Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झड़ते और पतले बालों से हैं परेशान? कैस्टर ऑयल में मिलाकर लगाएं ये तेल, तेजी से होगी हेयर ग्रोथ

    By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
    Updated: Fri, 07 Aug 2026 08:16 PM (IST)

    घने और मजबूत बालों के लिए कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल सबसे असरदार है, जिसे दूसरे कैरियर ऑयल के साथ मिलाकर लगाना चाहिए। ...और पढ़ें

    बालों को मजबूत बनाने के लिए कैस्टर ऑयल का करें इस्तेमाल (AI Generated Image)

    बालों को मजबूत बनाने के लिए कैस्टर ऑयल का करें इस्तेमाल (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। घने, लंबे और मजबूत बाल हर किसी की चाहत होते हैं। इसके लिए नेचुरल ऑयल्स का इस्तेमाल सबसे सुरक्षित और असरदार तरीका माना जाता है और हमारी दादी-नानी सदियों से इस नुस्खे को आजमाती आई हैं। ऐसे में कैस्टर ऑयल बालों की जड़ों को पोषण देने, हेयर ग्रोथ बढ़ाने और बालों को मजबूत बनाने में बेहद लाभकारी होता है।

    हालांकि, इसकी गाढ़ी प्रकृति के कारण इसे किसी दूसरे हल्के तेल के साथ मिलाकर लगाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं ऐसे कुछ बेहतरीन तेलों के बारे में, जिन्हें कैस्टर ऑयल में मिलाकर लगाने से बालों का तेजी से विकास और मजबूती दोनों मिल सकती है।

    कैस्टर ऑयल के साथ करें इन ऑयल का इस्तेमाल

    • नारियल का तेल- नारियल के तेल में मौजूद फैटी एसिड, विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट बालों को डीप नरिशमेंट देते हैं। इसलिए जब नारियल तेल को अरंडी के तेल में मिलाकर लगाया जाता है, तो यह स्कैल्प को मॉइस्चर देता है और बालों को टूटने से बचाता है। 
    • बादाम का तेल- बादाम तेल विटामिन-ई, मैग्नीशियम और प्रोटीन से भरपूर होता है, जो बालों को पोषण देकर उन्हें सॉफ्ट और शाइनी बनाता है। अरंडी के तेल के साथ इसे मिलाकर लगाने से बालों का झड़ना कम होता है और जड़ें मजबूत बनती हैं।
    • जैतून का तेल- जैतून का तेल स्कैल्प को गहराई से हाइड्रेट कर डैंड्रफ को कम करने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन बालों की सेहत को बेहतर बनाते हैं। ऐसे में जब इसे अरंडी के तेल के साथ मिलाकर लगाया जाता है, तो यह बालों को घना और मजबूत बनाने में मदद करता है।
    • आंवला तेल- आंवला तेल विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो बालों की जड़ों को मजबूत बना उन्हें समय से पहले सफेद होने से बचाता है। अरंडी के तेल के साथ आंवला तेल मिलाकर लगाने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है, जिससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है।
    • जोजोबा ऑयल- जोजोबा ऑयल स्कैल्प के नेचुरल सीबम के समान होता है, इसलिए यह स्कैल्प को हेल्दी रखने में मदद करता है। अरंडी के तेल के साथ जोजोबा तेल मिलाकर लगाने से स्कैल्प की ड्राइनेस कम होती है और बालों की जड़ें मजबूत बनती हैं। 
    • रोजमेरी तेल- रोजमेरी तेल स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर बालों की जड़ों को मजबूत बना इनकी ग्रोथ को प्रमोट करता है। इसमें कुछ बूंदें रोजमेरी तेल मिलाकर लगाने से बालों का झड़ना कम होता है और नए बाल उगने में मदद मिलती है।