Cannes 2026: आइवरी कॉर्सेट गाउन में तारा सुतारिया का तीसरा लुक वायरल, दिखी 'विंटेज फैशन' की झलक
तारा सुतारिया ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपना तीसरा लुक पेश किया, जिसमें वह विविएन वेस्टवुड के आइवरी कॉर्सेट गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। ...और पढ़ें

ब्लैक के बाद अब 'व्हाइट ब्यूटी' बनीं तारा सुतारिया (Image Source: Instagram)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। तारा सुतारिया Cannes Film Festival 2026 में अपने फैशन का जलवा बिखेर रही हैं। पहले दो बेहतरीन लुक्स से लोगों का दिल जीतने के बाद, अब उन्होंने फ्रेंच रिवेरा से अपना तीसरा लुक दुनिया के सामने पेश किया है। 14 मई को 'रेड सी फिल्म फाउंडेशन' के 'वुमेन इन सिनेमा' गाला डिनर के दौरान तारा एक बेहद खूबसूरत आइवरी गाउन में नजर आईं। उनका यह लुक एवरग्रीन होने के साथ-साथ और बेहद अट्रैक्टिव भी था।

(Image Source: Instagram)
विविएन वेस्टवुड के गाउन में दिखा शाही अंदाज
इस डिनर नाइट के लिए तारा ने मशहूर फैशन ब्रांड 'विविएन वेस्टवुड' का एक बेहद खूबसूरत आइवरी गाउन चुना। साटन के चमकदार कपड़े से बने इस गाउन में ब्रांड का सिग्नेचर कॉर्सेट डिजाइन शामिल था, जो तारा के लुक को एक बेहतरीन टच दे रहा था। गाउन की विंटेज स्टाइल वाली नेकलाइन और बांहों के इर्द-गिर्द खूबसूरती से लिपटा हुआ एक मैचिंग स्टोल उनके इस पूरे लिबास को एक बेहद शाही और रोमांटिक फील दे रहा था।
View this post on Instagram
पन्ना जूलरी ने लगाए चार चांद
मशहूर स्टाइलिस्ट तान्या घावरी के निर्देशन में तैयार हुए इस लुक की सबसे बड़ी खासियत इसकी जूलरी थी। सादे सफेद रंग के आउटफिट को जीवंत बनाने के लिए तारा ने पन्ना और हीरे की शानदार जूलरी पहनी। गले में पन्ना का एक भारी हार और कानों में मैचिंग झूमर बालियों ने उनके इस न्यूट्रल लुक में रंग और विलासिता का एक परफेक्ट तड़का लगा दिया।
सादगी भरा मेकअप और क्लासिक हेयरस्टाइल
अपने कपड़ों और गहनों की खूबसूरती को उभारने के लिए, तारा ने अपने मेकअप और बालों को बहुत ही सौम्य और सधा हुआ रखा। उन्होंने बालों को बीच से निकालकर एक स्लीक बन बनाया। हल्का स्मोकी आई मेकअप, मस्कारा और न्यूड लिपस्टिक के साथ उन्होंने अपने इस अट्रैक्टिव लुक को कंप्लीट करने का काम किया।

(Image Source: Instagram)
कान्स में विंटेज फैशन का जलवा
तारा का कान्स का यह सफर पुराने विंटेज फैशन और सादगी से काफी प्रेरित नजर आ रहा है। इससे पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए कान्स में आमंत्रित होने और इस गाला में सम्मानित किए जाने पर अपनी खुशी जाहिर की थी।
खबरें और भी
अगर उनके पिछले लुक्स की बात करें, तो अपने पहले लुक में उन्होंने 'हेल्सा ब्रांड का एक आकर्षक ब्लैक-एंड-व्हाइट गाउन पहना था, जिसमें लेस की खूबसूरत कारीगरी थी। वहीं, अपने दूसरे लुक में उन्होंने 'रिया कोस्टा' के काले लिबास के साथ ओपेरा ग्लव्स और विंटेज ईयररिंग्स पहनकर फैशन का एक अलग ही पैमाना सेट किया था।