Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गलत सनस्क्रीन तो नहीं छीन रही चेहरे का ग्लो? समझें स्किन के हिसाब से जेल और ऑयल सनस्क्रीन का फर्क

    Updated: Sun, 14 Jun 2026 12:30 PM (GMT+05:30)

    अक्सर मन में सवाल आता है कि कौन सी सनस्क्रीन त्वचा के लिए बेहतर है, आइए इसका जवाब जानते हैं। ...और पढ़ें

    जेल और ऑयल बेस्ड सनस्क्रीन में फर्क (Image Source: AI Generated)

    जेल और ऑयल बेस्ड सनस्क्रीन में फर्क (Image Source: AI Generated)

    HighLights

    1. जेल सनस्क्रीन तैलीय और मुंहासे वाली त्वचा के लिए उपयुक्त

    2. क्रीम सनस्क्रीन शुष्क और संवेदनशील त्वचा को नमी दे

    3. सही चुनाव के लिए त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना महत्वपूर्ण है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या ज्यादा SPF वाली सनस्क्रीन ही त्वचा को कड़ी धूप से बचा सकती है? इसका जवाब है नहीं, क्योंकि सनस्क्रीन के ज्यादा SPF के अलावा भी बहुत सी बातें मायने रखता है। जब हम सनस्क्रीन खरीदते हैं तो मार्केट में जेल और क्रीम दोनों तरह की सनस्क्रीन उपलब्ध है। फिर मन में सवाल यही आता है कि कौन सी सनस्क्रीन त्वचा के लिए बेहतर है, अगर आप इसका जवाब नहीं जानते हैं तो आइए जेल और क्रीम सनस्क्रीन के बीच फर्क को लेकर डिटेल में बात करते हैं। 

    जेल और क्रीम सनस्क्रीन के बीच अंतर 

    यहां जेल और क्रीम सनस्क्रीन के बीच फर्क को बताया जा रहा है ताकि यह समझ आ सके कि आखिर किस तरह की सनस्क्रीनआपकी त्वचा को सूट करती है। 

    जेल बेस्ड सनस्क्रीन 

    जेल सनस्क्रीन की नाम से पता चलता है, ऐसी सनस्क्रीन जिसमें जेल की मात्रा ज्यादा हो। इस तरह की सनस्क्रीन लाइटवेट और वॉटर या सिलिकॉन बेस्ड होती है। 

    क्या हैं फायदे? 

    • जेल बेस्ड सनस्क्रीन नॉन-ग्रीजी होती है। 

    • गर्मी और उमस वाले मौसम में के लिए बेस्ट ऑप्शन।

    • त्वचा अगर ज्यादा ऑयली या मुहांसों वाली है तो जेल सनस्क्रीन लगाना फायदेमंद  

    • मेकअप के समय लेयरिंग करने के लिए अच्छा विकल्प

    कौन से स्किनटाइप को सूट करती है? 

    जेल बेस्ड सनस्क्रीन तीन तरह के स्किनटाइप के लिए आयडियल मानी जाती है: 

    • ऑयली स्किन 

    • एक्ने प्रोन स्किन 

    • कॉम्बिनेशन स्किन

    क्रीम बेस्ड सनस्क्रीन 

    क्रीम वाली सनस्क्रीन का टेक्स्चर गाढ़ा होता है, जो त्वचा में लंबे समय तक एब्जॉर्ब होकर त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करता है। इस तरह की सनस्क्रीन में ऑयल बेस्ड कंटेन्ट मिलाया है, जैसे- हयालूरॉनिक एसिड या सेरमाइड्स। 

    क्या हैं फायदे?

    • त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करे।  

    • स्किन की रक्षा के लिए एक मजबूत बैरियर बनाए। 

    • ज्यादा समय तक स्किन हाइड्रेट रखे। 

    कौन से स्किनटाइप को सूट करती है? 

    क्रीम बेस्ड सनस्क्रीन भी तीन तरह के स्किनटाइप को सूट करती है: 

    • ड्राई स्किन 

    • मैच्योर स्किन 

    • सेंसिटिव स्किन 

    सनस्क्रीन खरीदते समय ध्यान रखने वाली बातें  

    जहां एक तरफ ऑयली और मुहांसों वाली त्वचा के लिए जेल बेस्ड सनस्क्रीन बेस्ट मानी जाती है तो वहीं ड्राई स्किन के लिए ऑयल बेस्ड सनस्क्रीन बेहतर विकल्प है। पर सवाल हमेशा कॉम्बिनेशन स्किन और सेंसिटिव स्किन पर अटकता है। कॉम्बिनेशन स्किन के लिए जेल-क्रीम फॉर्मूला दोनों काम करता है।

    अगर बात सेंसिटिव स्किन को लेकर की जाए तो इस स्किनटाइप वाले लोगों को सनस्क्रीन खरीदते समय उसके टेक्स्चर और फॉर्मूला का खास ध्यान देना चाहिए। वैसे तो सामान्य तौर पर, फ्रेगरेंस फ्री और जेंटल इंग्रेडिएंट वाला फॉर्मूला सेफ माना जाता है लेकिन इसे बारे में डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह लेना जरूरी है। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Sunscreen लगाने के बाद भी टैनिंग क्यों हो रही है? हमनें डर्मेटोलॉजिस्ट से पूछी इसकी असल वजह

    यह भी पढ़ें- क्या पूरी तरह सेफ है आपका सनस्क्रीन? खरीदने से पहले चेक करें ये जरूरी बात