Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पिलाटे का एडवांस वर्जन है 'लैग्री वर्कआउट', सिर्फ 40 मिनट की एक्सरसाइज में मिलेगी फुल बॉडी फिटनेस

    Updated: Sun, 05 Apr 2026 10:37 AM (GMT+05:30)

    पिलाटे का एडवांस्ड और मुश्किल वर्जन है लैग्री वर्कआउट, जो कम समय में आपके शरीर को ज्यादा फायदा पहुंचा सकता है। ...और पढ़ें

    लैग्री वर्कआउट के फायदे क्या हैं? (AI Generated Image)

    लैग्री वर्कआउट के फायदे क्या हैं? (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल फिटनेस की दुनिया में हर दिन नए प्रयोग हो रहे हैं। अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें पिलाटे पसंद है, लेकिन अब आप अपने वर्कआउट में कुछ नया और ज्यादा चैलेंजिंग ढूंढ रहे हैं, तो लैग्री आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। 

    सोशल मीडिया से लेकर फिटनेस सेंटर्स तक, लैग्री वर्कआउट का क्रेज बहुत तेजी से बढ़ रहा है। आइए जानें कैसे काम करती है यह एक्सरसाइज और इसके फायदे क्या हैं। 

    क्या है लैग्री वर्कआउट?

    लैग्री वर्कआउट को पिलाटे का एक एडवांस और मुश्किल वर्जन माना जा सकता है। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि इसमें शरीर पर कोई अचानक झटका या दबाव नहीं पड़ता, लेकिन यह आपकी मांसपेशियों पर बहुत गहराई से काम करता है। 

    इसे एक खास तरह की मशीन पर किया जाता है, जिसे मेगाफॉर्मर कहते हैं। देखने में यह वर्कआउट बहुत धीमा लग सकता है, लेकिन शरीर के अंदर यह जबरदस्त मेहनत और एनर्जी की मांग करता है।

    कम समय में ज्यादा असर

    आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई ऐसा वर्कआउट चाहता है जो कम समय ले और बेहतर रिजल्ट दे। लैग्री इसी जरूरत को पूरा करता है। इसका एक सेशन मात्र 40 मिनट का होता है। इतने कम समय में ही यह आपके पूरे शरीर को एक्टिव कर देता है। यही कारण है कि जिम जाने वाले लोग और फिटनेस फ्रीक युवा इसे तेजी से अपना रहे हैं।

    एक साथ कई फायदे

    लैग्री वर्कआउट सिर्फ एक साधारण एक्सरसाइज नहीं है, बल्कि यह कई फायदों का मेल है-

    • स्ट्रेंथ और कार्डियो- इसमें आपको स्ट्रेंथ ट्रेनिंग की ताकत और कार्डियो का स्टैमिना, दोनों एक साथ मिलते हैं।
    • फुल बॉडी वर्कआउट- यह शरीर के किसी एक हिस्से के बजाय पूरे शरीर पर एक साथ काम करता है।
    • मसल्स एक्टिवेशन- इसमें एक्सरसाइज को बहुत धीरे-धीरे और पूरे कंट्रोल के साथ किया जाता है, जिससे मसल्स ज्यादा देर तक एक्टिव रहती हैं।
    Lagree Workout (1)
    (AI Generated Image)

    कैसा होता है इसका अनुभव?

    पहली बार देखने पर आपको लगेगा कि यह पिलाटे ही है, लेकिन इसे करना उससे कहीं ज्यादा मुश्किल है। लैग्री में मूवमेंट बहुत धीमे रखे जाते हैं, जिससे मांसपेशियां जल्दी थकने लगती हैं। इसमें एक ही पोजीशन को काफी देर तक होल्ड करके रखना पड़ता है, जो आपके स्टैमिना को टेस्ट करता है।

    खबरें और भी

    इसलिए अगर आप भी अपनी फिटनेस रूटीन को एक नए लेवल पर ले जाना चाहते हैं और कम समय में शरीर को मजबूती देना चाहते हैं, तो लैग्री वर्कआउट एक बार जरूर आजमाएं। 



    Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।