Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ब्रेन स्ट्रोक के मरीजों को रोज 30 मिनट धूप दिखाने से रिकवरी में तेजी, पढ़ें क्या कहती है नई स्टडी

    Updated: Sat, 31 Jan 2026 08:04 AM (IST)

    ब्रेन स्ट्रोक के उपचार को लेकर एक बेहद सकारात्मक और रोचक जानकारी सामने आई है। अब तक हम जानते थे कि स्ट्रोक से उबरने के लिए दवाएं जरूरी हैं, लेकिन AIIM ...और पढ़ें

    ब्रेन स्ट्रोक में दवा के साथ धूप भी है असरकारक (Image Source: Freepik)

    ब्रेन स्ट्रोक में दवा के साथ धूप भी है असरकारक (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. एम्स अध्ययन: 30 मिनट धूप से स्ट्रोक की रिकवरी तेज

    2. डॉ. अवध पंडित ने 'पांचवें रिसर्च डे' पर प्रस्तुत किया शोध

    3. किफायती और सरल उपाय, जीवन की गुणवत्ता में सुधार

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपने कभी सोचा है कि कुदरत की अनमोल देन 'धूप' ब्रेन स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने में एक हथियार बन सकती है? अक्सर हम इलाज के लिए सिर्फ महंगी दवाओं पर निर्भर रहते हैं, लेकिन एम्स, नई दिल्ली के एक नए अध्ययन ने उम्मीद की एक नई किरण जगाई है। वैज्ञानिकों ने पाया है कि दवा के साथ-साथ सूरज की रोशनी भी मरीजों में नई जान फूंक सकती है और उनके रिकवरी की रफ्तार बढ़ा सकती है।

    Stroke recovery tips

    (Image Source: Freepik)

    30 मिनट की धूप बदल सकती है जीवन

    एम्स के न्यूरोलॉजी विभाग द्वारा किए गए इस अध्ययन में पाया गया है कि धूप स्ट्रोक के मरीजों की रिकवरी में कारगर भूमिका निभाती है। शोधकर्ताओं के अनुसार, अगर स्ट्रोक से उबर रहे मरीजों को रोज नियंत्रित और सुरक्षित तरीके से 30 मिनट धूप दी जाए, तो इसके चौंकाने वाले परिणाम मिल सकते हैं:

    • मरीजों की रिकवरी बेहतर हो सकती है
    • उनके जीवन की गुणवत्ता में स्पष्ट सुधार आता है

    एम्स का 'पाचवां रिसर्च डे-2026'

    इस महत्वपूर्ण अध्ययन का नेतृत्व डॉ. अवध किशोर पंडित ने किया। उन्होंने इस शोध के निष्कर्षों को एम्स के 'पाचवें रिसर्च डे-2026' के दौरान सबके सामने रखा। यह अध्ययन न केवल चिकित्सा जगत के लिए बल्कि आम लोगों के लिए भी एक नई जानकारी लेकर आया है।

    कम खर्च में बेहतर देखभाल

    डॉ. अवध किशोर पंडित ने बताया कि इस अध्ययन का मुख्य उद्देश्य एक ऐसे तरीके की खोज करना था जो प्रभावी होने के साथ-साथ सरल भी हो। शोध का लक्ष्य यह परखना था कि क्या प्राकृतिक धूप को 'पोस्ट-स्ट्रोक देखभाल' (स्ट्रोक के बाद की केयर) का हिस्सा बनाया जा सकता है। यह एक ऐसा उपाय है जिसमें न तो कोई भारी खर्च है और न ही कोई जटिलता, फिर भी यह सहायक उपचार के रूप में बेहद असरदार है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- ब्रेन स्ट्रोक का खतरा टाल सकती हैं आपकी ये 7 आदतें, क्या आप भी कर रहे हैं इन्हें इग्नोर?

    यह भी पढ़ें- स्ट्रोक के इन 6 संकेतों को न करें नजरअंदाज, डॉक्टर ने बताया कब अस्पताल जाना है जरूरी