Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हेयर फॉल और रुकी हुई ग्रोथ से हैं परेशान? बालों को जड़ों से मजबूत और घना बनाने के लिए ट्राई करें ये ऑयल

    By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
    Updated: Sun, 05 Jul 2026 07:00 AM (IST)

    आज की लाइफस्टाइल और प्रदूषण से बालों के झड़ने व धीमी ग्रोथ की समस्या बढ़ गई है, तो कुछ ऑयल इस परेशानी को दूर करने में मदद कर सकते हैं। ...और पढ़ें

    रुक गई है बालों की ग्रोथ? (AI Generated Image)

    रुक गई है बालों की ग्रोथ? (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज की लाइफस्टाइल, स्ट्रेस, प्रदूषण और गलत हेयर केयर रूटीन की वजह से बालों का झड़ना और धीमी ग्रोथ एक आम समस्या बन चुकी है। ऐसे में लोग महंगे प्रॉडक्ट्स की जगह नेचुरल और भरोसेमंद उपायों की तलाश करते हैं। 

    अच्छी बात यह है कि कुछ तेल बालों की जड़ों को मजबूत बनाकर उनकी ग्रोथ को तेज करते हैं। नियमित और सही तरीके से इस्तेमाल करने पर ये तेल बालों को लंबा, घना और स्वस्थ बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ असरदार तेलों के बारे में।

    बालों की ग्रोथ बढ़ाते हैं ये ऑयल

    • ऑर्गन ऑयल- ऑर्गन ऑयल को लिक्विड गोल्ड भी कहा जाता है। इसमें विटामिन-ई, एंटीऑक्सीडेंट्स और जरूरी फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होते हैं। यह स्कैल्प को डीप नॉरिशमेंट देता है, ड्राइनेस कम करता है और बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है। नियमित मसाज से हेयर फॉल कम होता है और बालों की ग्रोथ नेचुरली तेज होती है।
    • नारियल तेल- नारियल तेल बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें लॉरिक एसिड होता है, जो बालों की जड़ों में गहराई तक जाकर प्रोटीन लॉस को रोकता है। यह स्कैल्प को हाइड्रेट रखता है, डैंड्रफ कम करता है और नए बालों की ग्रोथ को सपोर्ट करता है। हफ्ते में 2–3 बार गुनगुना नारियल तेल लगाने से बेहतरीन रिजल्ट मिलते हैं।
    • रोजमेरी ऑयल- रोजमेरी ऑयल बालों की ग्रोथ के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। यह स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है, जिससे हेयर फॉलिकल्स एक्टिव होते हैं। यह हेयर थिनिंग और हेयर फॉल की समस्या में भी मददगार है। इसे किसी कैरियर ऑयल, जैसे- नारियल या बादाम तेल में मिलाकर इस्तेमाल करना बेहतर रहता है।
    • कैस्टर ऑयल- कैस्टर ऑयल भी बालों के लिए खूब इस्तेमाल किया जाता है। इसमें राइसिनोलिक एसिड होता है, जो जड़ों को मजबूती देता है। यह बालों को घना बनाता है और नई ग्रोथ को प्रमोट करता है। यह काफी भारी होता है। इसलिए इसे किसी कैरियर ऑयल के साथ मिलाकर लगाना चाहिए।
    • ऑलिव ऑयल- ऑलिव ऑयल बालों और त्वचा, दोनों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो स्कैल्प को पोषण देकर बालों की ग्रोथ को सपोर्ट करते हैं। यह डैमेज्ड बालों की मरम्मत करता है और उन्हें सॉफ्ट व शाइनी बनाता है।
    • जोजोबा ऑयल- जोजोबा ऑयल स्कैल्प के नेचुरल सीबम जैसा होता है, जिससे यह पोर्स को ब्लॉक किए बिना गहराई से नमी देता है। यह हेयर फॉलिकल्स को मजबूत बनाता है और बालों की ग्रोथ में मदद करता है।