Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पिज्जा-बर्गर भूल जाएंगे जब चखेंगे बुंदेलखंड का यह पारंपरिक व्यंजन 'ठडूला', नोट करें रेसिपी

    Updated: Thu, 25 Jun 2026 04:12 PM (IST)

    पारंपरिक व्यंजन ठडूला बुंदेलखंड की विरासत, संस्कृति और स्थानीय जीवनशैली का अहम हिस्सा है। ...और पढ़ें

    बुंदेलखंड के पारंपरिक व्यंजन ठडूला की रेसिपी (Image Source: AI Generated)

    बुंदेलखंड के पारंपरिक व्यंजन ठडूला की रेसिपी (Image Source: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश का बुंदेलखंड क्षेत्र अपने लोकगायन और लोक नृत्य के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है, पर बहुत कम लोग बुंदेलखंडी खानपान के बारे में जानते हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं यहां के पारंपरिक व्यंजन ठडूला की। यह व्यंजन बुंदेलखंड की विरासत, संस्कृति और स्थानीय जीवनशैली का अहम हिस्सा है। इसका देसी स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे और पौष्टिकता ऐसी कि आज की मॉडर्न डिश भी फेल। ऐसे में अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो क्यों न यूपी की इस ट्रेडिशनल डिश को खाने में शामिल किया जाए। 

    बुंदेलखंड के पारंपरिक व्यंजन ठडूला की रेसिपी

    ठडूला को ज्यादातर त्योहारों और खास मौकों पर बनाया जाता है, आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि

    सामग्री 

    • 1 कटोरी छिलके वाली उड़द की दाल 

    • 1 कटोरी मूंग की दाल 

    • 1 कप गेहूं का आटा 

    • 2 चम्मच सौंफ 

    • 1 इंच अदरक 

    • 4-5 हरी मिर्च 

    • हींग 

    • स्वादानुसार नमक 

    • तलने के लिए 5-6 बड़े चम्मच तेल 

    विधि 

    1. उड़द और मूंग की दाल को धोकर और सुखाकर पीस लें। 

    2. पिसी हुई दाल में आटा मिक्स करके रोटी वाले आटे की तरह गूंथ लें। 

    3. इसी समय आटे में हरी मिर्च, अदरक, सौंफ, हींग और स्वादानुसार नमक डालें।  

    4. ध्यान रहे इसे रोटी वाले आटे से ज्यादा गीला रखना है। 

    5. इस आटे को कम से कम 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें, जिससे यह फूल जाए। 

    6. इसके बाद आटे में हल्का सा पानी मिलाकर इसे मुलायम किया जाता है। 

    7. अब इनकी छोटी-छोटी लोइयां बनाकर पापड़ की तरह बेल लें। 

    8. अगर बेलने पर आटा ज्यादा चिपक रहा है तो उसमें प्लास्टिक का इस्तेमाल करें। 

    9. गैस पर कढ़ाही रखकर उसमें तेल डालें। 

    10. तेल जब गर्म हो जाए तो उसमें बेले हुए पापड़ डालें और कुरकुरे हो जाने तक सेंकें। 

    11. आपका स्वादिष्ट ठडूला तैयार है। 

    12. इसे टमाटर या धनिये की चटनी के साथ सर्व करें। 

    ठडूला के पोषक तत्व 

    ठडूला केवल एक पारंपरिक व्यंजन नहीं है जिसे स्वाद के लिए खाया जाए, इसमें भी बहुत से पोषक तत्व मौजूद हैं। अब क्योंकि यह उड़द और मूंग दाल और गेहूं के आटे से बना है, इसी वजह से यह प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर है। वहीं, इसमें सौंफ और हींग को मिलाया जाता है जिससे पाचन तंत्र ठीक ढंग से काम करता है।