Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ढोकला-खांडवी तो बहुत खाया, अब चखें सावन स्पेशल गुजरात का खाटो लोट, नोट करें सीक्रेट रेसिपी

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 12:30 PM (IST)

    सावन में कई घरों में प्याज-लहसुन से सख्त परहेज किया जाता है, ऐसे में खाटो लोट नाम की यह गुजराती डिश झटपट बनाई जा सकती है। ...और पढ़ें

    सावन स्पेशल गुजराती खाटो लोट रेसिपी (Image Source: AI Generated)

    सावन स्पेशल गुजराती खाटो लोट रेसिपी (Image Source: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गुजरात के खाने की जब भी बात आती है तो हमें ढोकला, खांडवी और उंधियू ही याद आते हैं पर यह खाना सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है। यहां की एक और फेमस डिश है जिस नाम बहुत कम सुना होगा, वो डिश है खाटो लोट।

    दही-चावल से बनने वाली इस डिश की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे बिना  प्याज-लहसुन के भी उतना ही स्वादिष्ट बनाया जा सकता है। ऐसे में सावन के महीन में सात्विक खाने में वैरायटी तलाश रहे हैं तो इस डिश को जरूर ट्राई करें।

    गुजराती खाटो लोट रेसिपी 

    खाटो लोट गुजरात का खट्टा-मीठा ट्रेडिशनल नाश्ता है जो कुछ-कुछ खीचू जैसा ही लगता है। इसे बरसात के मौसम में खाने का अपना अलग मजा है, आइए जानें इसकी रेसिपी

    सामग्री 

    • 1/4 कप साबुत हरी मूंग दाल 

    • 1/4 कप पीली वाली मूंग दाल

    • 1/4 कप चावल 

    • 1/2 कप दही 

    • 1 बड़ा चम्मच सफेद तिल

    • 1 चम्मच राई

    • 2 कढ़ी पत्ता 

    • 2-3 सूखी लाल मिर्च 

    • 2 गिलास पानी 

    • 1 चम्मच जीरा 

    • 2 चम्मच मूंगफली ऑयल 

    • 1 इंच अदरक (ऑप्शनल) 

    • 2-3 हरी मिर्च 

    • 1/2 चम्मच मेथी दाना 

    • 1/2 चम्मच हल्दी 

    • 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हरा धनिया 

    • आचार का मसाला 

    • स्वादानुसार नमक 

    विधि 

    1. पहले स्टेप में 1/4 कप साबुत हरी मूंग दाल, 1/4 कप पीली वाली मूंग दाल और 1/4 कप चावल को पानी में अच्छे से धो लेना है। 

    2. गैस पर पैन रखें और धुले हुए दाल-चावल को बिना तेल के भून लें, जब तक कि उसका पानी पूरी तरह न सूख जाए। 

    3. इस मिश्रण को एक तरफ ठंडा होने के रख दें। बाद में इसे मिक्सी में डालकर दरदरा पीस लेना है। 

    4. दूसरी तरफ एक बड़ा बर्तन लेकर उसमें 1/2 कप दही और 2 गिलास पानी डालकर फेंट लेना है। आपकी पतली सी छाछ तैयार है। 

    5. अब जार में हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट तैयार कर लेना है, अगर अदरक नहीं डालनी तो हरी मिर्च को बारीक काट लें। 

    6. कड़ाही में मूंगफली का तेल गर्म करके उसमें राई, जीरा, मेथी दाना, सूखी लाल मिर्च और कढ़ी पत्ता भून लें। 

    7. इसमें हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालें और कड़छी से चलाते रहें। 

    8. आखिर में हल्दी और सफेद तिल भी डाल दें। 

    9. जब तड़का तैयार हो जाए तो उसमें भुने हुए दाल-चावल का मिश्रण मिलाएं। 

    10. 2 मिनट तक भूनने के बाद छाछ भी डाल दें। 

    11. ध्यान रहे कि मिश्रण को लगातार चलाते रहना है, जिससे गांठ न बने। 

    12. आंच मध्यम कर दें और मिश्रण गाढ़ा हो जाने तक पकने दें। 

    13. अब लास्ट स्टेप में स्वादानुसार नमक मिलाएं। 

    14. तैयार है अपका सावन स्पेशल गुजराती खाटो लोट।