Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    रोज पीना शुरू करेंगे दालचीनी का पानी, तो सेहत में होंगे 4 हैरान करने वाले बदलाव

    Updated: Sun, 30 Mar 2025 05:07 PM (IST)

    दालचीनी का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने और सुगंध बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन आपको बता दें कि यह सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद (Cinnamon water be ...और पढ़ें

    Cinnamon water benefits: दालचीनी का पानी पीने से मिलेंगे 4 कमाल के फायदे (Picture Courtesy: Freepik)
    Cinnamon water benefits: दालचीनी का पानी पीने से मिलेंगे 4 कमाल के फायदे (Picture Courtesy: Freepik)

    HighLights

    1. दालचीनी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है
    2. इसका पानी पीने से भी सेहत को काफी फायदा मिलता है
    3. दालचीनी का पानी पाचन को भी दुरुस्त रखता है

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दालचीनी (Cinnamon) एक ऐसा मसाला है, जिसका इस्तेमाल हमारी रसोई में स्वाद और सुगंध बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दालचीनी का पानी पीने से सेहत को कई फायदे (Cinnamon Water Benefits) भी मिलते हैं? यह न केवल वजन घटाने में मदद करता है, बल्कि कई गंभीर बीमारियों से भी बचाता है। आइए जानते हैं दालचीनी का पानी पीने के 4 अहम फायदे।

    दालचीनी का पानी पीने के फायदे (Benefits of Cinnamon Water)

    वजन घटाने में सहायक

    आजकल मोटापा एक बड़ी समस्या बन गया है। दालचीनी का पानी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर वजन कम करने में मदद करता है। दालचीनी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी को कम करते हैं। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारता है, जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है और भूख कम लगती है।

    कैसे पिएं?

    रात को एक गिलास पानी में एक छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर रख दें। सुबह खाली पेट इस पानी को गर्म करके पिएं। इसे नियमित रूप से पीने से वजन कम होगा।

    यह भी पढ़ें: सुबह खाली पेट पिएं दालचीनी, जीरा और सौंफ का पानी, बस 15 दिनों में दिखना शुरू हो जाएगा फायदा!

    डायबिटीज को कंट्रोल करे

    दालचीनी का पानी डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। यह ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है। दालचीनी में मौजूद तत्व इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करते हैं, जिससे ग्लूकोज का लेवल स्थिर रहता है।

    कैसे पिएं?

    एक कप गर्म पानी में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर दिन में एक बार पिएं। इससे शुगर लेवल कंट्रोल रहेगा।

    पाचन तंत्र को मजबूत बनाए

    दालचीनी का पानी पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है। यह गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। दालचीनी में मौजूद फाइबर और एंटी-बैक्टीरियल गुण पेट के इन्फेक्शन को दूर करते हैं और आंतों को स्वस्थ रखते हैं।

    खबरें और भी

    कैसे पिएं?

    खाने के बाद एक कप गर्म दालचीनी का पानी पीने से पाचन तंत्र बेहतर होता है

    इम्युनिटी बढ़ाए और सर्दी-जुकाम से बचाए

    दालचीनी में एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं। सर्दी-जुकाम, खांसी और गले की खराश में दालचीनी का पानी बहुत फायदेमंद होता है। यह शरीर को गर्मी देकर इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करता है।

    कैसे पिएं?

    एक कप गर्म पानी में दालचीनी पाउडर और शहद मिलाकर पिएं। इससे सर्दी-जुकाम जल्दी ठीक होगा।

    यह भी पढ़ें: सोने से पहले रोज पिएं दालचीनी वाला दूध, कमजोर हड्डियों में भर जाएगी जान; वेट लॉस भी होगा आसान

    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।