Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Curd Rice Benefits: हाई बीपी से लेकर वजन कंट्रोल करने तक, जानें इसे खाने के 6 हैरान करने वाले फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Wed, 11 Oct 2023 08:56 AM (IST)

    Curd Rice Benefits साउथ इंडियन डिश दही चावल सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर यह फूड आपको कई समस्याओं से बचाता है। दही आंत ...और पढ़ें

    Curd Rice Benefits: दही चावल खाने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान
    Curd Rice Benefits: दही चावल खाने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

    HighLights

    1. दही चावल एंटीऑक्सीडेंट का समृद्ध स्रोत है
    2. यह फूड सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।
    3. इसे खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Curd Rice Benefits: दही हेल्दी डाइट का अहस हिस्सा माना जाता है। भारतीय खाने में दही का काफी महत्व है। कहा जाता है कि रोजाना एक कटोरी दही खाने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है, लेकिन क्या आपने कभी दही चावल खाए हैं? जी हां साउथ इंडियन डिश दही चावल, जो पेट के लिए काफी गुणकारी माना जाता है। इस फूड को बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी बड़े चाव से खाते हैं। खासकर इसे वेट लॉस डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। पोषक तत्वों से भरपूर यह फूड काफी स्वादिष्ट होता है और इसे आप बहुत ही आसानी से घर पर भी तैयार कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कर्ड राइस खाने के क्या फायदे हैं।

    दही चावल खाने के क्या हैं फायदे

    यह भी पढ़ें: बच्चे को चैन की नींद सुलाना चाहते हैं, तो जरूर फॉलो करें ये आसान टिप्स

    • दही एक प्रोबायोटिक फूड है, जो आंत की स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है। यह पाचन से जुड़ी कई समस्याओं से बचाता है, तो वहीं चावल प्रोटीन का समृद्ध स्रोत है। जिन लोगों को पाचन से जुड़ी समस्या है, उनके लिए दही और चावल काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। 
    • दही चावल एंटीऑक्सीडेंट का समृद्ध स्रोत है। इसमें हेल्दी फैट्स भी पर्याप्त होते हैं। जो आपको तनाव से दूर रखने में मदद करते हैं।

    • शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए आप अपनी डाइट में एक बाउल दही चावल शामिल कर सकते हैं। दही में मौजूद पोषक तत्व शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देने में मदद करते हैं।
    • दही चावल में कई गुण पाए जाते हैं, जो आपकी त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। यह पचने में आसान होता है। अगर पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है, तो स्किन भी ग्लो करती है।
    • हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए दही चावल बेहद लाभदायक है। दरअसल, इस व्यंजन में नमक की मात्रा कम होती है, जिससे ब्लड प्रेशर का स्तर सामान्य रहता है। अगर आप हाई ब्लड प्रेशर से परेशान हैं, तो इसे कंट्रोल करने के लिए डेली डाइट में दही चावल खा सकते हैं।
    • प्रोबायोटिक्स दही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मदद करता है। जिससे आप कई तरह के संक्रमण और बीमारियों से बच सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: अक्सर महसूस होती है कमजोरी, तो शरीर को तुरंत एनर्जी देने के लिए खाएं ये 6 तरह के फूड्स

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: unsplash

    खबरें और भी