विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या केले के छिलके को चेहरे पर रगड़ने से सच में फायदा होता है? जान लीजिए सच्चाई

Published: Wed, 07 May 2025 05:38 PM (IST)

दादी-नानी के नुस्खों में आपने अक्सर सुना होगा कि केले का छिलका (Banana Peel) स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता ...और पढ़ें

क्या Skincare में फायदा पहुंचाएगा केले का छिलका? (Image Source: Freepik)
क्या Skincare में फायदा पहुंचाएगा केले का छिलका? (Image Source: Freepik)

HighLights

  1. केले के छिलके में कई ऐसे पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं।
  2. कई लोग स्किन केयर के लिए केले के छिलके का इस्तेमाल करते हैं।
  3. चेहरे पर इसका छिलका रगड़ने से कई तरह से फायदे हो सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन पाने की चाहत हर किसी को होती है। इसके लिए लोग महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी रसोई में ही एक ऐसा घरेलू उपाय मौजूद है जो आपकी त्वचा को निखार सकता है?

जी हां, हम बात कर रहे हैं केले के छिलके की। सोशल मीडिया पर और कई घरेलू नुस्खों में यह दावा किया जाता है कि केले का छिलका चेहरे पर रगड़ने (Rubbing Banana Peel On Face) से त्वचा को कई तरह के फायदे मिलते हैं, लेकिन अब सवाल यह है- क्या वाकई में यह असरदार है, या सिर्फ एक भ्रम? आइए जानते हैं इस नुस्खे की सच्चाई और यह भी कि इसे इस्तेमाल कैसे करना चाहिए।

केले के छिलके में क्या होता है खास?

केले के छिलके में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं।

  • विटामिन C और E: त्वचा को पोषण देते हैं और चमक बढ़ाते हैं।
  • पोटैशियम: त्वचा को हाइड्रेट करने में मदद करता है।
  • ल्यूटिन और अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स: त्वचा को धूप और प्रदूषण से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।

यही कारण है कि बहुत से लोग इसे नेचुरल स्किन केयर के तौर पर इस्तेमाल करते हैं।

यह भी पढ़ें- कच्चे दूध में इन चीजों को मिलाकर करें चेहरा साफ; स्किन की गंदगी होगी दूर, आएगा गजब का निखार

केले के छिलके से चेहरे पर रगड़ने के फायदे

पिंपल्स और एक्ने में राहत

केले के छिलके में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण स्किन पर बैक्टीरिया को कम कर सकते हैं, जिससे पिंपल्स की समस्या घट सकती है।

डार्क सर्कल और दाग-धब्बों में कमी

छिलके को आंखों के नीचे या दाग-धब्बों पर लगाने से उनमें धीरे-धीरे हल्कापन आ सकता है।

स्किन को पोषण मिलता है

छिलका त्वचा को सूखा नहीं करता, बल्कि उसे सॉफ्ट और मॉइस्चराइज बनाए रखता है।

झुर्रियों में भी फायदेमंद

कुछ रिसर्च यह सुझाव देती हैं कि एंटीऑक्सीडेंट्स की वजह से झुर्रियों की रेखाएं हल्की पड़ सकती हैं।

कैसे करें इस्तेमाल?

  • पका हुआ केला लें: ताजे और पके केले का छिलका ज्यादा असरदार होता है।
  • छिलके के अंदर वाले हिस्से से चेहरे पर धीरे-धीरे मसाज करें: खासकर दाग-धब्बों या पिंपल्स वाली जगह पर।
  • 15-20 मिनट तक छोड़ दें: फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
  • रोजाना या हफ्ते में 3-4 बार दोहराएं: बेहतर रिजल्ट्स के लिए कंसिस्टेंसी जरूरी है।

क्या यह नुस्खा हर किसी के लिए सेफ है?

सामान्य तौर पर, केले का छिलका त्वचा के लिए सुरक्षित माना जाता है, लेकिन सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को पहले पैच टेस्ट करना चाहिए। अगर जलन या खुजली हो, तो इस्तेमाल न करें।

क्या यह वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित है?

अब बात करते हैं सबसे अहम सवाल की- क्या यह तरीका वैज्ञानिक रूप से भी साबित हुआ है? ऐसे में, बता दें कि फिलहाल इस नुस्खे पर सीमित मेडिरल रिसर्च ही हुए हैं। कुछ रिपोर्ट्स और स्किन एक्सपर्ट्स इसे सपोर्ट करते हैं, लेकिन मेडिकल साइंस में इसे पूरी तरह से प्रमाणिक नहीं माना गया है। इसका मतलब यह नहीं कि यह काम नहीं करता, लेकिन इसके रिजल्ट्स व्यक्ति दर व्यक्ति अलग हो सकते हैं।

क्या सच में फायदेमंद है केले का छिलका?

अगर आप महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स से बचना चाहते हैं और एक साधारण, सस्ता और घरेलू तरीका अपनाना चाहते हैं, तो केले का छिलका एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसके कोई बड़े साइड इफेक्ट नहीं हैं और थोड़ी-बहुत मेहनत से आप अपनी स्किन को नेचुरली संवार सकते हैं।

यह भी पढ़ें- दाग-धब्बों ने छीन ली है चेहरे की रौनक? महीनेभर आजमाएं 100 रुपये से भी कम खर्च में 3 घरेलू नुस्खे

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।