Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Chaulai Saag Benefits: कमजोर हो चुकी हड्डियों में जान भर देगा चौलाई का साग, 4 अन्य फायदे जानकर रह जाएंगे दंग

    Updated: Sat, 27 Apr 2024 07:52 AM (IST)

    आजकल के लाइफस्टाइल में सिर्फ बड़े ही नहीं बल्कि कम उम्र के लोग भी कमजोर हड्डियों शरीर में खून की कमी और ब्लड प्रेशर से जुड़ी तमाम परेशानियों से जूझने ...और पढ़ें

    चौलाई के साग में है सेहत का खजाना, जानिए इसे खाने के 5 लाजवाब फायदे
    चौलाई के साग में है सेहत का खजाना, जानिए इसे खाने के 5 लाजवाब फायदे

    HighLights

    1. चौलाई के साग के पत्ते ही नहीं, बल्कि डंठल में भी सेहत का खजाना छिपा होता है।
    2. बढ़ती उम्र में गठिया, ब्लड प्रेशर और दिल से जुड़ी दिक्कतें कई लोगों को परेशान करने लगती हैं।
    3. सरसों, पालक या बथुआ का साग तो सभी खाते हैं, लेकिन बहुत कम लोग चौलाई के साग के बारे में जानते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Chaulai Saag Benefits: चौलाई का साग भी उन्हीं चीजों में से है जिसे हम मामूली समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। इसे राजगीरा, अरई-कीरई और रामदाने जैसे कई नामों से जाना जाता है। कई विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स का खजाना होने के कारण यह सेहत के लिए काफी गुणकारी होता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इसके सेवन से  ब्लड प्रेशर रेगुलेट करने से लेकर शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा भी बढ़ाई जा सकती है। आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं इसके 5 लाजवाब फायदों के बारे में।

    खून बढ़ाने में फायदेमंद

    खून की कमी से शरीर में कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि चौलाई का साग हीमोग्लोबिन बढ़ाने में काफी फायदेमंद माना जाता है। बता दें, इसके सेवन से ब्लड सर्कुलेशन तो इम्प्रूव होता ही है, साथ ही थकान और कमजोरी से भी राहत मिलती है।

    हड्डियों को बनाए मजबूत

    कमजोर हड्डियों में जान भरने के लिए भी चौलाई का साग किसी औषधि से कम नहीं है। इसके सेवन से शरीर को भरपूर कैल्शियम मिलता है और हड्डियों के टूटने या फ्रैक्चर के जोखिम में कमी आती है। यही नहीं, इसका नियमित सेवन करने से नाखून और दांतों को भी हेल्दी बनाया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- डायबिटीज से लेकर हाई कोलेस्ट्रॉल और वजन घटाने में भी फायदेमंद है ओट्स का पानी, जानिए 5 फायदे

    वेट लॉस में कारगर

    वजन घटाने के लिहाज से भी चौलाई का साग काफी मददगार होता है। फाइबर से भरपूर होने के चलते यह आपके पेट को काफी देर तक भरा हुआ रखता है। बता दें, चूंकि इसमें कैलोरी भी बहुत कम होती है, ऐसे में वजन काबू में रहता है। इसके अलावा पेट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाने में भी यह साग काफी मददगार माना जाता है।

    खबरें और भी

    हार्ट हेल्थ को बेहतर करता है

    विटामिन सी, पोटेशियम और बीटा-कैरोटीन से भरपूर होने के कारण चौलाई का साग न सिर्फ ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में करके दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाता है, बल्कि हार्ट के सेल्स में इंफ्लामेशन को भी कम करने में मदद करता है। ऐसे में हार्ट को हेल्दी रखने के लिहाज से भी ये काफी लाभकारी है।

    इम्युनिटी बूस्ट करता है

    विटामिन ए, सी, और विटामिन के जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर यह साग इम्यून सिस्टम को दुरुस्त करने का काम करता है। साथ ही, कई बीमारियों से भी बचाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स का खजाना होता है। इसके सेवन से आप आंखों की रोशनी को भी काफी हद तक बेहतर कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- आप भी हेल्दी समझ इन फूड्स को करते हैं डाइट में शामिल, तो जानें कैसे आपके लिए हैं ये हानिकारक

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Instagram