Nita Ambani की साड़ी पर टिकी नजर, ईशा-श्लोका-राधिका ने भी नहीं छोड़ी कसर; अबू जानी की पार्टी में छाया अंबानी स्टाइल
एक बार फिर यह साबित हो गया कि पारंपरिक भारतीय परिधान को आधुनिक और ट्रेंडी टच देने में अंबानी लेडीज का फैशन सेंस सबसे बेमिसाल है।

अबू जानी की पार्टी में अंबानी फैमिली ने लगाया ग्लैमर का तड़का (Image Source: ANI)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। फैशन की दुनिया में चार दशक पूरे करना कोई छोटी बात नहीं है। जी हां, मशहूर डिजाइनर जोड़ी अबू जानी और संदीप खोसला ने हाल ही में फैशन इंडस्ट्री में अपने 40 शानदार साल पूरे होने का जश्न मनाया। मुंबई स्थित उनके नए फ्लैगशिप स्टोर 'मुबारक बाग' में एक भव्य और शानदार पार्टी का आयोजन किया गया।
इस इवेंट में यूं तो कई हस्तियों ने शिरकत की, लेकिन महफिल की सारी लाइमलाइट अंबानी परिवार की महिलाओं- नीता अंबानी, ईशा अंबानी, श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट ने लूट ली।

(Image Source: ANI)
नीता अंबानी का स्टनिंग क्रिमसन लुक
जब भी फैशन और रॉयल्टी की बात आती है, तो नीता अंबानी का लुक हमेशा चर्चा में रहता है। अबू जानी-संदीप खोसला के इस खास इवेंट में नीता अंबानी ने एक बेहद खूबसूरत क्रिमसन कलर की साड़ी पहनी थी। इस शानदार साड़ी में उनका रॉयल अंदाज देखने लायक था और उन्होंने वहां मौजूद सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
ईशा अंबानी का मॉडर्न सिल्वर स्पार्कल
ईशा अंबानी ने अपने लुक के लिए कंटेंपरेरी ग्लैमर को चुना। उन्होंने सिल्वर-वाइट रंग का एक बेहद खूबसूरत को-ऑर्ड सेट पहना था। वी-नेकलाइन और पेप्लम स्टाइल वाले इस भारी क्रिस्टल-डिटेल्ड टॉप को उन्होंने मैचिंग टेलर्ड ट्राउजर्स के साथ पेयर किया था। ईशा ने अपने लुक को लेयर्ड डायमंड चोकर और खुले, सॉफ्ट कर्ल्स के साथ कम्प्लीट किया, जो उन्हें एक परफेक्ट मॉडर्न और शार्प लुक दे रहा था।
राधिका मर्चेंट का ग्रेसफुल फ्यूजन लुक
राधिका मर्चेंट इस इवेंट में एकदम अलग और फ्यूजन लुक में नजर आईं। उन्होंने फ्लोरल मोटिफ्स वाला एक एम्ब्रॉयडेड जैकेट-स्टाइल टॉप और उसके साथ एक प्रिंटेड स्कर्ट पहनी थी। उनका यह लुक भारतीय कारीगरी और मॉर्डन डिजाइन का परफेक्ट उदाहरण था। राधिका का यह मोनोक्रोम लुक काफी एलिगेंट और स्टाइलिश लग रहा था, जिसने उनके फैशन सेंस को एक नया रूप दिया।
श्लोका मेहता की 'आइवरी और गोल्ड' एलिगेंस
श्लोका मेहता ने क्लासिक आइवरी और गोल्ड रंग के बेहद खूबसूरत कॉम्बिनेशन को चुना। उनका आउटफिट पारंपरिक भारतीय कारीगरी और मॉडर्न टेलरिंग का बेहतरीन संगम था। उन्होंने भारी एम्ब्रॉयडरी वाले एल्बो-लेंथ टॉप के साथ चौड़े पोंचे वाला प्लाजो और एक अट्रैक्टिव दुपट्टा कैरी किया था। अपने लुक में रंग का एक खूबसूरत कंट्रास्ट जोड़ने के लिए श्लोका ने पन्ना की जूलरी वियर की, जो उनके व्हाइट एंड गोल्डन पीस पर चार चांद लगा रही थी।

(Image Source: ANI)
अबू जानी-संदीप खोसला से अंबानी परिवार का खास रिश्ता
यह कोई राज नहीं है कि अंबानी परिवार और डिजाइनर जोड़ी अबू जानी-संदीप खोसला के बीच एक बेहद खास रिश्ता है। रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड की भी इस डिजाइनर ब्रांड में 51 प्रतिशत की बड़ी हिस्सेदारी है। अंबानी परिवार की महिलाएं अक्सर अपने खास और फेस्टिव मौकों पर इनके डिजाइन किए हुए कपड़े पहनना पसंद करती हैं।
दिलचस्प बात यह है कि ईशा अंबानी, श्लोका मेहता और राधिका मर्चेंट, तीनों ने ही अपनी-अपनी शादी के दिन अबू जानी और संदीप खोसला के ही डिजाइन किए हुए शानदार लहंगे पहने थे।
यह भी पढ़ें- असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए रिलायंस फाउंडेशन देगा 21 करोड़, नीता अंबानी बोलीं- हम आपके साथ खड़े हैं
यह भी पढ़ें- Most Expensive Necklace: दुनिया का सबसे महंगा नेकलेस किसके पास? 136 साल पुरानी कंपनी ने बनाया नायाब हार
