Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    डायबिटीज से लेकर वेट लॉस तक; सेहत के लिए 'सुपरफूड' है रागी ब्रेड, नोट करें हेल्दी और आसान रेसिपी

    Updated: Sun, 19 Jul 2026 05:00 PM (IST)

    सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं यह रागी से बनी यह ब्रेड, जिद्दी मोटापा और ब्लड शुगर कंट्रोल करने में है मददगार। ...और पढ़ें

    कैल्शियम एण्ड आयरन रिच रागी ब्रेड रेसिपी (Image Source: AI Generated)

    कैल्शियम एण्ड आयरन रिच रागी ब्रेड रेसिपी (Image Source: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल लोग अपनी सेहत को लेकर जागरूक हो रहे हैं और हेल्दी लाइफस्टाइल की तरफ जा रहे हैं। ऐसे में उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती होती है कि खाने के हेल्दी ऑप्शन ढूंढना जो स्वादिष्ट भी हों। चलिए एक हेल्दी ऑप्शन हम आपको देते हैं रागी से बनी ब्रेड। आपने मैदा वाली ब्रेड के विकल्प के तौर पर ब्राउन ब्रेड तो कई बार खाई होगी पर क्या रागी से बनी ब्रेड खाई है? यह ब्रेड ग्लूटेन फ्री होती है और इसके स्वाद के तो क्या ही कहने। 

    रागी ब्रेड रेसिपी 

    रागी की ब्रेड पुराने जमाने के मोटे अनाज और आज के जमाने के ब्रेड का एक मिश्रण है। यह हेल्दी होने के साथ स्वाद में भी लाजवाब है। आइए जानते हैं रेसिपी

    सामग्री 

    • 1½ या 200 ग्राम कप रागी का आटा 

    • 3 बड़े चम्मच साइलियम हस्क 

    • 5-6 ग्राम इंस्टेंट ड्राई यीस्ट 

    • 1/2 चम्मच हिमालयन पिंक साल्ट 

    • 2 बड़े चम्मच तेल 

    • 2 कप पानी 

    • 2 छोटे चम्मच गुड़ 

    • जरूरत अनुसार दूध 

    • 1 चम्मच ओट्स या सीड्स (टापिंग्स के लिए) 

    • बेकिंग के लिए मक्खन 

    विधि 

    1. सबसे पहले एक बड़ा सा कटोरा लें और उसमें रागी का आटा और साइलियम हस्क मिक्स कर लें। 

    2. इसके बाद गुड़, हिमालयन पिंक साल्ट और 5-6 ग्राम इंस्टेंट ड्राई यीस्ट भी इसी में मिलाना है। 

    3. मिश्रण सही से मिलाने के लिए व्हिस्क का इस्तेमाल करें। 

    4. अब मिश्रण में डालने के लिए 2 कप गर्म कर लें। 

    5. इस प्रोसेस में आटे के मिश्रण में लगातार धीरे-धीरे गर्म पानी डालते हुए चिपचिपा सा आटा गूंथ लें। 

    6. आटे के मिश्रण को एक कपड़े से ढककर कम से कम 2 घंटे के लिए गर्म जगह पर रख देना है। 

    7. जब समय पूरा हो जाए तो आटे को बाहर निकालकर अपने हाथों से शेप देनी है। ध्यान रहे बेलन का इस्तेमाल इसमें नहीं करना है। 

    8. एक टिन लें और उसपर तेल लगाएं। 

    9. हाथों से तैयार किए आटे को इस टिन में रखते रहें। 

    10. टिन को ढककर कम से कम 45 मिनट तक पकने देना है। 

    11. इसके बाद आटे के ऊपर दूध और सीड्स या ओट्स की टापिंग्स छिड़कें। 

    12. ओवन को पहले 200°C पर हीट कर लें। 

    13. इसे 30 मिनट तक बेक करना है। 

    14. ब्रेड बाहर निकालकर ऊपर से मक्खन लगाएं। 

    15. ब्रेड की स्लाइस उसके ठंडे होने के बाद ही बनानी है। 

    16. आपकी हेल्दी और ग्लूटेन फ्री रागी ब्रेड तैयार है।