जी भर कर खाएं अपने पसंदीदा छोले-भटूरे! मैदा के साथ मिक्स करें ये हेल्दी चीजें, नोट करें रेसिपी
घर में कोई खास मौका हो या आप बाहर रेस्टोरेंट में खाने जा रहे हों, छोले भटूरे सबकी विशलिस्ट में शामिल होते हैं। ...और पढ़ें

हेल्दी भटूरे की रेसिपी (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। घर में कोई खास मौका हो या आप बाहर रेस्टोरेंट में खाने जा रहे हों, छोले भटूरे सबकी विशलिस्ट में शामिल होते हैं। पर मैदे से बने भटूरे के साथ छोले का यह कॉम्बिनेशन पेट से जुड़ी दिक्कतों को बढ़ा सकता है। इसी वजह से बहुत से लोग जो डाइट फॉलो कर रहे हैं या अपने पेट का ख्याल रख रहे हैं, छोले भटूरे से परहेज करना चुनते हैं। पर इस पंजाबी डिश को हेल्दी तरीके से भी तो बनाया जा सकता है और फिर वही स्वाद भी मिल रहा है तो इसमें क्या बुराई है? आइए आपको बताते हैं छोले भटूरे हेल्दी बनाना।
हेल्दी भटूरे की रेसिपी
छोले भटूरे में भटूरे गेहूं के आटे के रिफाइंड वर्जन मैदे से बने होते हैं और इसे बनाने की प्रक्रिया में आटे के सभी पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। इसमें बचता है तो सिर्फ कार्ब, जो फिटनेस के लिहाज से बिल्कुल भी हेल्दी नहीं। पर आपको अपनी ये फेवरेट छोड़ने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम यहां इसे हेल्दी बनाने के बारे में बता रहे हैं :
सामग्री
3 कप मैदा
2 कप गेहूं का आटा
1 कप बेसन
1 कप सूजी
2 कप दही
2 चम्मच अजवाइन
स्वादानुसार नमक
विधि
एक बड़े कटोरे में सभी तरह का आटा मिला लें और फिर उसमें नमक,अजवाइन और दही मिलाकर गूंथ लें।
अब इसे गीले सूती कपड़े से 3-4 घंटे तक ढककर रख दें।
अगर आपके पास समय कम है तो उसमें एक्टिंग यीस्ट डालें।
छोटी-छोटी लोइयां बनाकर रख लें।
इसके बाद कढ़ाही में तेल गर्म करें।
भटूरे को बेलकर गर्म तेल में डीप फ्राई करें।
आपके हेल्दी भटूरे तैयार हैं, इन्हें छोले के साथ सर्व करें।
भटूरे बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान
भटूरे बनाते समय हमेशा फ्रेश तेल का इस्तेमाल करना चाहिए, कढ़ाही में रखे तेल में इसे डीप फ्राई करना सेहत के लिए नुकसानदायक है। FSSAI की माने तो तेल का दोबारा यूज करने से बचना चाहिए क्योंकि इससे तेल टॉक्सिक हो जाता है।
छोले भटूरे जब भी खाएं तो साथ में सलाद भी रखें। यह भटूरे को पचाने में मददगार होने के साथ मील को और भी ज्यादा हेल्दी बनाता है।
इसके साथ में अचार हाना स्वाद बढ़ाने के अलावा खाने को प्रोबायोटिक रिच भी बनाता है। हम सभी जानते हैं कि प्रोबायोटिक गट हेल्थ के लिए कितने फायदेमंद हैं।