विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टूटते-झड़ते बालों पर तुरंत लगेगा ब्रेक! नारियल तेल में दो चीजें मिलाकर बनाएं घर का बिना केमिकल-फ्री हेयर ऑयल

Published: Sun, 30 Aug 2026 07:30 PM (IST)

आजकल की भागदौड़ और प्रदूषण के कारण होने वाले हेयर फॉल को रोकने के लिए घर पर केमिकल-फ्री तेल बनाएं।

बालों का झड़ना होगा कम (AI Generated Image)

बालों का झड़ना होगा कम (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल की भागदौड़, प्रदूषण, अनहेल्दी खान-पान और स्ट्रेस की वजह से हेयर फॉल एक आम समस्या बन चुकी है। इसे कंट्रोल करने के लिए बाजार में कई तरह के केमिकल प्रोडक्ट्स मिलते हैं, लेकिन उनका असर कुछ समय तक ही रहता है। 

ऐसे में जरूरी है कि आप बालों को अंदर से मजबूत बनाएं। इसके लिए घर पर एक खास तेल बना सकते हैं, जो बालों को पोषण भी देगा और इसके कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं होते। इस तेल के नियमित इस्तेमाल से हेयर फॉल तो कम होगा ही, साथ ही, बाल घने, काले और चमकदार भी बनेंगे। आइए जानें इस खास तेल को बनाने का तरीका। 

तेल बनाने के लिए सामग्री

  • कोल्ड प्रेस्ड नारियल तेल- 1 कप 
  • गुड़हल के फूल- 7-8 
  • गुड़हल की पत्तियां- 8-10 
  • मेथी दाना- 2 बड़े चम्मच

बनाने की विधि

सबसे पहले गुड़हल के फूलों और पत्तियों को साफ पानी धो लें और किसी कपड़े पर रखकर पूरी तरह सुखा लें। अब मेथी दाने और गुड़हल की फूल और पत्तियों को दरदरा पीस लें। अब एक भारी तले वाली लोहे की कड़ाही में नारियल तेल डालें और धीमी आंच पर इसे गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए, तब इसमें कूटे हुए मेथी दाने और गुड़हल के फूल और पत्तियां डालें। इस मिश्रण को एकदम धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक पकने दें। जब तेल का रंग हल्का भूरा होने लगे, तो गैस बंद कर दें। 

इस तेल को पूरी तरह ठंडा होने दें। इसके बाद सूती कपड़े की मदद से तेल को छान लें और एक कांच की बोतल में स्टोर कर लें। इस तेल को कई दिनों तक स्टोर करके रखा जा सकता है। 

बालों के लिए कैसे फायदेमंद है?

नारियल का तेल बालों को गहराई से नमी देता है और प्रोटीन लॉस को रोकने में मदद करता है। वहीं, मेथी के दाने बालों की जड़ों को पोषण देते हैं और हेयर फॉल कम करते हैं। इनसे डैंड्रफ की समस्या से भी राहत मिलती है। गुड़हल के फूल बालों के फॉलिकल्स को एक्टिव करते हैं, जिससे नए बाल उगते हैं और बालों के जल्दी सफेद होने की समस्या भी कम होती है। 

कैसे इस्तेमाल करें ये तेल?

इस तेल को सप्ताह में 2-3 बार हल्का गुनगुना करके अपनी उंगलियों की मदद से बालों की जड़ों पर लगाएं और मसाज करें। इसे एक या दो घंटे बाद किसी माइल्ड शैम्पू से धो लें।