Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अरे! फ्रीजर में रखी आइसक्रीम भी हो रही है पानी? तो ये 5 गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार

    Updated: Sun, 04 May 2025 07:58 PM (IST)

    गर्मियों में Ice Cream का मजा ही कुछ और है लेकिन अगर आपकी फेवरेट आइसक्रीम फ्रीजर में रखने के बाद भी पिघलकर पानी हो जाए तो मूड खराब होना लाजमी है। क्या ...और पढ़ें

    आइसक्रीम को पिघलने से बचाना है, तो 5 बातों का जरूर रखें ख्याल (Image Source: Freepik)
    आइसक्रीम को पिघलने से बचाना है, तो 5 बातों का जरूर रखें ख्याल (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. कभी-कभी फ्रीजर में रखने के बाद भी आइसक्रीम पानी-पानी हो जाती है।
    2. कुछ गलतियों को सुधारकर आप अपनी आइसक्रीम को पिघलने से बचा सकते हैं।
    3. आइसक्रीम को लंबे समय तक परफेक्ट रखने के लिए आप 5 टिप्स अपना सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों में Ice Cream से बढ़कर राहत देने वाली चीज शायद ही कोई हो, लेकिन सोचिए, जब आप बड़ी उम्मीद से फ्रीजर खोलें और आपकी पसंदीदा आइसक्रीम बर्फ के गोले से बदलकर पानी-पानी होकर निकले, तो मूड तो बिगड़ना तो आम बात है।

    दरअसल, ऐसा अक्सर तब होता है जब हम अनजाने में कुछ छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं। जी हां, अगर आपकी आइसक्रीम भी फ्रीजर में जमने की बजाय पिघल रही है (Ice Cream Melting In The Freezer) या उसका टेक्सचर बार-बार बदल रहा है, तो हो सकता है इसके पीछे ये 5 गलतियां जिम्मेदार हों। आइए जानें कुछ जरूरी Ice Cream Storage Tips...

    बार-बार फ्रीजर खोलना और बंद करना

    फ्रीजर को बार-बार खोलने से उसका तापमान स्थिर नहीं रह पाता। अंदर की ठंडी हवा बाहर और गर्म हवा अंदर जाती है, जिससे आइसक्रीम बार-बार थोड़ा-थोड़ा पिघलती और फिर जमती है। इसका असर उसकी बनावट और स्वाद दोनों पर पड़ता है।

    • समाधान: फ्रीजर को जरूरत से ज्यादा बार खोलने से बचें और आइसक्रीम को एक बार निकालने के बाद तुरंत वापस न रखें।

    आइसक्रीम को दरवाजे की साइड रखना

    फ्रीजर के दरवाजे की साइड में तापमान सबसे ज्यादा बदलता है, क्योंकि हर बार खोलने पर वही हिस्सा सबसे पहले एक्सपोज होता है। अगर आप आइसक्रीम को वहीं रख देते हैं, तो वह स्थायी रूप से ठंडी नहीं रह पाती।

    खबरें और भी

    • समाधान: आइसक्रीम को फ्रीजर के सबसे अंदरूनी हिस्से में रखें, जहां तापमान सबसे बैलेंस रहता है।

    यह भी पढ़ें- कहीं आप भी तो नहीं उठा रहे डिटर्जेंट वाली आइसक्रीम का लुत्फ! इन तरीकों से करें मिलावट की पहचान

    फ्रीजर का तापमान सही न होना

    अगर फ्रीजर का तापमान बहुत ज्यादा या बहुत कम है, तो आइसक्रीम पिघल सकती है या जरूरत से ज्यादा सख्त हो सकती है। बेस्ट टेम्प्रेचर -18°C (या 0°F) होना चाहिए।

    • समाधान: अपने फ्रीजर का तापमान चेक करें और उसे सही लेवल पर सेट करें। जरूरत हो तो एक डिजिटल फ्रीजर थर्मामीटर का इस्तेमाल करें।

    गर्म चीजों के साथ रखना

    अगर आपने फ्रीजर में कुछ गरम चीजें रख दीं, जैसे गरम दूध या पका हुआ खाना, तो उससे निकली गर्मी आसपास रखी आइसक्रीम को भी पिघला सकती है।

    • समाधान: किसी भी गर्म चीज को पहले पूरी तरह ठंडा करके ही फ्रीजर में रखें, खासकर आइसक्रीम के पास नहीं।

    बार-बार निकालकर चखना

    बहुत से लोग आइसक्रीम को बार-बार निकालकर थोड़ा-थोड़ा खाते हैं और फिर वापस रख देते हैं। ऐसा करने से आइसक्रीम की सतह पर नमी बनती है, जो बाद में क्रिस्टल या बर्फ जैसा बन जाती है।

    • समाधान: आइसक्रीम को एक बार में जितनी चाहिए उतनी निकालें और तुरंत फ्रीजर में वापस रखें।

    बोनस टिप: एयरटाइट कंटेनर में रखें

    अगर आपकी आइसक्रीम का डिब्बा पूरी तरह से बंद नहीं है, तो उसमें बाहर की नमी चली जाती है और उसका टेक्सचर खराब हो जाता है।

    • समाधान: आइसक्रीम को हमेशा एयरटाइट कंटेनर में रखें या उसके ऊपर प्लास्टिक रैप लगाकर उसका ढक्कन बंद करें।

    यह भी पढ़ें- गर्मियों में जरूर बनाएं ठंडी-ठंडी मैंगो कुल्फी! बच्चे तो क्या, बड़े भी कहेंगे- 'वाह, क्या स्वाद है'