यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Weight loss Tips: अगर तेजी से कम करना चाहते हैं वजन, तो रोजाना पिएं ये तीन तरह की मसाले वाली चाय
Weight loss Tips भारतीय किचन में तरह-तरह के मसाले मौजूद होते हैं। ये न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को भी दूर करते ह ...और पढ़ें

HighLights
- वजन मेंटेन करने के लिए आप ये चाय पी सकते हैं।
- किचन में मौजूद मसालों का इस्तेमाल कर ये चाय बना सकते हैं।
- ये चाय डायबिटीज की समस्या में भी कारगर है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Tea For weight loss: आज के समय में हर कोई वजन बढ़ने के कारण परेशान है। हालांकि अनहेल्दी फूड्स और बदलती लाइफस्टाइल वजन बढ़ने के मुख्य कारण हैं। लोग वजन मेंटेन करने के लिए कई तरह के उपाय अपनाते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ चाय के बारे में बताएंगे, जिन्हें रोजाना पीने से वजन कंट्रोल होने में मदद मिलती है। अगर आप सुबह खाली पेट इन्हें पीते हैं, तो ये वजन कम करने के लिए काफी मददगार साबित हो सकते हैं। ये चाय डायबिटीज की समस्या में भी कारगर साबित हो सकती हैं। तो आइए जानते हैं, इन मसाले वाली चाय के बारे में।
अदरक की चाय
अदरक स्वाद के साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। रोजाना अदरक की चाय पीने से वजन कम होने में मदद मिलती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
अदरक की चाय बनाने के लिए एक पैन में पानी उबालें, इसमें, अदरक हल्दी और तुलसी की पत्तियां डालकर कुछ देर तक और उबालें फिर इसे छान लें और इसका आनंद लें, यह वजन कम करने के साथ डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है।
यह भी पढ़ें: वजन कम करने से लेकर हाई बीपी कंट्रोल करने तक, सर्दियों में सिंघाड़ा खाने के हैं गजब के फायदे
दालचीनी की चाय
एंटीऑक्सीडेंट गुणों से दालचीनी की चाय वेट लॉस डाइट में शामिल कर सकते हैं। यह आपके किचन में आसानी में मिल सकता है। यह मसाला खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं , जो रक्त शर्करा और कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार है।
खबरें और भी
इसे बनाने के लिए एक पैन में पानी डालें, इसमें दालचीनी डालें और इस मिश्रण को अच्छी तरह उबालें। अब इसे छान लें और नींबू का रस और शहद मिक्स करें। इस वेट लॉस जर्नी में शामिल कर सकते हैं।
जीरा की चाय
जीरा खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ पाचन स्वास्थ्य को बढ़वा देता है। वजन कम करने के लिए जीरा की चाय शानदार ऑप्शन है। यह पेट दर्द, अपच और दस्त से राहत दिलाने में मददगार है। इस चाय को बनाने के लिए एक बर्तन में थोड़ा सा जीरा भून लें और इसमें पानी डालकर उबलने दें फिर इसे छान लें। इस चाय में शहद मिलाएं, इसे पीने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन तेजी से कम होता है।
यह भी पढ़ें: रोजाना पिएं पपीते के पत्तों का जूस, शुगर रहेगा कंट्रोल और कब्ज से भी मिलेगी राहत!
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें किसी पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Pic Credit: Freepik