Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Karwa Chauth 2023: करवा चौथ की सरगी में खाएं ये चीजें, व्रत के दौरान रहेंगी एनर्जी से भरपूर

    By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Fri, 27 Oct 2023 07:11 AM (IST)

    Karwa Chauth 2023 बस कुछ ही दिनों बाद महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखेंगी। ऐसे में इस त्योहार की तैयारी जोरों शोरों से चल रही है। मार्केट में भी करवा चौथ ...और पढ़ें

    Karwa Chauth 2023: करवा चौथ की सरगी में खाएं ये चीजें
    Karwa Chauth 2023: करवा चौथ की सरगी में खाएं ये चीजें

    HighLights

    1. करवा चौथ में सरगी खाने का विशेष महत्व है।
    2. सरगी की थाली में हेल्दी चीजें शामिल करें।
    3. आइए जानें, व्रत के दौरान ऊर्जावान रहने के लिए सरगी में क्या खाएं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पति पत्नी के प्यार,विश्वास,लगाव,श्रद्धा और अटूट बंधन का एक खूबसूरत त्योहार है, जिसमें सभी पत्नियां अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती हैं और रात में चांद देखकर अपना व्रत खोलती हैं।

    ऐसे में बिना कुछ खाए पिए महिलाओं को कमजोरी महसूस होने लगती है और कुछ महिलाएं तो जॉब करती हैं। ऐसे में व्रत के दिन भी उन्हें अपने काम पर जाना पड़ता है। जिसे करने के लिए उन्हें बहुत सारी एनर्जी की जरूरत होती है।

    यही वजह है कि करवा चौथ से पहले की जाने वाली सरगी का महत्व हमारे लिए और भी बढ़ जाता है। सरगी व्रत के दिन ही सुबह 4 से 5 बजे के बीच सूर्योदय से पहले की जाती है। व्रत करने से पहले हमें अपने सरगी के खाने पर ध्यान रखना चाहिए।

    इसके लिए हमें हमे एक दिन पहले रात में सादा भोजन करना चाहिए जिससे हमें गैस और एसिडिटी की समस्या नहीं होगी और न ही जी मिचलाने का डर रहेगा, साथ ही सुबह सरगी में कुछ ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जिससे हम दिनभर एनर्जी से भरपूर रहें और हमें प्यास भी न लगे। तो आइए जानते हैं सरगी में हमें ऐसा क्या खाना चाहिए, जिससे व्रत के दौरान कमजोरी न महसूस हो।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: अगर तेजी से कम करना चाहते हैं वजन, तो रोजाना पिएं ये तीन तरह की मसाले वाली चाय

    सरगी में खाएं ये चीजें

    दूध से बनी चीजें

    अगर आप चाहते हैं कि करवा चौथ व्रत में भूख प्यास न लगे और कमजोरी भी महसूस न हो, तो दूध से बनी चीजों को खाएं, हो सके तो रसगुल्ला,रसमलाई या सेवई खा सकती हैं। ये सुपाच्य भी हैं और इससे आप दिनभर ऊर्जावान महसूस करेंगी। अगर आपको ये खाने का मन नहीं है तो आप एक मुट्ठी ड्राई फ्रूट्स के साथ एक गिलास गर्म दूध भी पी सकते हैं, जिससे आपको एनर्जी मिलेगी।

    दही शक्कर

    दही शक्कर हमारे देश में हर काम में शुभ माना जाता है। अगर आप स्वस्थ हैं, तो एक कटोरी ताजी दही खा सकती हैं।

    फल खाएं

    सरगी में मौसमी फलों जैसे–केला, पपीता, अनार, बेरिज या सेब को जरूर खाएं। पहले तो ये सुपाच्य होते है ऊपर से इसमें मौजूद फाइबर और विटामिन हमें व्रत में दिनभर तरोताजा रखते है। इससे पेट भी भरा महसूस होता है, लेकिन ध्यान रखें बिना कुछ खाए फल खाने से आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है, इसलिए हल्का कुछ खाकर ही फल खाएं।

    नारियल पानी

    सरगी में नारियल पानी पीना काफी एनर्जीयुक्त होता है।इससे आपके पेट को ठंडक मिलती है, साथ ही इसमें मौजूद मिनरल्स आपको हाइड्रेटेड रखते हैं।

    यह भी पढ़ें: रोजाना पिएं पपीते के पत्तों का जूस, शुगर रहेगा कंट्रोल और कब्ज से भी मिलेगी राहत!

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    Pic credit- freepik