स्किन और मजबूत, सिल्की बालों की मिसाल दी जाती है। क्या आपने कभी सोचा है कि उम्र को मात देने वाली उनकी इस खूबसूरती का राज क्या है?
आपको जानकर हैरानी होगी कि इसके पीछे किसी महंगे केमिकल प्रोडक्ट का कमाल नहीं, बल्कि सदियों से अपनाए जा रहे नेचुरल हर्ब्स, प्लांट-बेस्ड डाइट और उनका सिंपल स्किन-केयर रूटीन है।
जापान में सुंदरता का मतलब सिर्फ चेहरे पर मेकअप लगाना नहीं है। असल में, वहां इसे हीलिंग और नरिशमेंट से जोड़ा जाता है। आइए, आसान शब्दों में जानते हैं जापानी महिलाओं के उन सीक्रेट हर्ब्स और नेचुरल इंग्रीडिएंट्स के बारे में, जो स्किन को हमेशा जवां और बालों को कुदरती रूप से मजबूत बनाए रखते हैं।

(Image Source: AI-Generated)
जापानी कैमेलिया ऑयल
यह तेल एक बेहतरीन डीप मॉइस्चराइजर है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स और ओलिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो त्वचा की गहराई में जाकर फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम करता है। इसके इस्तेमाल से स्किन सॉफ्ट, ग्लोइंग और इलास्टिक बनती है। इसे बालों में लगाने से रूखापन, फ्रिज और दोमुंहे बालों की समस्या कम होती है, जिससे बाल चमकदार और मजबूत बनते हैं।
ग्रीन टी
ग्रीन टी सिर्फ पीने के ही नहीं, लगाने के भी बहुत काम आती है। इसमें मौजूद 'कैटेचिन्स' स्किन को फ्री-रेडिकल डैमेज से बचाते हैं। यही वजह है कि इसे लगाने से झुर्रियां देर से आती हैं। यह त्वचा को शांत करने, पिंपल्स को दूर करने और नेचुरल ग्लो बढ़ाने में मदद करती है। स्कैल्प पर ग्रीन टी का इस्तेमाल बालों की जड़ों को गजब की मजबूती देता है।
खबरें और भी
स्नो मशरूम
जापान में स्नो मशरूम को 'नेचुरल हयालूरोनिक एसिड' का दर्जा दिया गया है। इसका मुख्य काम स्किन की गहराई तक नमी पहुंचाना है। यह स्किन को एक प्लंप और जवां लुक देता है। यह बालों में भी नमी बनाए रखता है, जिससे बाल हमेशा हेल्दी दिखते हैं।
राइस ब्रान
जापानी महिलाएं सदियों से अपनी त्वचा को साफ करने के लिए राइस ब्रान का इस्तेमाल करती आ रही हैं। विटामिन बी, विटामिन ई और फैटी एसिड से भरपूर यह इंग्रीडिएंट अन-इवन स्किन टोन को ठीक करता है और बढ़ती उम्र के निशानों को कम करता है। यह बालों के लिए एक बेहतरीन नेचुरल कंडीशनर है, जो हेयर फॉल कम करने में काफी असरदार है।
गैट्टो
गैट्टो जापान का एक बेहद खास और पारंपरिक हर्ब है। यह स्किन को मजबूत बनाने और डिटॉक्स करने के लिए जाना जाता है। गैट्टो स्किन सेल्स को अंदर से रिपेयर करता है, जिससे चेहरे का कुदरती निखार बढ़ जाता है। यह स्कैल्प को स्वस्थ रखता है और बालों की ग्रोथ में मदद करता है।
सीवीड
जापानी डाइट हो या उनका ब्यूटी रूटीन, सीवीड दोनों में ही एक बेहद अहम जगह रखता है। इसमें कई तरह के मिनरल्स और आयोडीन मौजूद होते हैं, जो स्किन की इलास्टिसिटी यानी लचीलेपन को बेहतर बनाते हैं। सीवीड बालों की जड़ों को जरूरी पोषण देकर उन्हें टूटने से बचाता है और मजबूती देता है।
टोफू
सोयाबीन से बनने वाले टोफू में 'आइसोफ्लेवोन्स' की काफी अच्छी मात्रा पाई जाती है। यह तत्व एजिंग की प्रक्रिया को धीमा करने में बहुत मददगार है। टोफू शरीर में कोलेजन का प्रोडक्शन बढ़ाता है, जिससे बालों का टूटना कम होता है और उन्हें मजबूती मिलती है।
यह भी पढ़ें- नाक पर जमे ब्लैकहेड्स नहीं हो रहे साफ? ये स्किनकेयर टिप्स कर देंगे कमाल
यह भी पढ़ें- बालों के लिए किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं रोजमेरी का तेल, नोट करें तेल बनाने और लगाने का सही तरीका
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।