Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    इस Holi गुड़ और नारियल से बनाएं हलवाई जैसी खस्ता गुजिया, फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

    Updated: Sat, 28 Feb 2026 10:55 AM (GMT+05:30)

    होली का त्योहार हो और घर में गुजिया की महक न आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। ...और पढ़ें

    क्या आपने ट्राई की है 'कोकोनट जैगरी गुजिया'? (Image Source: AI-Generated)

    क्या आपने ट्राई की है 'कोकोनट जैगरी गुजिया'? (Image Source: AI-Generated) 

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। रंगों के इस त्योहार में मिठास घोलने का सबसे बेहतरीन तरीका है- गरमागरम, खस्ता गुजिया... लेकिन इस होली क्यों न स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी ध्यान रखा जाए?

    इस बार हम आपको चीनी की जगह गुड़ और नारियल का इस्तेमाल करके एक बेहतरीन और हेल्दी गुजिया बनाना सिखा रहे हैं। खास बात है कि यह खाने में बिल्कुल हलवाई जैसी खस्ता और स्वादिष्ट होगी। आइए, बिना किसी देरी के जानते हैं इसे बनाने का सबसे आसान तरीका।

    Jaggery Coconut Gujiya

    (Image Source: AI-Generated) 

    गुजिया बनाने के लिए सामग्री

    गुजिया को दो हिस्सों में तैयार किया जाता है- बाहरी परत और अंदर की स्टफिंग।

    आटा गूंथने के लिए:

    मैदा – 2 कप
    देसी घी (मोयन के लिए) – एक चौथाई कप
    पानी – आटा गूंथने के लिए

    स्टफिंग के लिए:

    सूखा कद्दूकस किया हुआ नारियल – 1 कप
    बारीक पिसा हुआ गुड़ – 3/4 कप
    खोया – 1 कप
    बारीक कटे हुए मेवे (काजू, बादाम, पिस्ता) – 2 से 3 बड़े चम्मच
    किशमिश – 1 बड़ा चम्मच
    इलायची पाउडर – 1 छोटी चम्मच
    तलने के लिए – देसी घी या रिफाइंड तेल

    खस्ता गुजिया बनाने की विधि

    • एक बड़े बर्तन में मैदा लें और उसमें पिघला हुआ घी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसे दोनों हाथों से रगड़ें ताकि मैदा और घी अच्छे से मिल जाएं। जब आप मैदे को मुट्ठी में बांधें और वह बंधने लगे, तो समझ जाएं कि मोयन बिल्कुल सही है। अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें। आटे को गीले सूती कपड़े से ढककर 20-30 मिनट के लिए रख दें।
    • एक पैन को धीमी आंच पर गर्म करें और उसमें खोया डालकर हल्का भूरा होने तक भून लें। जब खोया भुन जाए, तो उसे एक बर्तन में निकालकर पूरी तरह ठंडा होने दें। इसके बाद खोये में कद्दूकस किया हुआ नारियल, कटे हुए सूखे मेवे, किशमिश और इलायची पाउडर मिला लें। सबसे आखिर में इसमें गुड़ मिलाएं। ध्यान रहे, खोया गर्म होने पर गुड़ न मिलाएं, वरना वह पिघल जाएगा।
    • अब गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें। एक लोई लें और उसे पूरी की तरह पतला बेल लें। बेली हुई पूरी को गुजिया बनाने वाले सांचे के ऊपर रखें। इसके बीच में 1 से 2 चम्मच भरावन डालें। किनारों पर हल्का सा पानी लगाएं और सांचे को कसकर बंद कर दें। एक्स्ट्रा आटे को हटा दें। इसी तरह सारी गुजिया तैयार करके एक कपड़े से ढककर रखते जाएं ताकि वे सूखें नहीं।
    • एक कड़ाही में घी या तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें। तेल न तो बहुत ज्यादा गर्म होना चाहिए और न ही बिल्कुल ठंडा। अब इसमें एक-एक करके 4-5 गुजिया डालें। आंच को धीमा कर दें और इन्हें दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तल लें। तैयार गुजिया को पेपर नैपकिन पर निकाल लें।

    यह भी पढ़ें- अब घर पर मूंग दाल का हलवा बनाना हुआ आसान, जानिए पर्फेक्ट और दानेदार स्वाद की सही तकनीक

    यह भी पढ़ें- लौकी का दानेदार और स्वादिष्ट हलवा कैसे बनाएं? जानिए सामग्री और स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी

    खबरें और भी