Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    किसके दिमाग में आया था सबसे पहली बार Omlette बनाने का ख्याल? यहां जानें इस टेस्टी डिश का पूरा इतिहास

    Updated: Mon, 24 Mar 2025 04:23 PM (IST)

    अगर आप अंडा खाते हैं तो ऑमलेट तो जरूर ही खाया होगा। झटपट बनने वाली इस डिश को ब्रेड रोटी और पाव के साथ भी खाया जाता है। आसानी से बनने के साथ-साथ यह स्व ...और पढ़ें

    Omlette History: क्या आप जानते हैं ऑमलेट का इतिहास? (Picture Courtesy: Freepik)
    Omlette History: क्या आप जानते हैं ऑमलेट का इतिहास? (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. ऑमलेट आसानी से बनने वाली एक डिश है
    2. फेटे हुए अंडे में सब्जी और मसाले डालकर इसे बनाया जाता है
    3. ऑमलेट की खोज किसी एक देश में नहीं हुई थी

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ऑमलेट, अंडे से बनी एक बेहद सिंपल, लेकिन स्वादिष्ट डिश, जिसे दुनिया भर में पसंद किया जाता है। झटपट भूख मिटाने के लिए कुछ खाना है या फिर आसानी से कुछ टेस्टी खाना है, तो ऑमलेट सबसे बेस्ट ऑप्शन है।

    लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सबसे पहले (First Omelette Recipe) किसी के दिमाग में ऑमलेट बनाने का ख्याल कैसे आया होगा? आइए जानते हैं कि कैसे हुई इस टेस्टी डिश ऑमलेट की खोज (Omelette Recipe History)? 

    ऑमलेट का नाम ऑमलेट कैसे पड़ा? (Who Invented Omelette Dish?)

    ऑमलेट शब्द फ्रेंच भाषा से लिया गया है। पहली बार इसे 17वीं शताब्दी के अंत में एक फ्रेंच कुकबुक 'Cuisine Bourgeoisie' में दर्ज किया गया। हालांकि, इससे मिलता-जुलता शब्द 'alumete' 14वीं शताब्दी से इस्तेमाल हुआ था। लेकिन यह सिर्फ नाम की बात है, ऐसा भी हो सकता है कि यह डिश फ्रांस से पहले भी कहीं और मौजूद रही होगी। क्योंकि इसके इतिहास में झांकने पर पता चलता है कि यह डिश किसी एक स्थान या समय की देन नहीं, बल्कि यह अलग-अलग देशों की संस्कृतियों में अलग-अलग रूपों से विकसित हुई।

    यह भी पढ़ें: अगर जान लेंगे Egg Boil करने का सही तरीका, तो आसानी से उतरेगा छिलका; मिलेगा अंडे का पूरा फायदा

    क्या यह एक वैश्विक खोज थी?

    ऐसा लगता है कि दुनिया की लगभग हर संस्कृति में किसी न किसी रूप में ऑमलेट बनाया जाता रहा है। प्राचीन रोमन लोग अंडे और डेयरी को मिलाकर डिशेज बनाते थे। वहीं ईरान और जापान में भी थोड़े अलग तरीके से  ऑमलेट जैसी डिशेज बनाई जाती थीं। इसलिए ऐसा लगता है कि अलग-अलग सभ्यताओं में ऑमलेट बनाने के लिए अंडों को गर्म तवे पर फेंटकर सब्जियों या मसालों के साथ पकाकर इसे बनाने की शुरुआत हुई होगी। हालांकि, अब यह पूरी दुनिया में बनाया जाता है और अलग-अलग तरीकों और डिशेज के साथ सर्व किया जाता है। 

    नेपोलियन और ऑमलेट की मशहूर कहानी

    ऑमलेट के इतिहास में एक मशहूर कहानी नेपोलियन बोनापार्ट से जुड़ी है। कहा जाता है कि नेपोलियन और उसकी सेना एक छोटे से कस्बे से गुजर रहे थे, जहां एक लोकल होटल के मालिक ने उन्हें ऑमलेट परोसा। नेपोलियन को इसका स्वाद इतना पसंद आया कि उसने अगले दिन पूरे कस्बे के अंडे इकट्ठे करके सेना के लिए एक बड़ा ऑमलेट बनाने का आदेश दिया।

    खबरें और भी

    यह कहानी सच हो या न हो, लेकिन इसी के बाद फ्रांस के बेसिएर्स शहर में हर साल एक बड़े ऑमलेट का त्योहार मनाया जाने लगा, जिसमें सैकड़ों अंडों से बना ऑमलेट पूरे शहर के लोगों को परोसा जाता है।

    किसने की थी ऑमलेट की खोज?

    ऐसा लगता है कि ऑमलेट का आविष्कार किसी एक व्यक्ति या स्थान ने नहीं किया, बल्कि यह अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग तरीकों से विकसित हुआ। किसी भी डिश की जड़ को खोजना आसान नहीं होता, लेकिन इतना जरूर कहा जा सकता है कि इस डिश को दुनिया के हर हिस्से में काफी पसंद किया जाता है। 

    यह भी पढ़ें: प्रोटीन से पैक है अंडा-भुर्जी सैंडविच, ब्रेकफास्ट के लिए आप भी कर सकते हैं ट्राई