Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Year Ender 2024: गूगल पर इस साल सबसे ज्यादा सर्च की गईं ये 10 Recipes, आपको भी हैरान कर देगी लिस्ट

    Updated: Mon, 30 Dec 2024 09:36 PM (IST)

    साल 2025 दस्तक देने को तैयार है! बीते दिनों गूगल ने साल 2024 की सबसे पॉपुलर रेसिपीज की एक दिलचस्प लिस्ट जारी की थी। Google Trends के मुताबिक इस साल इन ...और पढ़ें

    साल 2024 में लोगों ने गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की ये 10 रेसिपीज (Image Source: Freepik)
    साल 2024 में लोगों ने गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की ये 10 रेसिपीज (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. आमतौर पर किसी नई डिश को बनाने से पहले लोग उसकी रेसिपी गूगल पर सर्च करते हैं।
    2. गूगल ने साल 2024 की सबसे ज्यादा सर्च की गई रेसिपीज की लिस्ट जारी की है।
    3. इन रेसिपीज में से ज्यादातर डिशेज इंडियन फेस्टिवल से जुड़ी हुई हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Year Ender 2024: साल 2024 बस खत्म होने की कगार पर है। बता दें, इस साल दौरान हमने खाने-पीने की दुनिया में कई नए ट्रेंड देखे। इनमें से कुछ ट्रेंड्स तो पुराने थे, जिन्हें नए रूप में पेश किया गया, जबकि कुछ बिल्कुल नए थे, लेकिन एक चीज जो हमेशा एक-सी रहती है, वह है हमारा खाना बनाने और खाने का शौक। इसी शौक को पूरा करने के लिए हम अक्सर गूगल का सहारा लेते हैं।

    साल 2024 में भी लोगों ने गूगल पर कई तरह की रेसिपीज खोजीं। इनमें से कुछ रेसिपीज तो इतनी फेमस हुईं कि वे गूगल के सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली रेसिपीज की लिस्ट में शामिल हो गईं। आइए जानते हैं कि साल 2024 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गईं टॉप 10 रेसिपीज (Top Searched Recipes 2024) कौन-सी थीं।

    1) आम का अचार

    भारतीय खाने में आम का अचार एक ऐसा व्यंजन है जिसे हर कोई पसंद करता है। इसका खट्टी-मीठी स्वाद और तीखापन किसी भी भोजन को स्वादिष्ट बना देता है। साल 2024 में भी आम का अचार गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली रेसिपीज में से एक रहा।

    2) पोर्न स्टार मार्टिनी

    यह एक कॉकटेल है, जिसने भारत में बहुत तेजी से लोकप्रियता हासिल की है। इसका स्वाद बेहद अनोखा होता है और यह पार्टियों में एक लोकप्रिय ड्रिंक बन गया है।

    3) धनिया पंजीरी

    यह आमतौर पर भगवान कृष्ण के लिए बनाई जाती है। इसकी सुगंध और स्वाद इतना मनमोहक होता है कि इसे लोग साल भर बनाकर खाते हैं।

    4) फ्लैट व्हाइट

    फ्लैट व्हाइट एक बेहद फेमस कॉफी है जिसे एस्प्रेसो और स्टीम्ड मिल्क को मिलाकर बनाया जाता है। इसकी सबसे खास बात है इसका महीन और मलाईदार फोम, जो इसे कैपुचिनो से अलग बनाता है। मार्च 2024 में Google Doodle का हिस्सा बनने के बाद यह कॉफी दुनिया भर में और ज्यादा फेमस हो गई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- सांभर वड़ा vs इडली सांभर: नाश्ते में किसे चुनना है सेहत के लिए ज्यादा बेहतर?

    5) कांजी

    साल 2024 में उत्तर भारत की फेमस कांजी भी लोगों ने गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की।

    6) शंकरपाली

    यह एक दक्षिण भारतीय मिठाई है, जो चावल के आटे से बनाई जाती है। यह स्वाद में बहुत ही क्रिस्पी और टेस्टी होती है।

    7) ईमा दत्शी

    यह एक भूटानी व्यंजन है, जो आलू और पनीर से बनाया जाता है। यह स्वाद में बहुत ही स्वादिष्ट होता है और इसे चावल के साथ परोसा जाता है।

    8) चरणामृत

    यह एक धार्मिक पेय पदार्थ है, जिसे मंदिरों में प्रसाद के रूप में दिया जाता है। इसे दूध, दही, शहद और मेवे से बनाया जाता है।

    9) मार्टिन ड्रिंक

    यह एक क्लासिक कॉकटेल है, जिसे जिन्न, वर्माउथ और बिटर से बनाया जाता है।

    10) चम्मंथी

    यह एक साउथ इंडियन डिश है, जिसे दही, धनिया और हरी मिर्च से बनाया जाता है। इसे चावल या रोटी के साथ परोसा जाता है।

    यह भी पढ़ें- सभी Street Foods नहीं होते सेहत के दुश्मन, कुछ टेस्टी होने के बावजूद हेल्थ को नहीं पहुंचाते नुकसान