Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    आप भी गलत तरीके से तो नहीं चलते? वॉक करते वक्त की ये भूल बिगाड़ रही हैं आपकी सेहत और पोश्चर

    Updated: Thu, 21 May 2026 07:00 AM (IST)

    गलत तरीके से वॉक करने से आपका पोश्चर बिगड़ सकता है और शरीर में दर्द की समस्या भी हो सकती है। ...और पढ़ें

    क्या है वॉक करने का सही तरीका? (Picture Courtesy: Freepik)

    क्या है वॉक करने का सही तरीका? (Picture Courtesy: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पैदल चलना सेहत के लिए सबसे बेहतरीन और आसान एक्सरसाइज माना जाता है। डॉक्टर से लेकर फिटनेस एक्सपर्ट्स तक, हर कोई रोजाना वॉक करने की सलाह देता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत तरीके से चलना आपकी सेहत को फायदा पहुंचाने के बजाय भारी नुकसान पहुंचा सकता है? 

    जाने-अनजाने में की गई चलने की कुछ गलतियां आपके जोड़ों और पोश्चर पर बुरा असर डालती हैं। आइए जानते हैं चलने की उन 5 बड़ी गलतियों के बारे में, जिन्हें आपको आज ही सुधारने की जरूरत है।

    बहुत धीरे-धीरे चलना 

    अगर आप वॉक के नाम पर सिर्फ धीमी गति से टहल रहे हैं, तो यह सेहत के लिए काफी नहीं है। रिसर्च से पता चलता है कि चलने की धीमी गति का सीधा संबंध डिमेंशिया के बढ़ते खतरे से हो सकता है। कई बार डिमेंशिया के लक्षण सामने आने से सालों पहले ही व्यक्ति की चलने की गति धीमी होने लगती है। इसलिए अपनी वॉक में थोड़ी तेजी लाएं, ताकि आपके दिल की धड़कनें बढ़ें और दिमाग को भी पूरा फायदा मिले।

    Walking Mistakes (1)

    (AI Generated Image)

    आगे की तरफ झुककर चलना 

    घंटों ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने से हमारे हिप्स टाइट हो जाते हैं और पीठ का ऊपरी हिस्सा बाहर की ओर निकल जाता है। इसका असर हमारे चलने के तरीके पर भी दिखता है। कई लोग चलते समय अपने ऊपरी शरीर को निचले शरीर से आगे की तरफ झुका कर चलते हैं। वॉक करते समय बीच-बीच में अपने पोश्चर को चेक करते रहें। सीधे खड़े हों, कंधों को पीछे और ढीला रखें, और नजरें सामने रखें।

    हाथ में फोन लेकर चलना 

    आजकल लोग चलते समय भी लगातार फोन में रील्स स्क्रॉल करते हैं या टेक्स्टिंग करते हैं। यह आदत आपके पोश्चर का बिगाड़ कर रख देती है। जब आप नीचे स्क्रीन की तरफ देखते हुए चलते हैं, तो गर्दन, पीठ और कूल्हों पर एक्स्ट्रा दबाव पड़ता है, जिससे दर्द की समस्या शुरू हो जाती है। इसके अलावा, नीचे देखने से आप गिरने या टकराने का खतरा बढ़ जाता है। सबसे बड़ी बात, फोन में खोए रहने से आप कॉग्निटिव ब्रेक को मिस कर देते हैं, जो वॉक के दौरान तनाव कम करने के लिए जरूरी है।

    खबरें और भी

    पैरों को घसीटकर चलना

    कई लोगों की आदत होती है कि वे चलते समय पैरों को पूरा ऊपर नहीं उठाते, जिसे शफलिंग कहा जाता है। एक सही वॉक में पहले एड़ी जमीन को छूती है फिर पैर सीधा होता है, आगे रोल होता है और फिर अंगूठे से शरीर आगे पुश होता है। जब आप पैरों को घसीटकर चलते हैं, तो आपके ठोकर खाकर गिरने का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही, पैर पटकने से टखने, घुटने और कूल्हे झटके को सोख नहीं पाते, जिससे जोड़ों में दर्द और खिंचाव हो सकता है।

    हिप्स की मांसपेशियों का इस्तेमाल न करना

    ज्यादातर लोग चलते समय जमीन को पीछे की तरफ धकेलते नहीं हैं। सही तरीका यह है कि आप अपनी ग्लूट मसल्स को एक्टिव करें। इसे सुधारने के लिए जब आप पैर आगे बढ़ाएं, तो जमीन पर टिके पैर से नीचे और पीछे की तरफ दबाव बनाएं। इससे ग्लूट्स में कॉन्ट्रैक्शन होगा, जिससे आपकी चाल में ताकत आएगी और जोड़ों पर दबाव कम होगा।

    यह भी पढ़ें- क्या आप भी अक्सर थका हुआ महसूस करते हैं? वैज्ञानिकों ने खोजा हमेशा एनर्जेटिक रहने का फॉर्मूला

    यह भी पढ़ें- जिम जाने का समय नहीं? बिजी लाइफस्टाइल में भी इन स्मार्ट ट्रिक्स से पूरे करें फिटनेस गोल