यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कहीं आपका बेसन तो नहीं मिलावटी? 3 तरीकों से लगाएं पता और सीखें इसे घर पर बनाने की विधि
क्या आप जानते हैं कि जिस बेसन से बने पकौड़ों को आप स्वाद लेकर खा रहे हैं उसमें भी मिलावट का खतरा हो सकता है? जी हां अब अगर आप भी सोच रहे हैं कि कैसे प ...और पढ़ें

HighLights
- मिलावटी बेसन अक्सर खाने का स्वाद खराब कर देता है।
- यह बेसन आपकी सेहत के लिए भी नुकसानदायक होता है।
- कुछ तरीकों से आप घर पर बेसन में मिलावट का पता लगा सकते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Besan Purity Test: बेसन हमारे रसोईघर का एक जरूरी हिस्सा है। चाहे पकौड़े बनाने हों, ढोकला तैयार करना हो या फेसपैक लगाना हो- बेसन हर जगह काम आता है, लेकिन आजकल मिलावटखोरों की नजर इस जरूरी चीज पर भी है। जी हां, बाजार में मिलने वाला बेसन असली है या नकली, ये पहचानना बेहद जरूरी हो गया है। क्योंकि मिलावटी बेसन न सिर्फ स्वाद बिगाड़ता है, बल्कि सेहत को भी नुकसान पहुंचा सकता है।
तो आइए जानते हैं 3 आसान तरीके (How To Check Adulterated Besan) जिससे आप घर पर ही जांच सकते हैं कि आपका बेसन असली है या मिलावटी। साथ ही जानें कि शुद्ध और ताजा बेसन घर पर कैसे तैयार किया जा सकता है।

कैसे पहचानें मिलावटी बेसन?
1) सूंघकर लगाएं पता
शुद्ध बेसन में चने की एक हल्की और ताज़ी खुशबू आती है। अगर आपके बेसन से किसी तरह की गंध नहीं आ रही, या अजीब सी स्मेल आ रही है, तो सतर्क हो जाइए। मिलावटी बेसन में अक्सर सड़े हुए आटे या दूसरे सस्ते पदार्थ मिलाए जाते हैं, जिससे इसकी खुशबू बदल जाती है।
2) पानी में मिलाकर देखें
एक गिलास पानी लें और उसमें एक चम्मच बेसन डालें। अब इसे कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। अगर बेसन ऊपर तैरने लगे या नीचे कुछ सफेद सा जमाव दिखे, तो समझिए उसमें मिलावट है। शुद्ध बेसन पानी में घुलने लगता है और उसमें से कोई परत नहीं निकलती।
खबरें और भी
3) हाथ पर मलने का टेस्ट
थोड़ा सा बेसन हथेली पर लेकर मलें। अगर यह रेशमी या चिकना लगे और कोई अजीब सी परत छोड़ दे, तो समझिए मिलावट की संभावना है। शुद्ध बेसन हल्का खुरदरा और चिपचिपा नहीं होता।
यह भी पढ़ें- सिर्फ दाल या नॉनवेज को मानते हैं प्रोटीन का पावरहाउस, तो दूर करें गलतफहमी; इन सब्जियों में भी है दम
घर पर शुद्ध बेसन कैसे बनाएं?
अगर आप मिलावट से पूरी तरह बचना चाहते हैं, तो घर पर ही बेसन बनाना सबसे बढ़िया उपाय है। नीचे दी गई विधि से आप आसानी से शुद्ध बेसन तैयार कर सकते हैं।
सामग्री:
- 1 किलो सूखा चना (चना दाल नहीं, साबुत चना)
- मिक्सर ग्राइंडर
- छलनी
विधि:
- सबसे पहले चने को धूप में 2-3 घंटे अच्छी तरह सुखा लें ताकि उसमें नमी ना रहे।
- अब इन्हें मिक्सर ग्राइंडर में डालकर बारीक पीस लें।
- पिसे हुए मिश्रण को एक बार छलनी से छान लें। जो दरदरा हिस्सा बचे, उसे फिर से पीसें।
- बस फिर तैयार हो जाएगा आपका घर का बना शुद्ध बेसन।
- आप चाहें तो इसे एयरटाइट डिब्बे में भरकर 2-3 महीने तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
बेहद जरूरी है मिलावटी बेसन की पहचान
मिलावटी बेसन में अक्सर मक्का, अरहर या सस्ते आटे की मिलावट होती है, जो हमारे पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकती है। इससे पेट दर्द, गैस, अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं, शुद्ध बेसन प्रोटीन, फाइबर और आयरन से भरपूर होता है, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है।
हर रोज इस्तेमाल होने वाली चीजों की शुद्धता की जांच करना हमारी जिम्मेदारी है। थोड़ा-सा ध्यान और समझदारी आपको मिलावट से बचा सकती है। ऊपर दिए गए तरीकों से आप न केवल अपने बेसन की शुद्धता जांच सकते हैं, बल्कि घर पर ही टेस्टी और हेल्दी बेसन बना सकते हैं।