यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कटे हुए फलों पर नमक या चीनी डालने की आदत छोड़ दें! स्वाद के चक्कर में सेहत को पहुंच रहा नुकसान
फल सेहत के लिए कितने फायदेमंद होते हैं यह तो सभी जानते हैं। विटामिन मिनरल्स और फाइबर से भरपूर फल हमारे शरीर को हेल्दी रखने में बड़ा रोल प्ले करते हैं ...और पढ़ें

HighLights
- कई लोग फलों पर नमक डालकर खाते हैं।
- कई लोगों को फलों में चीनी डालकर खाना अच्छा लगता है।
- दोनों की ऑप्शन सेहत के लिहाज से सही नहीं माने जाते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। फल खाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन अगर आप भी कटे हुए फलों पर नमक या चीनी डालकर कर खाते हैं, तो ये आदत आपके शरीर को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा सकती है। अक्सर स्वाद बढ़ाने के लिए हम आम, पपीता, तरबूज, अमरूद या अनानास जैसे फलों पर नमक या चीनी डालकर खाते हैं, लेकिन बता दें कि यह हेल्दी आदत नहीं है। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि यह स्वाद की आदत कैसे आपकी सेहत के लिए एक साइलेंट खतरा बन सकती है।

फलों की नेचुरल मिठास ही है काफी
फल अपने आप में पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, उनमें नेचुरल शुगर, फाइबर, विटामिन्स और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं। जब आप इनमें ऊपर से चीनी या नमक मिलाते हैं, तो आप न सिर्फ इनके न्यूट्रिशनल वैल्यू को बिगाड़ते हैं, बल्कि शरीर पर भी एक्स्ट्रा लोड डालते हैं।
नमक डालने से क्या होता है नुकसान?
- ब्लड प्रेशर बढ़ने का खतरा: नमक में सोडियम होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो पहले से हाई BP के मरीज हैं।
- किडनी पर दबाव: एक्स्ट्रा सोडियम किडनी की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकता है।
- फलों के पाचन में रुकावट: फलों का नेचुरल एंजाइम और फाइबर नमक के कारण कम असरदार हो जाता है।
- डिहाइड्रेशन का खतरा: नमक शरीर से पानी खींचता है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है।
यह भी पढ़ें- Vitamin-E की कमी से बढ़ सकता है Heart Disease का खतरा, बचाव के लिए तुरंत खाना शुरू कर दें 5 चीजें
फलों पर चीनी डालने के खतरे
- ब्लड शुगर लेवल बढ़ाता है: फलों में पहले से नेचुरल शुगर मौजूद होती है। ऊपर से चीनी डालने से ये ग्लूकोज स्पाइक और इंसुलिन इम्बैलेंस पैदा करता है।
- डायबिटीज के मरीजों के लिए खतरनाक: यह आदत डायबिटीज को बढ़ावा दे सकती है या उसकी स्थिति को और बिगाड़ सकती है।
- वजन बढ़ने का खतरा: एक्स्ट्रा कैलोरी शरीर में जमा होती है, जिससे मोटापा बढ़ सकता है।
- दांतों का दुश्मन: एक्स्ट्रा चीनी दांतों में कैविटी और कीड़े की समस्या को बढ़ा सकती है।
क्या है फल खाने का सही तरीका?
- फल को हमेशा ताजा और बिना कुछ मिलाए खाएं।
- कोशिश करें कि फल काटने के तुरंत बाद खा लें, ताकि विटामिन C और दूसरे न्यूट्रिएंट्स नष्ट न हों।
- फलों को कभी भी बहुत देर तक खुला न छोड़ें, इससे उसमें बैक्टीरिया पनप सकते हैं।
- रात में ज्यादा मीठे फल जैसे आम, अंगूर या केला खाने से बचें, खासकर अगर वजन कम करना चाहते हैं।
फलों में पहले से इतनी मिठास और न्यूट्रिशन होता है कि उसमें कुछ भी मिलाने की जरूरत नहीं। अगर आपको फल फीके लगते हैं, तो शुरुआत में थोड़ी मात्रा में खाएं और धीरे-धीरे स्वाद की आदत को नेचुरल करें। ध्यान रहे, जैसा हम खाते हैं हमारा शरीर वैसा ही बनता है। थोड़े से स्वाद के लिए अगर हम नेचुरल फूड को प्रोसेस्ड बना दें, तो उसका असली फायदा खत्म हो जाता है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- कहीं आप भी तो चाय के साथ नहीं खा रहे ये 5 चीजें? वक्त रहते संभल जाएं, वरना सेहत पर पड़ेगा बुरा असर
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।