इडली-सांभर छोड़िए! अब नाश्ते में बनाएं सुपर स्पंजी 'बन डोसा', नोट करें साउथ इंडियन स्टाइल रेसिपी
साउथ इंडिया में केवल इडली-डोसा ही नहीं खाया जाता, बन डोसा वहां का एक फेमस स्ट्रीट फूड है जिसे आसानी से घर पर बनाया जा सकता है।

इन्स्टेन्ट बन डोसा रेसिपी (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपका साउथ इंडियन खाना फेवरेट है लेकिन हर बार वही पुराना इडली सांभर और डोसा खाकर बोर हो गए हैं? तो अब समय है अपने नाश्ते में कुछ नया ट्राई करने का, जो हेल्दी होने के साथ-साथ स्वाद में भी लाजवाब हो। हम बात कर रहे हैं बन डोसा की जो साउथ इंडिया का नरम और स्पंजी नाश्ता है। यह देखने में बिल्कुल ब्रेड के बन की तरह लगता है जिसे साउथ में स्ट्रीट फूड्स माना जाता है।
इन्स्टेन्ट बन डोसा रेसिपी
बन डोसा बनाने के लिए सूजी और पोहे यानी चिवड़े का इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानते हैं इसकी रेसिपी:
सामग्री
2 कप सूजी
1 कप पोहा
3/4 कप दही
1 कप घिसा हुआ नारियल
1/2 चम्मच मेथी
1/4 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
जरूरत अनुसार पानी
2-3 कड़ी पत्ता
तड़के के लिए सामग्री
3-4 चम्मच तेल
1 चम्मच उड़द दाल
3 बारीक कटी हरी मिर्च
1 छोटा चम्मच सरसों
विधि
सबसे पहले एक कटोरे में सूजी और दही डालकर 10 मिनट भिगोकर रख दें।
थोड़ी देर बाद उसे मिक्सी में डालकर पीस लें।
डोसा के लिए स्मूद पेस्ट तैयार हो गया है।
इसके बाद सूजी के बैटर में पोहा, नारियल और 3/4 कप पानी डालें।
चावल के बैटर को फिर से ब्लेन्ड करके स्मूद पेस्ट बना लें। आखिर में स्वादानुसार नमक मिक्स करें।
इसे गर्म जगह कम से कम 8 घंटे के लिए फर्मेन्ट करने रख दें।
अगर इंस्टेंट बन डोसा बनाना चाहते हैं तो उसमें 1/4 चम्मच बेकिंग सोडा डालकर मिक्स कर लें।
अब तड़का लगाने के लिए पैन में 3 चम्मच तेल डालकर गर्म करें।
उसमें सरसों, उड़द दाल, हरी मिर्च और कड़ी पत्ता डालें।
चाहे तो प्याज भी डाल सकते हैं (ऑप्शनल)
इन्हें भुनने के बाद सूजी के बैटर में मिक्स कर दें।
तवा गैस पर रखें और उसपर तेल डालकर चिकना कर लें।
अब बैटर डालें केवल इतनी मात्रा में जो ज्यादा फैले नहीं। इसके लिए बैटर बाहर से अंदर की तरफ फैलाना है।
इसे ऊपर से 3 मिनट के लिए ढक दें जिससे डोसा बन जैसा फूल जाए।
हल्का सुनहरा होने पर दूसरी तरफ से भी सेंक ले।
तैयार है आपका बन डोसा, इसे नारियल या हरी चटनी के साथ नाश्ते में सर्व करें।
