पुलाव, टिक्की से लेकर कटलेट तक, सोयाबीन से बनाएं ये 5 मजेदार डिशेज; सेहत और स्वाद का है परफेक्ट मेल
अगर आप अपनी डेली डाइट में कुछ हेल्दी बदलाव चाहते हैं, तो सोयाबीन एक बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है। ...और पढ़ें

डाइट में शामिल करें सोयाबीन की ये 5 आसान डिशेज (Image Source: AI-Generated)
HighLights
सोयाबीन प्रोटीन, फाइबर और मिनरल्स का बेहतरीन स्रोत है
वजन कंट्रोल, मसल्स स्ट्रॉन्ग और एनर्जी बढ़ाने में सहायक
पुलाव, टिक्की, कटलेट जैसी 5 स्वादिष्ट डिशेज बनाएं
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। प्रोटीन, फाइबर और मिनरल्स से भरपूर सोयाबीन वेजिटेरियंस के लिए सुपरफूड माना जाता है। इससे आप कई टेस्टी और हेल्दी डिशेज बना सकते हैं। सोयाबीन पुलाव, सोयाबीन टिक्की, सोयाबीन मसाला सब्जी, सोयाबीन कटलेट और सोयाबीन चाट न सिर्फ स्वाद में लाजवाब हैं, बल्कि वजन कंट्रोल, मसल्स स्ट्रॉन्ग और एनर्जी बढ़ाने में भी मदद करती है।
अक्सर हम हेल्दी खाने का नाम सुनते ही यह मान लेते हैं कि स्वाद से समझौता करना पड़ेगा, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। किचन में मौजूद कुछ सिंपल और किफायती चीजें ऐसी होती हैं, जो सही तरीके से इस्तेमाल की जाएं तो सेहत और स्वाद दोनों का परफेक्ट कॉम्बिनेशन बन जाती हैं। सोयाबीन भी उन्हीं में से एक है। अगर आप डेली के खाने में कुछ नया, हेल्दी और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं, तो सोयाबीन से बनी ये कुछ खास हेल्दी डिशेज जरूर बनाएं।
सोयाबीन वेज पुलाव
यह पुलाव एक कम्प्लीट मील है, जो लंबे समय तक पेट को भरा रखता है। इसे बनाने के लिए सोयाबीन को रातभर भिगोकर अच्छे से उबाल लें। अब कुकर या कड़ाही में थोड़ा घी या तेल गर्म करें। इसमें जीरा, तेजपत्ता और साबुत मसाले डालें। प्याज हल्का ब्राउन होने पर अदरक-लहसुन का पेस्ट और टमाटर डालें। मसाले भुन जाने के बाद उबली सोयाबीन, हरी सब्जियां और धुले हुए चावल डालें। पानी डालकर पुलाव तैयार करें।
सोयाबीन टिक्की
यह प्रोटीन से भरपूर हेल्दी स्नैक बच्चों और बड़ों दोनों के लिए परफेक्ट है। इसे बनाने के लिए उबली सोयाबीन को दरदरा मैश करें। इसमें उबले आलू, हरी मिर्च, धनिया, अदरक, नमक और चाट मसाला मिलाएं। टिक्की बनाकर तवे पर कम तेल में सेंक लें।
खबरें और भी
सोयाबीन मसाला
यह डिश रोटी या पराठे के साथ शानदार लगती है और मसल्स के लिए फायदेमंद है। इसे बनाने के लिए सोयाबीन को उबालकर हल्का क्रश करें। कड़ाही में तेल गरम कर प्याज भूनें, फिर टमाटर और मसाले डालें। जब ग्रेवी तैयार हो जाए तो इसमें सोयाबीन डालकर धीमी आंच पर पकाएं। ऊपर से हरा धनिया डालें।
सोयाबीन कटलेट
यह जंक फूड का हेल्दी ऑप्शन है, जो वजन कंट्रोल करने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए उबली सोयाबीन को मिक्सर में पीस लें। इसमें ब्रेड क्रम्ब्स, प्याज, मसाले और नींबू रस मिलाएं। कटलेट का शेप देकर शैलो फ्राई या एयर फ्रायर में पकाएं।
सोयाबीन चाट
झटपट बनने वाली ये डिश, डाइजेशन को बेहतर बनाती है। बनाने के लिए उबली सोयाबीन में बारीक कटा प्याज, टमाटर, खीरा, नींबू रस, काला नमक और चाट मसाला मिलाएं। ऊपर से हरा धनिया डालें।
यह भी पढ़ें- बच्चों की चॉकलेट-टॉफी की जिद से हैं परेशान? तो घर पर बनाएं यह हेल्दी पीनट बटर चॉकलेट कपकेक, नोट करें रेसिपी
यह भी पढ़ें- नाश्ते की बोरियत चुटकी में दूर! ट्राई करें कैल्शियम-प्रोटीन का सुपर ब्रेकफास्ट ‘रागी थालीपीठ’