Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हंतावायरस के बाद अब Norovirus का कहर, 100 से ज्यादा लोग बीमार; कैसे शिकार बनाती है यह बीमारी?

    Updated: Tue, 12 May 2026 12:15 PM (IST)

    एक शिप क्रूज पर नोरोवायरस इन्फेक्शन के कारण 100 से ज्यादा लोग बीमार हो गए। यह काफी तेजी से एक व्यक्ति से दूसरे में फैल सकता है। ...और पढ़ें

    हल्के में न लें नोरोवायरस इन्फेक्शन के ये लक्षण (Picture Courtesy: Freepik)

    हल्के में न लें नोरोवायरस इन्फेक्शन के ये लक्षण (Picture Courtesy: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हंतावायरस के बाद अब नोरोवायरस के संक्रमण की खबर सामने आई है। हाल ही में कैरेबियन क्रूज शिप पर 100 से ज्यादा यात्रियों और क्रू मेंबर्स के बीमार होने की खबर ने चिंता बढ़ा दी है। फ्लोरिडा से रवाना हुए इस जहाज पर अचानक फैली इस बीमारी का मुख्य कारण नोरोवायरस को माना जा रहा है। 

    खतरनाक बात यह है कि यह वायरस बहुत तेजी से इन्फेक्शन फैलाता है और बंद वातावरण जैसे कि क्रूज शिप, हॉस्टल या नर्सिंग होम में यह वायरस जंगल की आग की तरह फैल सकता है। आइए जानें कि नोरोवायरस है क्या, यह कैसे फैल सकता है और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए।

    नोरोवायरस क्या है?

    नोरोवायरस एक बेहद संक्रामक वायरस है जो पेट और आंतों में सूजन पैदा करता है, जिसे एक्यूट गैस्ट्रोएंटेराइटिस कहा जाता है। आम भाषा में लोग इसे पेट का फ्लू या स्टमक बग भी कहते हैं, लेकिन यह साधारण फ्लू से बिल्कुल अलग है। यह वायरस किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकता है।

    नोरोवायरस इन्फेक्शन के लक्षण कैसे होते हैं?

    नोरोवायरस के लक्षण आमतौर पर वायरस के संपर्क में आने के 12 से 48 घंटों के अंदर दिखाई देने लगते हैं। इसके कारण लगातार उल्टी होना और जी मिचलाना, दस्त, पेट में तेज मरोड़ या दर्द, हल्का बुखार, सिरदर्द, शरीर में दर्द और थकान जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। 

    खबरें और भी

    Norovirus Symptoms

    ज्यादातर लोग 2 से 3 दिनों में ठीक हो जाते हैं, लेकिन इस दौरान शरीर में पानी की कमी होने का खतरा सबसे ज्यादा रहता है।

    यह कैसे फैलता है?

    • दूषित खाना- अगर संक्रमित व्यक्ति नंगे हाथों से खाना छूता है या खाना ऐसी सतह पर रखा जाए जहां वायरस मौजूद हो, तो इन्फेक्शन फैल जाता है। सी फूड्स, जैसे- ऑयस्टर या दूषित पानी से धुली सब्जियां भी इसका कारण बनती हैं।
    • दूषित सतह- संक्रमित व्यक्ति के छुए गए दरवाजे के हैंडल, रेलिंग या काउंटर को छूने के बाद हाथ मुंह तक ले जाने से यह वायरस शरीर में प्रवेश कर जाता है।
    • हवा के जरिए- संक्रमित व्यक्ति की उल्टी के ड्रॉपलेट्स हवा में फैलकर सतहों पर गिर सकते हैं या सीधे दूसरे व्यक्ति के मुंह में जा सकते हैं। साथ ही, ठीक होने के 2 सप्ताह बाद तक भी संक्रमित व्यक्ति इस वायरस को फैला सकता है।

    बचाव के लिए क्या करें?

    नोरोवायरस से बचने के लिए स्वच्छता ही सबसे बड़ा हथियार है।

    • हाथों की सफाई- बार-बार साबुन और पानी से कम से कम 20 सेकंड तक हाथ धोएं। 
    • खाने की स्वच्छता- फलों और सब्जियों को अच्छी तरह धोएं। सी फूड्स को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं। कच्चे या अधपके सी फूड्स से नोरोवायरस फैल सकता है।
    • सतहों को साफ करें- अगर घर में कोई बीमार है, तो ब्लीच वाले क्लीनर का इस्तेमाल करके सतहों को साफ करें।
    • गर्म पानी का इस्तेमाल- दूषित कपड़ों या चादरों को तुरंत गर्म पानी और डिटर्जेंट से धोएं।
    • आइसोलेशन- अगर आप बीमार हैं, तो लक्षण खत्म होने के कम से कम 48 घंटे बाद तक दूसरों के लिए खाना न बनाएं और घर पर ही रहें।


    Source: