विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोजमेरी या भृंगराज... पुरुषों के झड़ते बालों के लिए कौन-सा तेल है सबसे असरदार? हेयर फॉल की समस्या होगी दूर

By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
Published: Sun, 30 Aug 2026 07:00 AM (IST)

पुरुषों में तनाव और खराब लाइफस्टाइल के कारण बाल झड़ने की समस्या तेजी से बढ़ रही है।

बालों का झड़ना कम करने के लिए हेयर ऑयल (AI Generated Image)

बालों का झड़ना कम करने के लिए हेयर ऑयल (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल पुरुषों में बाल झड़ने की समस्या तेजी से बढ़ रही है। तनाव, खराब लाइफस्टाइल, प्रदूषण और पोषण की कमी इसके मुख्य कारण हैं। ऐसे में महंगे केमिकल प्रॉडक्ट्स की जगह नेचुरल ऑयल्स एक सुरक्षित और असरदार ऑप्शन साबित होते हैं। 

ये न सिर्फ बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं, बल्कि स्कैल्प को पोषण देकर हेयर ग्रोथ भी बढ़ाते हैं। अगर सही तेल का नियमित इस्तेमाल किया जाए, तो बालों का झड़ना काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं पुरुषों के लिए कुछ बेस्ट नेचुरल ऑयल्स के बारे में।

हेयर फॉल कम करने के लिए ऑयल

  • नारियल तेल- नारियल तेल बालों की जड़ों में गहराई तक जाकर उन्हें पोषण देता है। इसमें मौजूद फैटी एसिड बालों को मजबूत बनाते हैं और झड़ना कम करते हैं। नियमित मसाज से बाल घने और शाइनी बनते हैं।
  • आंवला तेल- आंवला विटामिन-सी से भरपूर होता है, जो बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देता है। यह स्कैल्प को ठंडक देकर डैंड्रफ को भी कम करता है, जिससे बाल झड़ने की समस्या घटती है।
  • अरंडी तेल- इसमें राइसिनोलिक एसिड होता है, जो ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है,जो बालों की जड़ों को मजबूत करके नए बाल उगने में मदद करता है। यह खासतौर पर पतले बालों के लिए फायदेमंद है।
  • बादाम तेल- बादाम तेल में विटामिन-ई, मैग्नीशियम और प्रोटीन होता है। यह बालों को पोषण देकर टूटने से बचाता है और बालों को सॉफ्ट व हेल्दी बनाता है।
  • जैतून का तेल- जैतून का तेल स्कैल्प को मॉइश्चराइज करता है और ड्राइनेस को दूर करता है। इससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और हेयर फॉल कम होता है।
  • भृंगराज तेल- भृंगराज को हेयर किंग कहा जाता है। यह बालों के झड़ने से रोकत है और बालों की ग्रोथ को प्रमोट करता है। साथ ही यह समय से पहले बालों को सफेद होने से बचाता है।
  • रोजमेरी तेल- रोजमेरी ऑयल बालों की ग्रोथ को स्टिमुलेट करता है और स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है। यह खासतौर पर हेयर थिनिंग और हेयर लॉस के लिए बहुत असरदार माना जाता है।

हफ्ते में 2-3 बार नियमित तेल मालिश से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं, स्कैल्प हेल्दी रहता है जिससे बालों का झड़ना धीरे-धीरे कम हो जाता है। सही तेल और सही देखभाल से आप फिर से घने और मजबूत बाल पा सकते हैं।


Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।