यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Makhana With Milk: एनर्जी बूस्टर है मखाना और दूध, जानें इसे खाने के 5 हैरान करने वाले फायदे
Makhana With Milk मखाना और दूध सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसे खाने से शरीर की कई समस्याएं दूर होती हैं। जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्या है उनक ...और पढ़ें

HighLights
- मखाना और दूध दोनों में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है।
- मखाना और दूध एकसाथ खाने से हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है।
- हड्डियों और दांतों को स्वस्थ रखने में मखाना वाला दूध आपकी मदद कर सकता है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Makhana With Milk: हम सभी जानते हैं कि दूध सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है, इसे संपूर्ण आहार माना जाता है। दूध के साथ कई चीजें मिलाकर खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं, दूध के साथ मखाने का सेवन आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। कुछ लोग मखाने को रोस्ट कर भी खाते हैं। दूध में मखाना भिगोकर खाने से हड्डियां स्वस्थ रहती हैं, इसके अलावा यह दांतों को भी मजबूत बनाता है। आइए जानते हैं दूध में मखाना मिलाकर खाने के फायदे।
पेट के लिए फायदेमंद
दूध में मखाने भिगोकर खाने से पेट से जुड़ी समस्या कम होती है। इन दोनों में फाइबर की मात्रा अच्छी होती है। जो पाचन को स्वस्थ रखता है। यह पेट में मौजूद हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालता है, जिससे आप सूजन, कब्ज, पेट दर्द आदि की समस्या से राहत पा सकते हैं।
हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है
मखाना और दूध एकसाथ खाने से हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है। मखाने में एल्कलॉइड नामक तत्व पाया जाता है, जो दिल को कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करता है। दूध और मखाना दोनों में पोटैशियम और मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा होती है, जो हाई बीपी को सामान्य रखने में मदद करता है।
हड्डियां स्वस्थ रहती हैं
हड्डियों और दांतों को स्वस्थ रखने में मखाना वाला दूध आपकी मदद कर सकता है। हड्डियों को स्वस्थ रखने में मखाने वाले दूध में कैल्शियम की मात्रा होती है, जो हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इससे आपके दांतों को मजबूती मिलती है। जिन लोगों को गठिया की समस्या है, वो अपनी डाइट में मखाना और दूध शामिल कर सकते हैं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें: Cucumber Water: वजन कम करने के लिए पिएं खीरे का पानी, मिलेंगे और भी कई फायदे
वजन घटाने के लिए फायदेमंद
इनमें कैलोरी की मात्रा कम होती है। वेट लॉस डाइट में आप मखाने और दूध को शामिल कर सकते हैं। इसे खाने से पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है और आप ज्यादा खाने से बच सकते हैं।
इंस्टेंट एनर्जी मिलती है
दूध में मखाना मिला कर खाने से थकान, कमजोरी आदि की समस्या दूर होती है। यह एनर्जी बूस्टर के रूप में काम करता है।
यह भी पढ़ें:Female Fertility Diet: कंसीव करना चाह रही हैं, तो फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए खाएं ये 5 तरह के फूड्स
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Pic Credit: Freepik