Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Navratri 2023: नवरात्रि के खानपान में किन मसालों का कर सकते हैं इस्तेमाल और किसका नहीं, जान लें यहां

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Wed, 18 Oct 2023 09:35 AM (IST)

    Navratri 2023 अगर आपने भी रखा है नवरात्रि में 9 दिनों का व्रत और सात्विक आहार का कर रहे हैं सेवन तो बेहद जरूरी है खानपान से जुड़े कुछ नियमों के बारे म ...और पढ़ें

    Navratri 2023: नवरात्रि व्रत में किन मसालों का कर सकते हैं सेवन
    Navratri 2023: नवरात्रि व्रत में किन मसालों का कर सकते हैं सेवन

    HighLights

    1. 15 से 24 अक्टूबर तक मनाया जाएगा शारदीय नवरात्रि का त्योहार।
    2. नवरात्रि में अगर आपने रखा है नौ दिनों का व्रत, जो जान लें खानपान के जरूरी नियम
    3. नवरात्रि के खानपान में बहुत ही सीमित मसालों का किया जाता है इस्तेमाल।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Navratri 2023: हममें से ज्यादातर लोग इस बात से तो वाकिफ हैं कि नवरात्रि व्रत के दौरान नॉर्मल नमक का इस्तेमाल नहीं किया जाता। खानपान का स्वाद बढ़ाने के लिए सेंधा नमक डाला जाता है। ये एकदम शुद्ध होता है और इसी वजह से इसके कई सारे फायदे भी होते हैं। इसी तरह कुछ मसाले भी हैं जिनका आप व्रत के खानपान में इस्तेमाल नहीं कर सकते। क्योंकि व्रत रखने का मकसद देवी मां के प्रति अपनी श्रद्धा-भक्ति तो प्रकट करना है ही, साथ ही सात्विक आहार शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करते हैं। इसलिए जितना हो सके सादा खाएं। आइए जानते हैं किन मसालों का आप व्रत के दौरान कर सकते हैं इस्तेमाल। 

    सेंधा नमक

    नवरात्रि के दौरान साधारण नमक का नहीं, बल्कि सेंधा नमक का इस्तेमाल करना चाहिए। बिना प्रोसेसिंग से तैयार सेंधा नमक व्रत के खानपान में एक अलग ही स्वाद एड करता है। 

    जीरा

    जीरे का इस्तेमाल भी आप नवरात्रि के खानपान में कर सकते हैं। साबुत जीरे के अलावा इसका पाउडर बनाकर भी अलग- अलग व्यंजनों में डाला जा सकता है।  

    लौंग

    शारदीय नवरात्रि के दौरान अपने खाने में साबुत लौंग या इसका भी पाउडर बनाकर उपयोग कर सकते हैं। इसे सात्विक (मीठा और नमकीन) दोनों ही तरह के व्यंजनों में इस्तेमाल किया जा सकता है। 

    हरी इलायची

    छोटी या हरी इलायची का उपयोग भी व्रत के खाने में कर सकते हैं। जिससे खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है। 

    काली मिर्च

    व्रत के खानपान में लाल मिर्च का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं, लेकिन इसकी जगह काली मिर्च का इस्तेमाल किया जा सकता है। आयुर्वेद के अनुसार, काली मिर्च में भोजन को आसानी से पचाने का गुण होता है। साथ ही उसके स्वाद को भी बढ़ाता है। 

    अजवाइन

    ये भी एक मसाला है जिससे व्रत के खानपान का स्वाद बढ़ाया जा सकता है और अजवाइन पाचन से जुड़ी दिक्कतें भी दूर करने में बेहद फायदेमंद होता है। कुट्टू के आटे की पूड़ी में इसकी थोड़ी सी मात्रा काफी है स्वाद बढ़ाने और सेहत को दुरुस्त रखने के लिए। 

    जायफल

    नवरात्रि के व्रत के दौरान आप जयफल का भी उपयोग कर सकते हैं। इस मसाले से व्यंजन के स्वाद और सेहत में इजाफा होता है। साथ ही जायफल अपच से लेकर नींद न आने और इम्युनिटी बढ़ाने जैसे कई फायदों से भरपूर है। 

    खबरें और भी

    दालचीनी

    दालचीनी का भी नवरात्रि के सात्विक भोजन में उपयोग किया जा सकता है। जो भोजन के स्वाद और सुगंध को बढ़ाता है। वैसे दालचीनी ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल करती है। दालचीनी में मौजूद तत्व पाचन में सुधार करते हैं। 

    ये भी पढ़ेंः- Navratri 2023: अगर रख रहे हैं नवरात्रि व्रत, तो जानें क्या खाने से दिनभर बनी रहेगी एनर्जी

    Pic credit- freepik