यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Weight Loss से लेकर शुगर लेवल कंट्रोल करने तक, चना और हरी मूंग को एक साथ खाने से मिलेंगे कई फायदे
सुबह-सुबह चना और हरी मूंग खाने से आपके शरीर को ढेरों फायदे मिल सकते हैं। ये शरीर को जरूरी पोषण ऊर्जा और स्वास्थ्य लाभ देने में सहायक हो सकता है। इसे ख ...और पढ़ें

HighLights
- सुबह का नाश्ता हेल्दी होना चाहिए।
- भरपेट नाश्ता करने से एनर्जी बनी रहती है।
- चना और हरी मूंग सेहत के लिए फायदेमंद है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कहते हैं सुबह का नाश्ता हेल्दी हो तो पूरा दिन अच्छा जाता है। शरीर मे एनर्जी बनी रहती है। आपने अपने घरों में अक्सर बड़े बूढों को कहते सुना होगा कि सुबह का नाश्ता भरपेट होना चाहिए। जबकि दोपहर में उससे हल्का और रात का खाना भी हल्का ही होना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि इससे खाना आसानी से पच भी जाता है। जो लोग फिटनेस फ्रीक होते हैं, आपने उन्हें भीगा हुआ चना और हरी मूंग खाते हुए जरूर देखा होगा। ये प्रोटीन का बढियां स्रोत होते हैं। इसके अलावा इन्हें खाने से वजन भी कम होता है।
आज हम आपको अपने इस लेख में इन दोनों को साथ में खाने से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल, ये दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल की अच्छी मात्रा पाई जाती है। आइए जानते हैं विस्तार से-
चना और हरी मूंग का पौष्टिकता
- प्रोटीन का स्रोत: चना और हरी मूंग दोनों में प्रोटीन की उच्च मात्रा होती है। प्रोटीन शरीर के टिशू को बनाने में मदद करता है। साथ ही रिपेयर भी करता है। ये शरीर के अंदरूनी अंगों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इन्हें सुबह खाने से दिनभर ताजगी बनी रहती है।
- फाइबर: हरी मूंग और चना, दोनों ही फाइबर का बढ़ियां स्रोत होते हैं। ये पाचन तंत्र को भी सेहतमंद रखते हैं। अगर आप फाइबर से भरपूर डाइट लेते हैं तो इससे आपको भूख कम लगती है। आप ओवर ईटिंग से भी बच सकते हैं।
- विटामिन और मिनरल्स: इन दोनों दालों में आयरन, कैल्शियम, और विटामिन B6 जैसे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। आयरन शरीर में रक्त निर्माण को बढ़ाता है, जबकि कैल्शियम हड्डियों को मजबूत करता है।
यह भी पढ़ें: पेट की गर्मी से उबल रहा है पूरा शरीर, तो ट्राई करें 5 देसी तरीके, नहीं होंगे जलन से परेशान
चना और हरी मूंग खाने के फायदे
- इनमें फाइबर और एंजाइम्स होते हैं, जो पाचन के लिए बेहतर हैं। सुबह-सुबह इन्हें खाने से पाचन तंत्र सक्रिय हो जाता है, और कब्ज जैसी समस्याएं कम होती हैं।
- हरी मूंग और चने को खाने से वजन भी कम होता है। ये दोनों ही तत्व शरीर को जरूरी पोषण प्रदान करते हैं। ये तेजी से कैलोरी भी बर्न करते हैं।
- इनमें कार्बोहाइड्रेट्स भी होते हैं, जो शरीर को ताजगी और ऊर्जा प्रदान करते हैं।
- इन दोनों को साथ मे खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। ये डायबिटीज के मरीजों के लिए लाभकारी माना जाता है।
यह भी पढ़ें: पोषण का पावर हाउस है ABC Juice, एक महीने तक पीने से मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे; आसान है बनाने का तरीका
खबरें और भी
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशाअपने डॉक्टर से सलाह लें।