Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गर्मियों में बिना Double Cleansing क्यों अधूरा है स्किनकेयर? फायदे जानकर जरूर करेंगे रूटीन में शामिल

    Updated: Sat, 09 May 2026 08:00 PM (IST)

    अक्सर हम महंगे सीरम तो खरीद लेते हैं, लेकिन यह भूल जाते हैं कि जब तक स्किन के पोर्स गहराई से साफ नहीं होंगे, तब तक कोई भी निखार टिकेगा नहीं। ...और पढ़ें

    डबल क्लींजिंग गर्मी में क्यों है सबसे जरूरी? (Image Source: AI-Generated)

    डबल क्लींजिंग गर्मी में क्यों है सबसे जरूरी? (Image Source: AI-Generated) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों का मौसम आते ही पसीना, धूल-मिट्टी और चिपचिपाहट हमारी त्वचा का हाल बेहाल कर देते हैं। ऐसे में, हम अपनी स्किन को धूप से बचाने के लिए भर-भर कर सनस्क्रीन लगाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दिन भर की यह गंदगी, पॉल्यूशन और वाटरप्रूफ सनस्क्रीन सिर्फ एक बार फेसवॉश करने से साफ हो जाती है?

    जवाब है- बिल्कुल नहीं! यहीं पर जरूरत पड़ती है 'डबल क्लींजिंग' की, जो इन दिनों स्किनकेयर का सबसे जरूरी हिस्सा बन चुका है।

    Double cleansing

    (Image Source: AI-Generated) 

    क्या है यह 'डबल क्लींजिंग'?

    नाम से ही साफ है- चेहरे को दो बार साफ करना, लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आप अपने नॉर्मल फेसवॉश को ही दो बार रगड़ लें। इसका एक सही तरीका होता है:

    • पहला स्टेप: सबसे पहले ऑयल-बेस्ड क्लींजर, क्लींजिंग बाम या माइसेलर वाटर से चेहरे की मसाज की जाती है। तेल, तेल को काटता है- इसलिए यह क्लींजर चेहरे से वॉटरप्रूफ मेकअप,  सनस्क्रीन और स्किन के नेचुरल ऑयल को आसानी से पिघलाकर बाहर निकालता है।
    • दूसरा स्टेप: इसके बाद अपने रेगुलर वाटर-बेस्ड फेसवॉश का इस्तेमाल किया जाता है। यह त्वचा की ऊपरी सतह पर बचे पसीने, धूल और पहले क्लींजर के बचे हुए निशानों को पूरी तरह साफ कर देता है।

    Why You Must Double Cleanse

    (Image Source: AI-Generated) 

    गर्मियों में डबल क्लींजिंग के जबरदस्त फायदे

    गर्मियों में पसीना और ऑयल ज्यादा निकलता है, इसलिए इस मौसम में डबल क्लींजिंग किसी जादू से कम नहीं है। आइए जानते हैं इसके फायदे:

    • सनस्क्रीन और मेकअप की छुट्टी: गर्मियों में हम जिस वाटरप्रूफ सनस्क्रीन या स्वेट-प्रूफ मेकअप का इस्तेमाल करते हैं, वो बहुत जिद्दी होते हैं। आम फेसवॉश उन्हें पूरी तरह नहीं हटा पाते। डबल क्लींजिंग से स्किन के पोर्स में छिपी हर गंदगी बाहर आ जाती है।
    • पिंपल्स और एक्ने से बचाव: जब पसीना, धूल और तेल हमारी स्किन के पोर्स में जमा हो जाते हैं, तो ब्लैकहेड्स और पिंपल्स निकलने लगते हैं। डबल क्लींजिंग पोर्स की गहराई तक जाकर सफाई करता है, जिससे एक्ने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
    • स्किनकेयर प्रोडक्ट्स दिखाते हैं बेहतर असर: अगर आपकी त्वचा अंदर से साफ नहीं है, तो आप कितना भी महंगा सीरम या क्रीम लगा लें, उसका कोई फायदा नहीं होगा। जब त्वचा पूरी तरह से साफ होती है, तो सीरम और मॉइस्चराइजर स्किन के अंदर तक आसानी से जाते हैं और दोगुना असर दिखाते हैं।
    • ग्लोइंग और फ्रेश स्किन: दिन भर की थकान और प्रदूषण जब चेहरे से पूरी तरह हट जाता है, तो स्किन खुलकर सांस लेने लगती है। इससे डलनेस खत्म होती है और चेहरे पर एक नैचुरल, हेल्दी ग्लो आ जाता है।

    कब और कैसे करें शुरुआत?

    अगर आपने अभी तक इसे ट्राई नहीं किया है, तो आज से ही अपने रात के स्किनकेयर रूटीन में इसे जरूर शामिल करें। दिन भर की गंदगी साफ करके सोना त्वचा को रात भर में रिपेयर होने का मौका देता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Skincare Decoded: एक्ने और ब्लैकहेड्स साफ कर सकता है Salicylic Acid? इस्तेमाल से पहले जानें ये बातें

    यह भी पढ़ें- Skincare Decoded: क्या एजिंग के लक्षण कम कर सकता है Ceramides? हेल्दी स्किन के लिए जान लें 10 बातें

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।