यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
World Diabetes Day 2023: शरीर के इन अंगों को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है डायबिटीज की बीमारी
World Diabetes Day 2023 दुनियाभर में 14 नवंबर का दिन वर्ल्ड डायबिटीज डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोगों को इस खतरनाक बीमारी के प्रति जागरूक करन ...और पढ़ें

HighLights
- दुनियाभर में 14 नवंबर का दिन वर्ल्ड डायबिटीज डे के रूप में मनाया जाता है।
- डायबिटीज बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक बनाना है इसका मकसद।
- डायबिटीज शरीर के किन अंगोंं को कर सकता है प्रभावित।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। World Diabetes Day 2023: डायबिटीज एक बहुत ही गंभीर बीमारी है, जो दो तरह की होती है टाइप-1, टाइप-2। जहां टाइप-1 आनुवांशिक है, तो वहीं टाइप-2 डायबिटीज गलत खानपान और लाइफस्टाइल की देन है। डायबिटीज शरीर के हर अंग को धीरे-धीरे कमजोर करने लगती है। डायबिटीज की वजह से कई बार मरीज ऐसी बीमारियों का शिका हो जाते हैं, जिसका सही समय पर इलाज न कराया जाए, तो यह जानलेवा साबित हो सकती हैं। आज के इस लेख में हम जानेंगे कि डायबिटीज हमारे शरीर के किन अंगों को कर सकती है प्रभावित।
दिल
डायबिटीज में ब्लड शुगर लेवल का लगतार घटना-बढ़ना हार्ट के लिए अच्छा नहीं होता। इस बीमारी में ट्राइग्लिसराइड ज्यादा रहता है। जिसमें गुड कोलेस्ट्रॉल कम और बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। बैड कोलेस्ट्रॉल ब्लड वेसेल्स में सूजन की वजह बन सकता है। जिससे ब्लड फ्लो प्रभावित हो सकता है और इससे दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
लिवर
जैसा कि ऊपर बताया गया है कि डायबिटीज की सबसे बड़ी वजह हमारी गलत लाइफस्टाइल और डाइट है, तो अगर आप किसी भी तरह की फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते, तो मांसपेशियों में मौजूद शुगर भी लिवर में पहुंच जाता है। जिससे लिवर में जर्मी बढने लगती है। इससे लिवर के सेल्स धीरे-धीरे डैमेज होने लगते हैं और कई तरह की समस्याएं होना शुरू हो जाती हैं।

आंखें
टाइप-1 हो या टाइप-2, डायबिटीज में समय-समय पर चेकअप करवाते रहना बहुत जरूरी है क्योंकि अगर आपका शुगर लेवल ज्यादातर टाइम हाई रहता है, तो इसस आंखों के रेटिना की पतली-पलती ब्लड वेसल्स में सूजन आ जाती है। जिस वजह से वहां भरा लिक्विड बाहर निकलकर आंख के पर्दे पर आ जाता है। कमजोर वेसेल्स से खून का भी रिसाव हो सकता है जिससे रेटिना बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। इससे आंख से जुड़ी समस्याओं के साथ नेत्रहीनता की भी स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
खबरें और भी
किडनी
शुगर हाई होने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है। जिससे कई अंगों के काम करने की क्षमता कम होने लगती है इन्हीं में से एक है किडनी। जिसका काम शरीर में मौजूद अपशिष्ट पदार्थों को यूरिन के जरिए बाहर निकालना होता है, लेकिन जब किडनी अपना काम सही तरीके से नहीं कप पाती, तो शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ने लगते हैं और फिर किडनी काम करना बंद कर देती है।
पैर
डायबिटीज का असर पैरों पर भी पड़ता है। ब्लड शुगर लेवल हाई होने पर पैर में घाव बनने लगते हैं। पैरों का सुन्न होना, झनझनाहट, घाव न भरना डायबिटीज के लक्षण हो सकते हैं। जिसे डायबेटिक फूट (Diabetic Foot) के नाम से भी जाना जाता है। समय रहते ध्यान न देने पर चलना-फिरना तक मुश्किल हो जाता है।
ये भी पढ़़ेंः- World Diabetes Day 2023: 7 'S' जो बन सकते हैं डायबिटीज की वजह, इससे बचने के लिए आज से ही छोड़ दें ये आदतें
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.
Pic credit- freepik