Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    झुके हुए कंधों से झलकती है कॉन्फिडेंस की कमी! रीढ़ की हड्डी को सीधा रखने के लिए रोज करें ये 2 योगासन

    Updated: Sat, 20 Jun 2026 06:30 AM (IST)

    हर साल की तरह इस बार भी 21 जून को पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने जा रही है। ...और पढ़ें

    रीढ़ की हड्डी को सीधा रखने वाले 2 सबसे आसान योगासन (Image Source: AI-Generated)

    रीढ़ की हड्डी को सीधा रखने वाले 2 सबसे आसान योगासन (Image Source: AI-Generated) 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप जानते हैं कि कुछ मामलों में हमारे के 'कॉन्फिडेंस' का कनेक्शन 'रीढ़ की हड्डी' से भी होता है? जी हां, विज्ञान भी मानता है कि जब हम नर्वस या डरे हुए होते हैं, तो हमारे कंधे अपने आप झुक जाते हैं और हम सिकुड़ कर खड़े होते हैं।

    इसके ठीक उलट, जब हमारी रीढ़ की हड्डी एकदम सीधी होती है और सीना चौड़ा होता है, तो हमारे दिमाग को एक सिग्नल जाता है, जिससे शरीर में स्ट्रेस हार्मोन कम होते हैं और आत्मविश्वास बढ़ाने वाले हार्मोन तेजी से बनते हैं। आइए, इस आर्टिकल में आपको ऐसे 2 खास योगासन के बारे में बताते हैं, जो इस मामले में मददगार साबित हो सकते हैं।

    ताड़ासन

    Tadasana

    (Image Source: AI-Generated) 

    यह आसन देखने में बहुत ही साधारण लगता है, लेकिन इसके फायदे कमाल के हैं। ताड़ासन आपकी रीढ़ की हड्डी को स्ट्रेच करके बिल्कुल सीधा करता है, आपके पोस्चर को सुधारता है और आपको जमीन से जुड़ा हुआ महसूस कराता है। इससे मन की घबराहट तुरंत शांत होती है।

    कैसे करें?

    • स्टेप 1: जमीन पर बिल्कुल सीधे खड़े हो जाएं। अपने पैरों के बीच हल्का-सा गैप रखें।
    • स्टेप 2: गहरी सांस लेते हुए अपने दोनों हाथों को सिर के ऊपर ले जाएं और दोनों हाथों की उंगलियों को आपस में फंसा लें। हथेलियों का रुख आसमान की तरफ रखें।
    • स्टेप 3: अब धीरे-धीरे अपनी एड़ियों को उठाएं और शरीर का पूरा वजन पंजों पर ले आएं।
    • स्टेप 4: अपने पूरे शरीर को ऊपर की तरफ खींचें, जैसे कोई आपको ऊपर खींच रहा हो। अपनी नज़र सामने किसी एक बिंदु पर टिकाएं।
    • स्टेप 5: 10 से 15 सेकंड तक इसी मुद्रा में रहें और फिर सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में आ जाएं। इसे 3 से 4 बार दोहराएं।

    भुजंगासन

    Bhujangasana

    खबरें और भी

    (Image Source: AI-Generated) 

    भुजंगासन न सिर्फ आपकी रीढ़ की हड्डी को लचीला और मजबूत बनाता है, बल्कि यह आपकी छाती को खोलता है। जब छाती खुलती है, तो आपके फेफड़ों में ज्यादा ऑक्सीजन जाती है। अच्छी और गहरी सांसें आपके दिल की तेज धड़कन को नॉर्मल करती हैं और डर को दूर भगाती हैं।

    कैसे करें?

    • स्टेप 1: एक योगा मैट पर पेट के बल सीधे लेट जाएं। अपने पैरों को आपस में मिलाकर रखें।
    • स्टेप 2: अपने दोनों हाथों की हथेलियों को अपने कंधों के ठीक नीचे जमीन पर रखें।
    • स्टेप 3: अब एक गहरी सांस भरें और अपने सिर, कंधों और छाती को धीरे-धीरे ऊपर की तरफ उठाएं।
    • स्टेप 4: ध्यान रखें कि आपकी नाभि तक का हिस्सा जमीन से ही लगा रहना चाहिए। अपने सिर को पीछे की तरफ झुकाएं और आसमान की तरफ देखें।
    • स्टेप 5: इस मुद्रा में 15 से 20 सेकंड तक रुकें और सामान्य रूप से सांस लेते रहें। फिर सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे नीचे आ जाएं। इसे भी 3 से 4 बार करें।

    इन दोनों आसनों का अभ्यास करके आप खुद महसूस करेंगे कि आपके अंदर की नर्वसनेस धीरे-धीरे गायब होने लगी है और सीने के साथ-साथ रीढ़ की हड्डी भी पहले से सीधी महसूस हो रही है।

    यह भी पढ़ें- ऑफिस का काम हो या घर की टेंशन, ये 2 मिनट का प्राणायाम करेगा स्ट्रेस को छूमंतर; मन को मिलेगी शांति

    यह भी पढ़ें- योग यात्रा की शुरुआत करने से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान

    Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी और सुझाव केवल सामान्य ज्ञान और जागरूकता के लिए हैं। इसे किसी भी तरह से पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प न समझें। हालांकि, योग बहुत फायदेमंद है, लेकिन हर किसी की शारीरिक स्थिति अलग होती है।