Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पनीर पकाते समय की ये गलतियां छीन लेती हैं उसका प्रोटीन, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे 3 भूल?

    Updated: Mon, 06 Apr 2026 06:42 PM (IST)

    पनीर प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स है, लेकिन गलत तरीके से पकाने के कारण इसके पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। ...और पढ़ें

    पनीर को गलत तरीके से तो नहीं पका रहे आप? (Picture Courtesy: Freepik)

    पनीर को गलत तरीके से तो नहीं पका रहे आप? (Picture Courtesy: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पनीर को शाकाहारियों के लिए प्रोटीन का पावरहाउस माना जाता है। चाहे जिम जाने वाले युवा हों या बढ़ते बच्चे, हर कोई मांसपेशियों की मरम्मत और मजबूती के लिए पनीर पर निर्भर रहता है। 

    लेकिन क्या आप जानते हैं कि पनीर को केवल डाइट में शामिल करना ही काफी नहीं है? उसे पकाने का तरीका तय करता है कि आपके शरीर को कितना पोषण मिलेगा। जी हां, अक्सर स्वाद और टेक्सचर के चक्कर में हम रसोई में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे पनीर का प्रोटीन कम हो जाता है। अगर आप भी पनीर को गलत तरीके से पका रहे हैं, तो आप केवल कैलोरी ले रहे हैं, प्रोटीन नहीं। आइए जानें इन 3 गलतियों के बारे में।

    बहुत तेज उबलते पानी में पनीर डालना

    अक्सर पनीर को नरम बनाने के चक्कर में लोग उसे खौलते हुए पानी में डाल देते हैं या बहुत देर तक पानी के साथ उबालते हैं।पनीर के प्रोटीन ज्यादा तापमान के प्रति संवेदनशील होते हैं। जब आप इसे 100°C से ऊपर के उबलते पानी में डालते हैं, तो इसके प्रोटीन स्ट्रक्चर का डिनाचुरेशन हो जाता है। इससे पनीर रबड़ जैसा सख्त हो जाता है और उसके भीतर मौजूद विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स जैसे पोषक तत्व पानी में घुलकर खत्म हो जाते हैं।

    • सही तरीका- पनीर को कभी भी उबलते पानी में न पकाएं। अगर पनीर सख्त है, तो उसे गुनगुने पानी में 5-10 मिनट के लिए भिगोकर छोड़ दें। इससे वह बिना पोषण खोए नरम हो जाएगा।

    पनीर को डीप फ्राई करना

    Paneer curry (1)

    (Picture Courtesy: Freepik)

    मटर पनीर हो या कड़ाही पनीर, हम अक्सर पनीर के टुकड़ों को सुनहरा होने तक तेल में डीप फ्राई करते हैं। स्वाद में तो यह लाजवाब लगता है, लेकिन सेहत के लिहाज से यह सबसे बड़ी भूल है। डीप फ्राई करने से पनीर की बाहरी परत सख्त हो जाती है, जिसे पचाना शरीर के लिए मुश्किल होता है। ज्यादा तापमान पर तलने से पनीर में मौजूद गुड फैट्स ऑक्सीडाइज हो जाते हैं और प्रोटीन की गुणवत्ता गिर जाती है। साथ ही, यह पनीर की कैलोरी को 2 से 3 गुना बढ़ा देता है, जिससे वजन घटने के बजाय बढ़ने लगता है

    खबरें और भी

    • सही तरीका- पनीर को तलने के बजाय सौटे करें। इससे स्वाद भी बरकरार रहेगा और प्रोटीन भी।

    स्टोर करने का गलत तरीका

    पनीर एक जल्दी खराब होने वाला फूड है। अगर पनीर को बिना ढके खुला रख दें या बहुत दिनों तक स्टोर करने से उसमें बैक्टीरिया पनपने शुरू हो जाते हैं और उसका प्रोटीन कम होने लगता है। इससे फूड पॉइजनिंग का खतरा भी रहता है। 

    • सही तरीका- पनीर को हमेशा एक कटोरे में साफ पानी भरकर उसमें डुबोकर रखें और फिर फ्रिज में रखें। पानी को हर 24 घंटे में बदलते रहें। इससे पनीर 2-3 दिनों तक ताजा और प्रोटीन से भरपूर रहेगा