विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चावल में घी डालकर खाना डायबिटीज पेशेंट्स के लिए सही है या नहीं? जानें ब्लड शुगर पर कैसा होगा असर

Published: Sat, 12 Apr 2025 02:20 PM (IST)

अक्सर लोग सोचते हैं चावल जैसी चीजें डायबिटीज वाले लोगों के लिए ठीक नहीं है क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट होता है ...और पढ़ें

क्या चावल में घी मिलाकर खाना डायबिटीज के मरीजों के लिए सही है? (Image Source: Freepik)
क्या चावल में घी मिलाकर खाना डायबिटीज के मरीजों के लिए सही है? (Image Source: Freepik)

HighLights

  1. डायबिटीज में ब्लड शुगर का स्तर सामान्य से ज्यादा बढ़ जाता है।
  2. इस बीमारी में खानपान को लेकर काफी सावधानी बरतनी होती है।
  3. डायबिटीज में चावल खाने से लोग अक्सर परहेज ही पसंद करते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। डायबिटीज में लोगों को अक्सर लगता है कि उन्हें अपनी पसंदीदा चीजें छोड़नी पड़ेंगी, खासकर चावल। भारत में तो चावल हर घर में खूब पसंद किया जाता है और थाली में उसे खास जगह मिलती है, लेकिन डायबिटीज में चावल खाने से आमतौर पर परहेज किया जाता है।

ऐसे में, सवाल है कि अगर चावल में थोड़ा-सा देसी घी मिला दिया जाए, तो क्या यह नुकसानदायक नहीं होगा? क्या यह तरीका ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है? आइए, इस आर्टिकल में आपको इसी दिलचस्प सवाल का जवाब देने की कोशिश करते हैं।

फाइबर कम, ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा

चावल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) काफी ज्यादा होता है। इसका मतलब यह है कि चावल खाने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है। इसमें फाइबर भी बहुत कम होता है, जिससे यह जल्दी पच जाता है और शुगर को अचानक बढ़ा देता है।

यही वजह है कि डायबिटीज के मरीजों को अक्सर सलाह दी जाती है कि वे चावल का सेवन कम करें या इसकी जगह ब्राउन राइस का ऑप्शन चुनें।

यह भी पढ़ें- सुस्‍ती-कमजोरी और च‍िड़च‍िड़ापन...वजह स‍िर्फ थकान नहीं, आपकी थाली में हो सकती है 5 न्‍यूट्रि‍शन की कमी

चावल में घी मिलाने से क्या होगा?

घी एक हेल्दी फैट है जिसमें विटामिन A, D, E और K पाए जाते हैं। आयुर्वेद में भी घी को बेहद पौष्टिक माना गया है, लेकिन सवाल है कि क्या यह डायबिटीज में चावल को हेल्दी बना सकता है? जी हां, मगर सिर्फ कुछ हद तक।

घी में मौजूद हेल्दी फैट चावल के हाई GI असर को कुछ हद तक बैलेंस कर सकते हैं। जब आप चावल में थोड़ा घी मिलाकर खाते हैं, तो यह शरीर में चावल के कार्बोहाइड्रेट के पाचन को धीमा कर देता है। इससे ब्लड शुगर में अचानक उछाल नहीं आता और इंसुलिन की प्रतिक्रिया थोड़ी बेहतर हो सकती है।

क्या कहती हैं स्टडीज?

कुछ स्टडीज बताती हैं कि जब हाई GI फूड्स (जैसे चावल) को हेल्दी फैट्स के साथ खाया जाता है, तो उनकी ग्लाइसेमिक लोड कम हो जाती है। इससे डायबिटीज मरीजों को फायदा मिल सकता है, बशर्ते कि कुल कैलोरी इनटेक सीमित हो।

हालांकि, ध्यान रखें कि ज्यादा मात्रा में घी खान से मोटापा बढ़ा सकता है और मोटापा खुद डायबिटीज की एक बड़ी वजह है। इसलिए मात्रा का संतुलन बेहद जरूरी है।

घी वाले चावल: कितने और कैसे खाएं?

अगर आप डायबिटीज से जूझ रहे हैं और चावल बिल्कुल छोड़ना नहीं चाहते, तो यहां दिए गए कुछ टिप्स आपके काम आ सकते हैं।

  • सफेद चावल की बजाय ब्राउन राइस चुनें क्योंकि इसमें फाइबर ज्यादा होता है।
  • एक बार में एक कटोरी से ज्यादा चावल न खाएं।
  • चावल में एक छोटा चम्मच देसी घी मिलाएं क्योंकि इससे पाचन धीमा होगा और स्वाद भी बढ़ेगा।
  • चावल के साथ सब्जियां जरूर लें, ऐसा करने से फाइबर और न्यूट्रिएंट्स मिलेंगे।
  • दोपहर के खाने में चावल खाएं, डिनर में नहीं क्योंकि रात में मेटाबोलिज्म धीमा होता है।

डायटीशियन अक्सर सलाह देते हैं कि अगर आप चावल खा रहे हैं, तो उसमें थोड़ा घी डालना बुरा नहीं है बल्कि यह ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने में मदद कर सकता है, लेकिन कुल मिलाकर आपकी पूरी डाइट बैलेंस्ड और फाइबर से भरपूर होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- प्रोटीन से भरपूर होते हैं 5 पैक्‍ड फूड आइटम्‍स, डाइट का बना लेंगे ह‍िस्‍सा तो मसल्‍स बन जाएंगी फौलादी

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।