Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिना 1 रुपये खर्च किए नॉर्मल मेकअप को बनाएं वॉटरप्रूफ! इन आसान स्टेप्स से पाएं मानसून में स्वेट-प्रूफ लुक

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 07:00 PM (GMT+05:30)

    बारिश के मौसम में उमस और पसीने से मेकअप खराब होने से बचाने के लिए, बिना पैसे खर्च के नॉर्मल मेकअप को भी वॉटरप्रूफ बना सकते हैं। ...और पढ़ें

    मानसून में ऐसे पाएं लॉन्ग लास्टिंग मेकअप लुक (Picture Courtesy: Freepik)

    मानसून में ऐसे पाएं लॉन्ग लास्टिंग मेकअप लुक (Picture Courtesy: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बारिश का मौसम अपने साथ उमस, पसीना और चिपचिपी गर्मी लेकर आता है। इसलिए इस मौसम में बारिश और पसीने के साथ नॉर्मल मेकअप तुरंत बह जाता है। ऐसे में इस समस्या का सबसे आसान सॉल्यूशन वॉटरप्रूफ मेकप खरीदना लगता है, लेकिन ये आपकी जेब के लिए थोड़ा भारी पड़ सकता है। 

    अगर आप बिना पैसे खर्च किए, अपने मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखना चाहती हैं, तो इसका सॉल्यूशन यहां है। आप नॉर्मल ब्यूटी प्रोडक्ट्स से भी लॉन्ग लास्टिंग मेकअप लुक आसानी से पा सकती हैं। आइए जानें कैसे। 

    स्किन प्रेप है जरूरी

    लॉन्ग लास्टिंग मेकअप के लिए सही तरीके से स्किन प्रेप करना जरूरी है। सबसे पहले अपने चेहरे को माइल्ड फेसवॉश से धोएं, ताकि चेहरे का एक्स्ट्रा ऑयल साफ हो जाए। अब चेहरे पर बर्फ से आइसिंग करें। इससे पोर्स बंद होते हैं और उमस भरे मौसम में आपका मेकअप लंबा टिकता है। इसके बाद टोनर लगाएं और ऑयल-फ्री मॉइश्चराइजर से चेहरे को मॉइश्चराइज करें। मॉइश्चराइज न करने से चेहरा ज्यादा ऑयल रिलीज करता है। 

    प्राइमर और हल्का बेस

    स्किन केयर के बाद चेहरे पर सिलिकॉन बेस्ड प्राइमर लगाए। चेहरे के टी-जोन और ठुड्डी पर प्राइमर जरूर लगाएं, क्योंकि सबसे ज्यादा ऑयल चेहरे के इसी हिस्से पर आता है। प्राइमर त्वचा को स्मूद बनाता है, जिससे मेकअप अच्छी तरह सेट हो जाता है।

    इस मौसम में हैवी फाउंडेशन लगाने या लेयरिंग करने से बचें। इससे मेकअप पैची नजर आता है। दिन के समय के लिए बीबी क्रीम का इस्तेमाल करें और इसे अपनी उंगलियों से अच्छी तरह से ब्लेंड करें। 

    कंसीलर और पाउडर से लॉकिंग 

    इस मौसम में ज्यादा कंसीलर के इस्तेमाल से चेहरे पर क्रीजिंग होने लगती है। इसलिए सिर्फ उन्हीं जगहों पर कंसीलर का इस्तेमाल करें, जहां दाग-धब्बे या काले घेरे हों। कंसीलर लगाने के बाद लूज पाउडर से उसे अच्छी तरह लॉक करें। मेकअप को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए पूरे चेहरे पर हल्का सेटिंग पाउडर लगाएं, ताकि पसीने के कारण मेकअप खराब न हो।

    खबरें और भी

    फाइनल टच और सेटिंग स्प्रे

    आंखों के मेकअप के लिए इस मौसम में सिर्फ वॉटरप्रूफ मस्कारा, काजल और आईलानर लगाएं। होंठों के लिए लिक्विड लिपस्टिक या लिप टिंट का इस्तेमाल करें। सबसे लास्ट में अपने पूरे लुक को सेट करने के लिए सेटिंग स्प्रे जरूर लगाएं, जो आपके मेकअप को पूरी तरह लॉक कर देगा।