आपके किचन में ही है निखरी और बेदाग त्वचा का राज! आज से ही शुरू कर दें घर पर बने देसी Face Wash का इस्तेमाल
हम सभी एक 'परफेक्ट और बेदाग' त्वचा का सपना देखते हैं, लेकिन उसे पाने के लिए अक्सर गलत जगह भटकते रहते हैं।

किचन की इन 5 चीजों से बनाएं नेचुरल फेस वॉश (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी मोबाइल या टीवी पर आने वाले विज्ञापनों को देखकर महंगे-महंगे फेस वाश खरीदते हैं और फिर भी चेहरे पर वह निखार नहीं आता जिसकी आप उम्मीद करते हैं?
अगर हां, तो अब आपको और पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। आपकी चमकदार, मुलायम और बेदाग त्वचा का असली राज कहीं और नहीं, बल्कि आपकी अपनी रसोई के डिब्बों में ही छिपा है।
जी हां, हमारे घर में मौजूद कुछ बेहद आम-सी चीजें त्वचा के लिए किसी जादू से कम नहीं हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे शानदार और 100% नेचुरल फेस वाश के बारे में, जिन्हें आप घर पर ही आसानी से बना सकते हैं।

(Image Source: AI-Generated)
बेसन और हल्दी का मिश्रण
दादी-नानी के जमाने से चला आ रहा यह सबसे पुराना और भरोसेमंद नुस्खा है। बेसन चेहरे की गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल को गहराई से साफ करता है, जबकि हल्दी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण मुहांसों और दाग-धब्बों को दूर रखते हैं।
कैसे इस्तेमाल करें: एक चम्मच बेसन में चुटकी भर हल्दी मिलाएं। इसमें थोड़ा-सा पानी या गुलाब जल डालकर एक स्मूद पेस्ट बना लें। इसे अपने चेहरे पर लगाएं, 1-2 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें और फिर ताजे पानी से धो लें।
कच्चा दूध और शहद
अगर आपकी स्किन ड्राई रहती है और खिंची-खिंची महसूस होती है, तो यह देसी फेस वाश आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। कच्चा दूध त्वचा की गहराई से सफाई करता है और शहद चेहरे की नमी को लॉक करके एक गजब का ग्लो लाता है।
कैसे इस्तेमाल करें: दो चम्मच कच्चे दूध में आधा चम्मच शहद मिलाएं। अब एक रूई के टुकड़े को इसमें डुबोकर अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 2 मिनट बाद चेहरे को धो लें। आपकी स्किन तुरंत मुलायम महसूस होगी।
ओट्स और दही
चेहरे का चिपचिपापन, एक्स्ट्रा ऑयल और डेड स्किन हटाने के लिए ओट्स बहुत बढ़िया काम करता है। वहीं दही में मौजूद लैक्टिक एसिड आपकी त्वचा की रंगत को निखारता है और टैनिंग को दूर करता है।
कैसे इस्तेमाल करें: थोड़े से पिसे हुए ओट्स में एक चम्मच ताजा दही मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और हल्के-हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाते हुए मसाज करें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा साफ कर लें।
घर के बने इन देसी फेस वॉश के बेमिसाल फायदे
ये 100% प्राकृतिक हैं और इनमें कोई हानिकारक केमिकल, जैसे सल्फेट या पैराबेंस नहीं होते हैं।
- बाजार में मिलने वाले महंगे फेस वाश के मुकाबले ये एकदम मुफ्त जैसी कीमत में तैयार हो जाते हैं।
- केमिकल वाले प्रोडक्ट्स कुछ समय का निखार देते हैं, लेकिन ये घरेलू नुस्खे आपकी त्वचा को अंदर से स्वस्थ बनाते हैं जिससे चेहरे पर एक परमानेंट चमक आती है।
यह भी पढ़ें- चेहरे पर आएगा ऐसा निखार कि सब पूछेंगे राज! ट्राई करें गुलाब की पंखुड़ियों और कच्चे दूध से बना यह फेस पैक
यह भी पढ़ें- धूल-मिट्टी और प्रदूषण ने छीन लिया है चेहरे का नूर? इन 'होममेड फेस पैक्स' से स्किन को बनाएं सॉफ्ट और शाइनी
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।
