Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Apple Cider Vinegar: सेब के सिरके में है बेशुमार गुणों का खजाना, सेवन करते समय रखें इस बात का ख्याल

    Updated: Tue, 23 Apr 2024 08:12 PM (IST)

    एप्पल साइडर विनेगर (Apple Cider Vinegar) यानी सेब का सिरका सिर्फ त्वचा या बाल ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी ढेरों फायदे रखता है। बता दें अगर आप भी पाचन ...और पढ़ें

    वजन घटाने से लेकर ब्लड शुगर तक को कंट्रोल करने में फायदेमंद है सेब का सिरका
    वजन घटाने से लेकर ब्लड शुगर तक को कंट्रोल करने में फायदेमंद है सेब का सिरका

    HighLights

    1. सेब का सिरका कई एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है।  
    2. हेयर एंड स्किन केयर में ही नहीं, बल्कि सेहत की नजर से भी ये काफी फायदेमंद माना जाता है।
    3. एप्पल साइडर विनेगर के सेवन से 'खराब' कोलेस्ट्रॉल की समस्या में भी राहत पाई जा सकती है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Benefits of Apple Cider Vinegar: क्या आप जानते हैं कि सिर्फ सेब ही नहीं, इसका सिरका भी कई लाजवाब गुणों की खान होता है। इसके सेवन से न सिर्फ ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में लाया जा सकता है, बल्कि एलडीएल या 'खराब' कोलेस्ट्रॉल से भी निजात पाई जा सकती है। अगर आप भी इसके फायदों से अनजान हैं या इसका सेवन करने की सोच रहे हैं तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है। यहां हम आपको बताएंगे इसके कुछ ऐसे फायदे, जिन्हें जानकर आप भी दंग हो जाएंगे। साथ ही, यह भी बताएंगे कि इसका सेवन करते वक्त किन जरूरी बातों का ख्याल रखना है। आइए जानें।

    डायबिटीज में लाभकारी

    एप्पल साइडर विनेगर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में काफी फायदेमंद माना गया है। बता दें, कि इससे डायबिटीज में राहत पाई जा सकती है। ऐसे में अगर आप भी शुगर कंट्रोल करने के लिए कोई हेल्दी विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो इसका सेवन कर सकते हैं।

    वजन घटाने में फायदेमंद

    वेट लॉस कर रहे लोगों के लिए सेब का सिरका किसी औषधि से कम नहीं है। कई स्टडीज में यह पाया गया है कि इसके रोजाना सेवन से भूख में कमी आती है, जिससे ओवरइटिंग नहीं होती है और ज्यादातर पेट भरा ही महसूस होता है। कैलोरी कम होने पर शरीर के लिए वेट लॉस आसान हो जाता है।

    यह भी पढ़ें- तरबूज खाएं या खरबूजा, गर्मियों में सेहत के लिए क्या है ज्यादा अच्छा?

    दिल के लिए फायदेमंद

    बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो या फिर ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने की बात, दिल से जुड़ी तमाम परेशानियों में सेब का सिरका फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद तत्व दिल से जुड़ी बीमारियों के रिस्क को कम करते हैं। कई स्टडीज में इस बात की पुष्टि हो चुकी है।

    खबरें और भी

    स्किन को रखता है हेल्दी

    त्वचा के पीएच लेवल को मेंटेन करने में भी सेब का सिरका फायदेमंद होता है। इसके अलावा खुजली, रेडनेस या स्किन इन्फेक्शन की स्थिति में भी ये बैक्टीरिया को किल करने में उपयोगी साबित हो सकता है।

    कैसे करना है सेवन?

    सेब के सिरके का सेवन करते समय ध्यान रखें कि इसकी 5-10 एमएल डोज से ही शुरुआत करें। इसके लिए एक गिलास लें और इसमें 2 छोटे चम्मच एप्पल साइडर विनेगर डालकर पिएं। ध्यान रहें, इसकी ज्यादा मात्रा लेने से दांतों और मसूड़ों से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती हैं, ऐसे में किसी भी समस्या की स्थिति में डॉक्टर से सलाह लें।

    यह भी पढ़ें- आपके शरीर को अंदर से सड़ा सकती हैं Cold Drinks, नुकसान जान लेंगे तो आप भी बना लेंगे दूरी

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Picture Courtesy: Freepik