कम खाने पर भी तेजी से बढ़ रहा है वजन? सेहत से जुड़े ये 5 अंदरूनी कारण हो सकते हैं जिम्मेदार
बिना किसी कारण के अगर आपका वजन भी बढ़ने लगा है, तो इसके पीछे शरीर के अंदर चल रही कुछ गड़बड़ियां जिम्मेदार हो सकती हैं। ...और पढ़ें

क्या आपका वजन भी बिना कारण बढ़ने लगा है? (Picture Courtesy: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि वे खान-पान में सावधानी बरत रहे हैं, फिर भी उनका वजन तेजी से बढ़ रहा है। अचानक वजन बढ़ना न केवल शारीरिक रूप से परेशान करता है, बल्कि यह मानसिक तनाव का कारण भी बन जाता है।
ज्यादातर मामलों में, बढ़ता वजन सिर्फ ज्यादा खाने का नतीजा नहीं होता, बल्कि शरीर के अंदर चल रही कुछ समस्याओं का संकेत होता है। आइए जानें अचानक वजन बढ़ने के पीछे कौन-कौन से कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।
हार्मोनल बदलाव
हमारे शरीर का वजन काफी हद तक हार्मोन पर भी निर्भर करता है। खासतौर से महिलाओं में, थायरॉइड, पीसीओएस या मेनोपॉज के दौरान होने वाले हार्मोनल इंबैलेंस से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। जब थायरॉइड ग्लैंड सही मात्रा में हार्मोन रिलीज नहीं करता, तो शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा होने लगता है और अचानक वजन बढ़ने लगता है।
इंसुलिन रेजिस्टेंस
इंसुलिन हमारे शरीर में शुगर को एनर्जी में बदलने का काम करता है। इंसुलिन रेजिस्टेंस की स्थिति में, शरीर के सेल्स इंसुलिन को सही से रिस्पॉन्स नहीं देतीं। इसके कारण शरीर एक्स्ट्रा शुगर को फैट के रूप में स्टोर करने लगता है। यह स्थिति न केवल वजन बढ़ाती है, बल्कि टाइप-2 डायबिटीज का खतरा भी पैदा करती है।

(AI Generated Image)
बढ़ती उम्र
जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, हमारे शरीर की मांसपेशियों में कमी आने लगती है और मेटाबॉलिक रेट धीमा हो जाता है। धीमे मेटाबॉलिज्म का मतलब है कि शरीर अब उतनी कैलोरी नहीं जला पाता जितनी वह जवानी में जलाता था। यही कारण है कि 30 या 40 की उम्र के बाद, बिना डाइट बदले भी वजन बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है।
खबरें और भी
इनसोम्निया या नींद की कमी
नींद और वजन का गहरा संबंध है। जब आप पूरी नींद नहीं लेते या इनसोम्निया के शिकार होते हैं, तो शरीर में भूख बढ़ाने वाले हार्मोन बढ़ जाते हैं और पेट भरने का संकेत देने वाले हार्मोन कम हो जाते हैं। नींद पूरी न होने से शरीर तनाव में रहता है, जिससे कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ता है और पेट के आसपास चर्बी जमा होने लगती है।
कुछ दवाओं का असर
कई बार किसी बीमारी के इलाज के लिए ली जाने वाली दवाएं भी वजन बढ़ाने का कारण बनती हैं। कुछ एंटी-डिप्रेसेंट्स, स्टेरॉयड, मिर्गी की दवाएं या हाई ब्लड प्रेशर की दवाएं शरीर में वॉटर रिटेंशन या भूख बढ़ाने का काम कर सकती हैं। अगर आपको लगता है कि किसी दवा को शुरू करने के बाद वजन बढ़ा है, तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।