यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Platelets Count: एलोवेरा से लेकर अनार के जूस तक, प्लेटलेट्स काउंट तेजी से बढ़ाती हैं ये 5 नेचुरल चीजें
Platelets Count प्लेटलेट्स शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। शरीर में इसकी कमी से व्यक्ति की जान भी जा सकती है। डेंगू और मलेरिया बुखार मे ...और पढ़ें

HighLights
- प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने के लिए आप पपीते के पत्तियों का जूस प सकते हैं।
- एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर अनार प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने मदद कर सकता है।
- एलोवेरा प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने में मददगार है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Platelets Count: मानसून के मौसम में वायरल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में पानी भरने और गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ता जाता है। ऐसे में यह मौसम सेहत संबंधी कई परेशानियों को दावत देता है।
इन दिनों देश के कई हिस्सो में मच्छरों से होने वाली बीमारी डेंगू, मलेरिया का कहर जारी है। डेंगू के शुरुआती लक्षण वायरल बुखार जैसे होते हैं, लेकिन बाद में मरीज की हालत गंभीर होने लगती है। डेंगू या मलेरिया बुखार में प्लेटलेट्स तेजी से कम होते हैं। जो मरीज के लिए खतरनाक स्थिति हो सकती है। इस आर्टिकल में आपको कुछ असरदार प्राकृतिक उपचार बताएंगे, जिनकी मदद से प्लेटलेट्स तेजी से बढ़ा सकते हैं।
पपीते की पत्तियां
प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने में पपीते की पत्तियां प्राकृतिक उपचारों में से एक है। ये पत्तियां डेंगू बुखार में बेहद कारगर साबित हो सकती हैं। इसमें ऐसे एंजाइम होते हैं, जो शरीर में प्लेटलेट्स को बढ़ावा देते हैं। इसके लिए आप पपीते के पत्तों का जूस पी सकते हैं।
इस जूस को बनाने के लिए पपीते के पत्तों को धो लें, इसे मिक्सी में पीस लें, फिर इससे जूस निकाल लें, अब इसमें 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। इस मिश्रण को रोजाना दो बार पिएं। प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने में यह आपकी मदद करेगा।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें:Benefits Of Plums: कब्ज से राहत दिलाने से लेकर हाई बीपी कंट्रोल करने तक, आलूबुखारा खाने के हैं गजब के फायदे

एलोवेरा
एलोवेरा सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो सेहत संबंधी कई समस्याओं को दूर करते हैं। यह प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने में भी मदद करता है। यह शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायक है।
इसका इस्तेमाल करने के लिए फलों के जूस में एक-दो चम्मच चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं और इसे दिन में दो बार पिएं, ऐसा करने से आपके प्लेटलेट्स काउंट में सुधार होगा।
चुकंदर
चुकंदर शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। चुकंदर का जूस पीने से प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने में मदद मिल सकती है। अगर आप थकान और कमजोरी से परेशान हैं, तो चुकंदर का रस पी सकते हैं।
लौकी
प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने में कद्दू काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इसमें आयरन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में खून बढ़ाता है। प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने के लिए आप लौकी का जूस अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
अनार
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर अनार प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने में आपकी मदद कर सकता है। इसमें ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो खून को थक्का बनने से रोकते हैं।
यह भी पढ़ें: Raw Garlic: डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल का रामबाण इलाज है लहसुन, बस इन तरीकों से करें इसे डाइट में शामिल
शरीर में प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने के लिए आप अनार के दाने खा सकते हैं या इसका जूस भी पी सकते हैं।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Pic Credit: Freepik