Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    घंटों लैपटॉप और मोबाइल के इस्तेमाल से अकड़ गई है गर्दन? ये 7 आसान टिप्स देंगे आराम

    Updated: Sun, 07 Jun 2026 06:00 PM (GMT+05:30)

    गर्दन का दर्द अगर शुरू हो जाए तो यह रोजमर्रा के कामों में दखल दे सकता है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली: भागदौड़ भरी जिंदगी में गर्दन का दर्द अगर शुरू हो जाए तो यह रोजमर्रा के कामों में दखल दे सकता है। वैसे इसकी कई वजहें हो सकती हैं, जैसे- सिर को झुकाकर फोन चलाने की आदत, ऑफिस में खराब पोस्चर में बैठना या लंबे समय तक एक ही पोजिशन में स्क्रीन को देखते रहना। ये सभी खारब आदतें गर्दन और रीढ़ पर दबाव बढ़ाती हैं जिससे गर्दन का दर्द बढ़ता ही चला जाता है। अगर आप भी इससे परेशान हैं तो आइए गर्दन दर्द से छुटकारा पाने के कुछ ऐसे टिप्स जानते हैं जिन्हें खुद से ही फॉलो किया जा सकता है। 

    ज्यादा देर तक बैठे न रहें 

    एक बार अगर पोस्चर खराब हो जाए तो उसे ठीक करना दूर की कौड़ी लगती है। ऐसे में अगर हर थोड़ी देर में शरीर को हिलाया-डुलाया जाए तो इससे गर्दन की ऐंठन को कम किया जा सकता है।

    कंप्यूटर की स्क्रीन को आंखों के लेवल पर रखें

    यह आदत गर्दन दर्द को वाकई में दूर कर सकती है, इसके लिए बस अपने कंप्यूटर या लैपटॉप की स्क्रीन को आँखों के लेवल तक रखना है जिसे गर्दन नीचे न झुकने पाए।  

    ज्यादा तकिये इस्तेमाल न करें 

    जितने मोटे और ऊंचे तकिये होंगे, उससे गर्दन का दर्द बढ़ता ही चला जाएगा। यह आदत शरीर की खराब मुद्राओं में गिनी जाती है। 

    अच्छी नींद लेना जरूरी 

    नींद पूरी न होने का तनाव भी गर्दन पर दबाव बढ़ाता है और फिर इससे शरीर के दर्द सहन करने की क्षमता में भी कमी होती है। इसी वजह से यह जरूरी हो जाता है कि 7-8 घंटे की नींद ली जाए। 

    खबरें और भी

    हीट थेरेपी 

    मांसपेशियों की जकड़न दूर करने में हीट थेरेपी बड़ी फायदेमंद है क्योंकि यह उस जगह पर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर मांसपेशियों को आराम देने का काम करती है। 

    एक्सरसाइज को रूटीन का हिस्सा बनाएं

    वैसे तो एक्सरसाइज डेली रूटीन का हिस्सा होनी चाहिए, लेकिन अगर ऐसा नहीं है और गर्दन दर्द से आप परेशान हैं तो रोजाना एक्सरसाइज करना शुरू कर दें। 

    वजन कंट्रोल करें 

    अब आप सोच रहे होंगे कि वजन कम करने और वजन कम करने का क्या रिलेशन है। पर बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि ज्यादा वजन से भी रीढ़ पर दबाव बढ़ता है। इससे भी गर्दन दर्द की दिक्कत बढ़ने लगती है। 

    यह भी पढ़ें- गोद में लैपटॉप रखकर काम करना कितना सुरक्षित? सेहत की है परवाह, तो जरूर पढ़ें डॉक्टर की राय

    यह भी पढ़ें- आप भी गलत तरीके से तो नहीं चलते? वॉक करते वक्त की ये भूल बिगाड़ रही हैं आपकी सेहत और पोश्चर