Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Cucumber Water: वजन कम करने के लिए पिएं खीरे का पानी, मिलेंगे और भी कई फायदे

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Sat, 23 Sep 2023 03:51 PM (IST)

    Cucumber Water Benefits जब सेहत की बात आती है तो सबसे पहले डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करने की सलाह दी जाती है। इन्हीं हेल्दी चीजों में से एक है खी ...और पढ़ें

    Cucumber Water Benefits: खीरे का पानी पीने के फायदे
    Cucumber Water Benefits: खीरे का पानी पीने के फायदे

    HighLights

    1. खीरे के पानी में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
    2. वजन कम करने के लिए यह ड्रिंक काफी मददगार साबित हो सकता है।
    3. खीरे का पानी पीने से हाई बीपी कंट्रोल होता है।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Cucumber Water Benefits: खीरा सेहत का खजाना है, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-सी, विटामिन-के, पोटैशियम, मैंगनीज जैसे तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स गुण आपको कई बीमारियों से बचाते हैं।

    वजन कम करने के लिए डाइट में खीरा शामिल करने की सलाह दी जाती है। माना जाता है कि खीरे का पानी पीने से शरीर में जमे फैट्स कम होते हैं। इसे पीने से शरीर के टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलते हैं। जिससे आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं, खीरे के पानी के अनगिनत फायदे।

    शरीर मे ंपानी की कमी दूर करे

    खीरे में पानी की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। खीरे का स्वादिष्ट ड्रिंक पीने से शरीर में पानी की कमी दूर होगी है और आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।

    यह भी पढ़ें:Dengue Fever: डेंगू में जड़ी-बूटी से कम नहीं हैं ये 5 फल, इन्हें खाने से तेजी से बढ़ेगी प्लेटलेट्स

    वजन घटाने में मददगार

    वजन कम करने के लिए कम कैलोरी युक्त फूड्स खाने की सलाह दी जाती है। इसके लिए आप वेट लॉस डाइट में खीरे का पानी शामिल कर सकते हैं। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है, जिससे यह वजन कम करने में मददगार साबित हो सकता है।

    खबरें और भी

    ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है

    खीरा एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसमें पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, जो ब्लड प्रेशर का स्तर सामान्य करता है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, उनके लिए खीरे का पानी कारगर साबित हो सकता है।

    कैंसर से बचाने में मददगार

    खीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा आपको कई बीमारियों से बचाती है। इसमें मौजूद गुण कैंसर से भी लड़ने में मदद करते हैं।

    हड्डियों के लिए फायदेमंद

    खीरे में विटामिन-के पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। अगर आप खीरे का पानी रोजाना पर्याप्त मात्रा में पीते हैं, इससे आपकी हड्डियां स्वस्थ रहती हैं।

    यह भी पढ़ें: कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने से लेकर पाचन को स्वस्थ रखने तक, जानें राजमा खाने के अनगिनत फायदे

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic Credit: Freepik